दो दिवसीय दौरे पर जबलपुर आ रहीं राष्ट्रपति, रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह और अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर होंगी शामिल, कार्यक्रमों में उपस्थित रहेंगे प्रदेश दिग्गज नेता
Source : DB News Update
By : DB News Update | Edited By: प्रिंस अवस्थी
PRESIDENT DROUPADI MURMU IN JABALPUR VISIT: मध्य प्रदेश जबलपुर में आज से देश की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू दो दिवसीय प्रवास पर रहेंगी. उनकी अगवानी राज्यपाल और मुख्यमंत्री करेंगे. राष्ट्रपति के निर्धारित कार्यक्रमों में प्रदेश के दिग्गज नेता उपस्थित रहेंगे. राष्ट्रपति आज शनिवार 20 जून की शाम 6.10 बजे निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार भारतीय वायुसेना के विशेष विमान द्वारा कलाईकुंडा एयरपोर्ट से जबलपुर आगमन होगा.
राष्ट्रपति के कार्यक्रम का शेड्यूल
राष्ट्रपति के जबलपुर आगमन का शेड्यूल निर्धारित हो चुका है. राष्ट्रपति जबलपुर एयरपोर्ट शाम 6:10 बजे पहुंचेंगी. यहां से 6.20 बजे प्रस्थान कर शाम 6.45 बजे सर्किट हाउस क्रमांक-एक पहुंचेंगी तथा रात्रि विश्राम करने के बाद रविवार 21 जून की सुबह 7.05 बजे सदर स्थित गैरिसन ग्राउंड प्रस्थान करेंगी. राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मू सुबह 7.20 बजे गैरिसन ग्राउंड पहुंचेंगी तथा यहां सुबह 7.30 बजे से आयोजित अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के राज्य स्तरीय कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी. अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के राज्य स्तरीय कार्यक्रम के बाद राष्ट्रपति सुबह 8.35 बजे गैरिसन ग्राउंड से सर्किट हाउस क्रमांक-एक रवाना होंगी. श्रीमती मुर्मू सुबह 11.30 बजे सर्किट हाउस से प्रस्थान कर सुबह 11.40 बजे रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय पहुंचेंगी तथा यहां सुबह 11.50 बजे से दोपहर 12.50 बजे तक विश्वविद्यालय के 36वें दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी. राष्ट्रपति दोपहर 12.50 बजे रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय से जबलपुर एयरपोर्ट के लिए प्रस्थान करेंगी. श्रीमती मुर्मू दोपहर 1.10 बजे एयरपोर्ट पहुंचेंगी तथा दोपहर 1.20 बजे भारतीय वायुसेना के विशेष विमान द्वारा ग्वालियर प्रस्थान करेंगी.
राज्यपाल मंगूभाई पटेल का आगमन आज
राज्यपाल मंगुभाई पटेल भी आज शनिवार 20 जून को सुबह 11बजे इंदौर से हेलीकॉप्टर द्वारा डुमना एयरपोर्ट जबलपुर आगमन होगा. राज्यपाल श्री पटेल सुबह 11.35 बजे नरसिंह मंदिर परिसर स्थित भगिनी निवेदिता गर्ल्स हॉस्टल में छात्राओं के साथ संवाद करने के बाद दोपहर 12.10 बजे मिलिट्री गेस्ट हाउस पहुंचेंगे. राज्यपाल मिलिट्री गेस्ट हाउस से शाम 5.10 बजे डुमना एयरपोर्ट प्रस्थान करेंगे और यहां राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू की अगवानी करेंगे. राज्यपाल श्री पटेल रात्रि विश्राम के बाद रविवार 21 जून की सुबह 07.20 बजे गैरीसन ग्राउंड सदर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के राज्य स्तरीय कार्यक्रम में भाग लेंगे तथा दोपहर 11.40 बजे रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय के 36वें दीक्षांत समारोह में सम्मिलित होंगे. दीक्षांत समारोह के बाद राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल दोपहर 2.20 बजे डुमना एयरपोर्ट से वायुयान द्वारा ग्वालियर के लिए प्रस्थान करेंगे.
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का रात में होगा आगमन
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का आज शनिवार 20 जून की रात 8.35 बजे भोपाल से वायुयान द्वारा जबलपुर आगमन होगा. मुख्यमंत्री डॉ यादव यहां स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे तथा रात्रि विश्राम करेंगे.
उप मुख्यमंत्री देवड़ा भी कार्यक्रम में होंगे शामिल
प्रदेश के उप मुख्यमंत्री एवं जबलपुर जिले के प्रभारी मंत्री जगदीश देवड़ा आज शनिवार 20 जून को दोपहर 3 बजे भोपाल से कार द्वारा जबलपुर आगमन होगा. श्री देवड़ा शाम 6 बजे डुमना एयरपोर्ट पर महामहिम राष्ट्रपति का जबलपुर आगमन पर स्वागत करेंगे. उप मुख्यमंत्री रविवार 21 जून को सुबह 6 बजे सदर स्थित गैरिसन ग्राउंड में योग दिवस के कार्यक्रम में शामिल होंगे तथा दोपहर 12 बजे महामहिम राष्ट्रपति को डुमना एयरपोर्ट पर विदाई देने के बाद दोपहर 2 बजे कार द्वारा जबलपुर से भोपाल के लिए प्रस्थान करेंगे. ज्ञात हो कि उप मुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा को राज्य शासन द्वारा जबलपुर आगमन पर राष्ट्रपति का स्वागत और विदाई के लिए मिनिस्टर-इन-वेटिंग नामित किया गया है.
उच्च शिक्षा मंत्री का जबलपुर आगमन आज
उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा एवं आयुष मंत्री इन्दर सिंह परमार आज 20 जून शनिवार को रेल मार्ग द्वारा सुबह 5:30 बजे जबलपुर आगमन होगा. मंत्री श्री परमार दोपहर में स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होने के बाद शाम 5 बजे महामहिम राष्ट्रपति के कार्यक्रम में सहभागिता करेंगे. मंत्री श्री परमार 21 जून रविवार को सुबह 7 बजे गैरीसन ग्राउंड, सदर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के कार्यक्रम में शामिल होंगे. इसके उपरांत वे सुबह 11 बजे रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे. मंत्री श्री सिंह 21 जून की रात 11:30 बजे रेल मार्ग से भोपाल रवाना होंगे.
पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री आज देर रात आएंगे
प्रदेश के पंचायत एवं ग्रामीण विकास तथा श्रम मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल का आज शुक्रवार 19 जून की रात 11.30 बजे देवरी जिला सागर से कार द्वारा जबलपुर आगमन होगा.

