By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Reading: भारतीय टीम ने पाकिस्तान को 64 रनों से रौंदा, टी20 वर्ल्ड कप में सातवीं जीत
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Font ResizerAa
  • National
  • International
  • Politics
  • Religion
  • Technology
Search
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
DB News Update | Divya Bhumi News > Blog > Sport > भारतीय टीम ने पाकिस्तान को 64 रनों से रौंदा, टी20 वर्ल्ड कप में सातवीं जीत
Sport

भारतीय टीम ने पाकिस्तान को 64 रनों से रौंदा, टी20 वर्ल्ड कप में सातवीं जीत

DB News
Last updated: 14/06/2026 11:54 PM
DB News
Share
5 Min Read
भारत ने पाकिस्तान को दी पटखनी
SHARE

टीम इंडिया ने अपने पहले मैच में चिर प्रतिद्वंदी पाकिस्तान को सबक सिखाया, 106 रन पर ढेर हो गई पाकिस्तानी टीम, भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 170 रन बनाए थे.

Source : MEDIA

Contents
टीम इंडिया ने अपने पहले मैच में चिर प्रतिद्वंदी पाकिस्तान को सबक सिखाया, 106 रन पर ढेर हो गई पाकिस्तानी टीम, भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 170 रन बनाए थे.पाकिस्तान की शुरुआत अच्छी रही350 विकेट के साथ शर्मा ने रचा इतिहासभारत ने 170 रन का दिया था लक्ष्यदोनों टीमों की प्लेइंग-11

By : DB News Update | Edited By: प्रिंस अवस्थी

IND vs PAK, Women T20 World Cup 2026: भारतीय महिला टीम ने विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में पाकिस्तान को 64 रन से हरा दिया है. एजबेस्टन में भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का चुनाव किया और 20 ओवर में 6 विकेट खोने के बाद 170 रन बनाए. भारत की ओर से स्मृति मंधाना ने अर्धशतक लगाया. उन्होंने 44 गेंदों में 68 रन बनाए. कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 36 रन की पारी खेली. ऋचा घोष ने 17 बॉल पर 34 रन बनाए. पाकिस्तान की ओर से सादिया इकबाल और फातिमा सना ने 2-2 विकेट लिए. तस्मिया रुबाब और रामीन शमीम को 1-1 सफलता मिली. टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के खिलाफ भारत की यह सातवीं जीत है. हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में मैदान पर उतरी भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 170 रन बनाए थे.

171 रन का पीछा कर रही पाकिस्तान 17 ओवर में 106 रन पर ऑलआउट हो गई. मुनीबा अली ने सबसे ज्यादा 41 रन बनाए. भारत से दीप्ति शर्मा ने 10 रन देकर 5 विकेट लिए. श्री चरणी को 3 और शेफाली वर्मा को एक विकेट मिला.

पाकिस्तान की शुरुआत अच्छी रही

भारतीय टीम ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 171 रनों का लक्ष्य दिया, जिसके जवाब में पाकिस्तानी टीम ने एक समय 6 ओवर में 52 रन बना लिए थे. ओपनर्स ने शानदार शुरुआत दिलाई थी. पाकिस्तान ने टी20 इंटरनेशनल में भारत के खिलाफ पावरप्ले में पहली बार इतना बड़ा स्कोर बनाया था, लेकिन सातवें ओवर से भारतीय गेंदबाजों ने कोई गलती नहीं की, और नियमित अंतराल पर विकेट लेकर पाकिस्तान को धूल चटा दी.

350 विकेट के साथ शर्मा ने रचा इतिहास

पाकिस्तान के सामने गेंदबाजी करते हुए दीप्ती शर्मा का प्रदर्शन शानदार रहा. शर्मा ने 4 ओवर में सिर्फ 10 रन देकर 5 विकेट झटके. जिसके चलते दीप्ति शर्मा को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया. दीप्ति ने इंटरनेशनल क्रिकेट में 350 विकेट भी पूरे कर लिए. वह ऐसा कारनामा करने वाली विश्व की दूसरी महिला गेंदबाज बन गई हैं. श्रीचरणी ने तीन विकेट लिए. पाकिस्तान की टीम पूरे 20 ओवर भी नहीं खेल सकी. 17 ओवर में पाकिस्तान की टीम 106 रनों पर ऑलआउट हो गई, और भारत ने 64 रनों से मैच जीत लिया.

भारत ने 170 रन का दिया था लक्ष्य

भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने के बाद 20 ओवर में 6 विकेट पर 170 रन बनाए थे. भारत के लिए स्मृति मंधाना ने 44 गेंद में 68, कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 35 गेंद में 36 और ऋचा घोष ने 17 गेंद में 34 रनों की पारी खेली.

इसके जवाब में पाकिस्तान के लिए ओपनर मुनीबा अली ने सबसे ज्यादा 41 रन बनाए. बाकी कोई भी बैटर टिककर नहीं खेल सकी. गुल फिरोजा 12, आयशा जफर 12, सायरा जबीन 02, नतालिया परवेज 07, कप्तान सना फातिमा 00 और आलिया रियाज 18 रन बनाकर आउट हुईं. अंत में रमीन शमीम 04, नशरा संधू 04 और तास्मिया रुबाब 00 पर पवेलियन लौटीं.

भारतीय टीम की दीप्ति शर्मा के कहर ढा दिया और चार ओवर में 10 रन देकर पांच विकेट चटकाए. वहीं श्रीचरणी ने 4 ओवर में 21 रन देकर तीन विकेट लिए. शेफाली वर्मा ने तीन ओवर में 22 रन देकर एक विकेट हासिल किया. एक पाकिस्तानी बैटर रन आउट हुईं. इससे पहले दीप्ति शर्मा ने गल फिरोजा और आयशा जफर के रूप में पाकिस्तान के पहले 2 विकेट लिए थे. 17वें ओवर में उन्होंने 3 विकेट लिए और मुनीबा अली को शानदार थ्रो से रन आउट किया. उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया.

भारतीय टीम अब अपने अगले मुकाबले में 17 जून (बुधवार) को नीदरलैंड्स का सामना करेगी. भारतीय टीम अब तक विमेंस टी20 वर्ल्ड कप नहीं जीत पाई है.

दोनों टीमों की प्लेइंग-11

भारत: स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), भारती फुलमाली, ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, अरुंधति रेड्डी, श्रेयंका पाटिल, श्री चरणी, क्रांति गौड़.

पाकिस्तान: मुनीबा अली (विकेटकीपर), गुल फिरोजा, आयशा जफर, आलिया रियाज, सायरा जबीन, नतालिया परवेज, फातिमा सना (कप्तान), रामीन शमीम, नशरा संधू, तस्मिया रुबाब, सादिया इकबाल.

You Might Also Like

वेस्टइंडीज कप्तान ने भारत से छीन ली जीत, 351 रन का टार्गेट किया चेज

स्पेन की जीत का जश्न मनाने में ट्रंप ने खलल डाला, सोशल मीडिया में हुए ट्रोल

39 वर्षीय रोहित शर्मा ने जड़ा 34वां शतक, लॉर्ड्स में वनडे शतक लगाने वाले सबसे उम्रदराज बल्लेबाज बने

वर्ल्ड कप 2027 से रोहित शर्मा को बाहर करने की प्लानिंग?

INDIA की शर्मनाक हार, छिना नंबर-1 का ताज, टी-20 सीरीज पर इंग्लिश टीम का कब्जा

TAGGED:DB NewsDB News UpdateDBNewsupdatedivya bhumi updateIND vs PAKIndia Women vs Pakistan WomenWomen T20 World Cup 2026
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Surprise1
Angry0
Previous Article India ने 25 ओवर के मैच में अफगानिस्तान को 7 विकेट से हराया
Next Article G7 में ट्रंप ने कहा- ‘नरेंद्र मोदी की सरलता को कभी भी कमजोर मत आंकिएगा…’
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

7 दिन में ही 70 रुपये किलो बिकने लगी चीनी
Business 17/09/2026
‘आरक्षण हटाओ आंदोलन’ को खत्म करने देर रात पुलिस ने दिखाई सख्ती…
National 17/09/2026
मैहर शारदा लोक का रास्ता हुआ साफ, जिले को 256 करोड़ के विकास कार्यों की मिली सौगात
Madhya Pradesh 17/09/2026
लाल किले पर PM मोदी ने फहराया तिरंगा
National 17/09/2026
//

यह विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। यह राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, व्यापार, मनोरंजन और क्रिकेट की दुनियां से जुड़े समाचार प्रकाशित करने में अहम भूमिका अदा कर रही है। यह अन्य हिंदी न्यूज साइटों की अपेक्षा सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।

Quick Link

  • About Us
  • Contact
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Sitemap

Top Categories

  • Fashion
  • Health
  • Religion
  • Science
  • Technology
  • Travel

Contact Us

//

Director – Mr. Prince Awasthi 8815353246,

Editor – Miss. Supriya 8815353246.

DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Follow US
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
  • Advertise
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?