धर्मशाला में बारिश की वजह से 25-25 ओवर का मैच खेला गया पहला वनडे, बारिश की वजह से 25-25 ओवर का खेला गया मैच, 195 रनों के लक्ष्य को टीम इंडिया ने 22.5 ओवर में हासिल किया.
Source : MEDIA
By : DB News Update | Edited By: प्रिंस अवस्थी
IND vs AFG 1st ODI: धर्मशाला में भारत और अफगानिस्तान के बीच खेले गए पहले वनडे में भारतीय टीम को 7 विकेट से जीत मिली है. टीम इंडिया ने 3 मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है. बारिश की वजह से पहला वनडे 25-25 ओवर कर खेला गया. भारतीय टीम के दिग्गज बल्लेबाज शुभम गिल ने 23वें ओवर में पहली गेंद पर शानदार चौका जड़ा, जबकि केएल राहुल ने दो चौके लगाए. 22.5 ओवर में 195 रन का पीछा कर रही इंडिया टीम 7 विकेट से जीत दर्ज कर ली. वहीं अफगानिस्तान के अजमतुल्लाह उमरजई के इस ओवर में भारत ने 13 रन लिए. भारतीय टीम टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया. पहले ही ओवर में रोहित शर्मा को गेंद लग गई, जिसके बाद फिजियो मैदान पर उनका उपचार करने पहुंचे. जांच के बाद रोहित ने खुद को फिट बताया और बिना किसी परेशानी के बल्लेबाजी जारी रखने का फैसला किया. इससे पहले अफगानिस्तान की टीम 24.5 ओवर में 194 रन पर ऑलआउट हो गई. रहमानुल्लाह गुरबाज ने 48 गेंदों में अपना नौवां वनडे शतक लगाया. उन्होंने 8 चौके और 8 छक्के की मदद से 102 रन की पारी खेली. वहीं भारतीय टीम 195 रन का पीछा कर रही भारत की टीम ने 22.5 ओवर में 3 विकेट खोकर टारगेट पूरा कर लिया. भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने 66 बॉल पर नाबाद 84 रन बनाए. केएल राहुल 39 रन बनाकर नाबाद रहे. उनके अलावा ईशान किशन ने 34 रन की पारी खेली. वहीं भारत की ओर से डेब्यू कर रहे हर्ष दुबे और गुरनूर बरार ने 3-3 विकेट लिए. अर्शदीप सिंह और नीतीश कुमार रेड्डी को 2-2 विकेट मिला.
रोहित के बतौर ओपनर 16,000 रन पूरे
अजमतुल्लाह उमरजई की शॉर्ट ऑफ लेंथ गेंद पर रोहित शर्मा ने छक्का लगाया. इस शॉट के साथ रोहित बतौर ओपनर 16,000 इंटरनेशनल रन पूरे हो गए. छठे ओवर की चौथी गेंद पर रोहित शर्मा ने हलके हाथ से खेला, वह एक रन लेने के लिए दौड़ पड़े. नॉन स्ट्राइक एन्ड पर खड़े शुभमन गिल ने मना किया, रोहित शर्मा को वापस लौटना पड़ा लेकिन तब तक देर हो चुकी थी. राशिद खान ने विकेट पर थ्रो किया, विकेटकीपर गुरबाज ने कोई गलती नहीं की और इस तरह रोहित शर्मा का विकेट गिरा. उन्होंने 16 गेंदों में 16 रन बनाए. भारत का पहला विकेट 46 के स्कोर पर गिरा.
शुभमन गिल के भी 3000 वनडे रन पूरे
भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने 37 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया. मोहम्मद नबी के ओवर में गिल ने एक छक्का और दो चौके जड़कर 15 रन बटोरे. इसी दौरान उन्होंने वनडे क्रिकेट में 3000 रन भी पूरे कर लिए.
अफगानिस्तान 194 रनों पर ऑलआउट
अफगानिस्तान की टीम 24.5 ओवर में 194 रनों पर ऑलआउट हो गई. रहमानुल्लाह गुरबाज ने 51 गेंद में 102 रन बनाए. इसके अलावा कोई भी अफगानी बल्लेबाज रन नहीं बना सका. कप्तान हशमतुल्लाह शाहिदी 27 और अजमतुल्लाह उमरजई 26 रन बनाकर आउट हुए. इब्राहिम जदरान 01, सेदिकुल्लाह अतल 00, रहमत शाह 03 और मोहम्मद नबी 09 रन बनाकर आउट हुए. अर्शदीप सिंह और नितीश कुमार रेड्डी ने दो-दो विकेट चटकाए. गुरनूर बरार और हर्ष दुबे ने तीन-तीन विकेट चटकाए.
रोहित शर्मा ने ध्वस्त किया 37 साल पुराना रिकॉर्ड
रोहित शर्मा अब आधिकारिक रूप से भारतीय क्रिकेट टीम के लिए वनडे में खेलने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बन गए हैं. उन्होंने मोहिंदर अमरनाथ के 37 साल पुराने रिकॉर्ड को तोड़ दिया है. धर्मशाला में खेले जा रहे भारत बनाम अफगानिस्तान पहले वनडे में रोहित प्लेइंग 11 का हिस्सा हैं, आज वह 39 साल 44 दिन के हैं.
रोहित शर्मा ने जैसे ही ग्राउंड पर कदम रखा, उन्होंने मोहिंदर अमरनाथ के उस रिकॉर्ड को तोड़ दिया जिस पर वह 37 साल से बने हुए थे. आज से पहले तक वह भारत के लिए वनडे खेलने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी थे. उन्होंने 30 अक्टूबर, 1989 को जब अपना आखिरी मैच खेला था तब वह 39 साल 36 दिन के थे. ओवरआल देखें तो ये रिकॉर्ड नीदरलैंड के नोलन क्लार्क के नाम है, जिन्होंने 47 साल 257 दिन की उम्र में वनडे खेला था.
पहले वनडे में भारत की प्लेइंग 11
शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, केएल राहुल, श्रेयस अय्यर, ईशान किशन, वाशिंगटन सुंदर, नितीश कुमार रेड्डी, हर्ष दुबे, गुरनूर बरार, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा.
पहले वनडे में अफगानिस्तान की प्लेइंग 11
इब्राहिम जादरान, रहमानुल्लाह गुरबाज, सेदिकुल्लाह अटल, रहमत शाह, हश्मतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), अजमतुल्लाह उमरजई, मोहम्मद नबी, राशिद खान, मोहम्मद सलीम, अल्लाह गजनफर, जिया-उर-रहमान शरीफी.

