By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Reading: कन्वेंशन सेंटर में न पार्किंग न लोकेशन और अब रेंट बना रोड़ा!
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Font ResizerAa
  • National
  • International
  • Politics
  • Religion
  • Technology
Search
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
DB News Update | Divya Bhumi News > Blog > Madhya Pradesh > कन्वेंशन सेंटर में न पार्किंग न लोकेशन और अब रेंट बना रोड़ा!
Madhya Pradesh

कन्वेंशन सेंटर में न पार्किंग न लोकेशन और अब रेंट बना रोड़ा!

DB News
Last updated: 18/04/2026 9:45 PM
DB News
Share
6 Min Read
जबलपुर स्मार्ट सिटी के द्वारा तैयार कराया गया कन्वेंशन सेंटर खण्डहर में तब्दील होता जा रहा है.
SHARE

स्मार्ट सिटी जबलपुर ने घंटाघर के पास तैयार कराया है 100 करोड़ का नेताजी सुभाषचन्द्र बोस घंटाघर कन्वेंशन सेंटर, जिसमें होटल और थिएटर,  जिम, स्पॉ जैसी सुविधाएं मुहैया कराई गई हैं.

Source : DB News Update  

Contents
स्मार्ट सिटी जबलपुर ने घंटाघर के पास तैयार कराया है 100 करोड़ का नेताजी सुभाषचन्द्र बोस घंटाघर कन्वेंशन सेंटर, जिसमें होटल और थिएटर,  जिम, स्पॉ जैसी सुविधाएं मुहैया कराई गई हैं.2000 लोगों की क्षमता वाली इमारत में 200 वाहनों की पार्किंग100 करोड़ रुपए की लागत से हुआ है निर्माणहोटल से पहले ही जिम और स्पॉ सेंटर हो गए शुरूस्मार्ट सिटी जबलपुर ने रेंट का रेट बढ़ाकर किया टेंडरएक नजर में कन्वेंशन सेंटर की जानकारी6 करोड़ किराया होने के कारण नहीं आ रही एजेंसी

By : DB News Update | Edited By: प्रिंस अवस्थी

Hotel & Convention Center In Jabalpur: नेताजी सुभाषचन्द्र बोस घंटाघर कन्वेंशन सेंटर में वाहन पार्किंग की समस्या है. एक बड़ा ऑडिटोरियम बनाया गया है और 2 छोटे ऑडिटोरियम हैं, जिनमें करीब 1500 लोगों के बैठने की क्षमता है. इन ऑडिटोरियम में आने वाले लोगों के लिए वाहन पार्किंग की व्यवस्था नहीं है. इसके अलावा 42 कमरों का होटल बनाया गया है, यहां आने वालों के वाहनों की पार्किंग कहां कराई जाएगी, इसका चिन्हांकन नहीं किया गया. इस तीन मंजिला इमारत में गीता भवन, कॉफी हाउस, जिम आदि का संचालन किया जा रहा है. यहां आने वाले वाहनों की क्षमता कन्वेंशन सेंटर के किसी भी हिस्से में निर्धारित नहीं की गई है. इसके अलावा घंटाघर के पास टपरेनुमा बने मकान-दुकान 5 स्टार होटल के इर्द-गिर्द जमे हैं, यानी कन्वेंशन सेंटर की लोकेशन ठेका कंपनियों को रास नहीं आ रही है, यही वजह है कि इस ऊंची इमारत का टेंडर करीब 5 साल से फ्लाप हो रहा है, कोई भी एजेंसी इस होटल और ऑडिटोरियम के संचालन में दिलचस्पी नहीं दिखा रही है.

2000 लोगों की क्षमता वाली इमारत में 200 वाहनों की पार्किंग

कन्वेंशन सेंटर की इमारत में करीब 2000 लोगों का आवागमन होगा, लेकिन पार्किंग के लिए महज 200 चार पहिया वाहन खड़े करने की व्यवस्था है। इस कारण यदि इन ऑडिटोरियम में कोई कार्यक्रम होता है और उसमें 200 से ज्यादा लोग चार पहिया वाहन से पहुंच गए तो उनकी कार कहां खड़ी होंगी और जिन लोगों के द्वारा घंटाघर रोड पर कार पार्किंग की जाएगी तो उनके वाहन की सुरक्षा कौन करेगा, ऐसे कई सवाल हैं, जिनका जवाब अधिकारियों के पास भी नहीं है.

100 करोड़ रुपए की लागत से हुआ है निर्माण

स्मार्ट सिटी जबलपुर ने 100 करोड़ रुपए की लागत से घंटाघर के पास कन्वेंशन सेंटर का निर्माण कराया है. इस ऊंची इमारत में 1000 लोगों के बैठने की क्षमता का एक ऑडिटोरियम और 200-300 बैठने की क्षमता के 2 अन्य ऑडिटोरियम बनाए गए हैं. इसके अलावा 42 कमरों की क्षमता की 5 स्टार होटल का निर्माण कराया गया है. जहां रेस्टॉरेंट, जिम, स्पॉ जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं. फिर भी कोई एजेंसी इस ऊंची इमारत को रेंट पर लेने को तैयार नहीं है.

होटल से पहले ही जिम और स्पॉ सेंटर हो गए शुरू

कन्वेंशन सेंटर के अंदर बनी 5 स्टार होटल का संचालन अभी शुरू भी नहीं हुआ है और स्मार्ट सिटी के अधिकारियों ने गुपचुप तरीके से अपनों को उपकृत करते हुए जिम और स्पॉ सेंटर का संचालन शुरू करा दिया है. रेस्टॉरेंट के नाम पर इंडियन कॉफी हाउस को जगह अलॉट कर दी गई है, जबकि ये सारी गतिविधियां होटल शुरू किए जाने के बाद ही प्रारंभ होनी थी.

स्मार्ट सिटी जबलपुर ने रेंट का रेट बढ़ाकर किया टेंडर

बताया जा रहा है कन्वेंशन सेंटर को किराए पर देने के लिए स्मार्ट सिटी जबलपुर के अधिकारियों ने रेंट का रेट बढ़ाकर किया है. जिसे 2 बार रिवाज्ड भी किया जा चुका है. लेकिन अभी तक उक्त होटल को कोई लेने को तैयार नहीं है. पूरी इमारत खण्डहर में तब्दील होती जा रही है. नगर निगम के अधिकारियों ने उक्त कन्वेंशन सेंटर पर गीता भवन का भी संचालन शुरू कर दिया है. जिससे लोगों का आवागमन शुरू हो गया है. लेकिन गीता भवन में ज्यादा लोग नहीं पहुंच रहे हैं. गीता भवन चलेगा भी कि नहीं, अभी तो इसमें सस्पेंश है.

एक नजर में कन्वेंशन सेंटर की जानकारी

  • > 1000 लोगों के बैठने की क्षमता का ऑडिटोरियम तैयार किया गया है.
  • > 200 और 300 दर्शक क्षमता के 2 अन्य ऑडिटोरियम बनाए गए हैं.
  •  > 1500 क्षमता के ऑडिटोरियम में मात्र 200 वाहनों की अंडरग्राउंड पार्किंग बनाई गई है.
  • > 42 कमरों का 5 स्टार होटल तैयार किया गया है.
  •  > 15.94 करोड़ की लागत से 5 स्टार होटल का निर्माण हुआ है.
  • > 84 करोड़ की लागत से कन्वेंशन सेंटर का निर्माण कराया गया है.
  • > कन्वेंशन सेंटर के अंदर रेस्टोरेंट, जिम, स्पॉ सेंटर भी बनाया गया है.

6 करोड़ किराया होने के कारण नहीं आ रही एजेंसी

कन्वेंशन सेंटर को किराए में देने के लिए दो बार टेंडर किया गया, लेकिन 6 करोड़ वार्षिक किराया होने की वजह से कोई एजेंसी इसके संचालन के लिए आगे नहीं आई, अब इस रेंट को फिर से रिवाइज किया जा रहा है. बोर्ड मेंबर से रेट रिवाइज होते ही इसका टेंडर निकाला जाएगा.  अरविंद शाह, सीईओ, स्मार्ट सिटी, जबलपुर

You Might Also Like

मैहर शारदा लोक का रास्ता हुआ साफ, जिले को 256 करोड़ के विकास कार्यों की मिली सौगात

नर्मदा के घाट पर दिखा आस्था का सैलाब, संकल्प के साथ हजारों कांवड़िए तट पर पहुंचे

सोनभद्र की नगरी में प्रवेश करेंगी नर्मदा!

दतिया उपचुनाव में नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने से NH-44 पर उतरे कार्यकता

डबल डेकर ब्रिज से फोरलेन में तब्दील हो गई शास्त्रीब्रिज की डिजाइन

TAGGED:Conference HallDB NewsDB News UpdateDBNewsupdatedivya bhumi updateHotel & Convention Center In JabalpurJbp NewsMeeting Hall in JabalpurMP NEWSNetaji Shubhash Chandra Bose Cultural & Information Center
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Surprise1
Angry0
Previous Article गुरु को मानने के साथ गुरु की मानिए यही सच्ची श्रद्धांजलि
Next Article NMT की टूटी ग्रेनाइट, स्ट्रीट लाइट गायब और अतिक्रमण की भरमार, इस बर्बादी का कौन जिम्मेदार
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

7 दिन में ही 70 रुपये किलो बिकने लगी चीनी
Business 23/08/2026
‘आरक्षण हटाओ आंदोलन’ को खत्म करने देर रात पुलिस ने दिखाई सख्ती…
National 22/08/2026
लाल किले पर PM मोदी ने फहराया तिरंगा
National 15/08/2026
देशभक्ति की रंग में रंगा देश…, कहीं सनातन तिरंगा यात्रा तो कहीं स्कूटर रैली निकाली
National 14/08/2026
//

यह विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। यह राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, व्यापार, मनोरंजन और क्रिकेट की दुनियां से जुड़े समाचार प्रकाशित करने में अहम भूमिका अदा कर रही है। यह अन्य हिंदी न्यूज साइटों की अपेक्षा सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।

Quick Link

  • About Us
  • Contact
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Sitemap

Top Categories

  • Fashion
  • Health
  • Religion
  • Science
  • Technology
  • Travel

Contact Us

//

Director – Mr. Prince Awasthi 8815353246,

Editor – Miss. Supriya 8815353246.

DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Follow US
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
  • Advertise
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?