By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Reading: चेन्नई में छाए रोहित-यशस्वी और प्रसिद्ध, अफगानिस्तान 9 विकेट से हारा
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Font ResizerAa
  • National
  • International
  • Politics
  • Religion
  • Technology
Search
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
DB News Update | Divya Bhumi News > Blog > Sport > चेन्नई में छाए रोहित-यशस्वी और प्रसिद्ध, अफगानिस्तान 9 विकेट से हारा
Sport

चेन्नई में छाए रोहित-यशस्वी और प्रसिद्ध, अफगानिस्तान 9 विकेट से हारा

DB News
Last updated: 21/06/2026 11:35 AM
DB News
Share
6 Min Read
रोहित-यशस्वी अफगानिस्तान के खिलाफ ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की.
SHARE

चेन्नई के चेपॉक में खेले गए तीसरे वनडे में भारत ने अफगानिस्तान को 9 विकेट से हराया. यशस्वी जायसवाल ने शानदार शतक और रोहित की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की बदौलत मिली भारत को तीसरी जीत.

Source : MEDIA

Contents
चेन्नई के चेपॉक में खेले गए तीसरे वनडे में भारत ने अफगानिस्तान को 9 विकेट से हराया. यशस्वी जायसवाल ने शानदार शतक और रोहित की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की बदौलत मिली भारत को तीसरी जीत.प्रसिद्ध की गेंद अफगानिस्तान  की कमर टूट गईरोहित शर्मा ने तोड़ डाले कई बड़े रिकॉर्डचौथी बड़ी साझेदारीकप्तान शुभमन गिल ने रोहित के बारे में कहा – यह सिरदर्द…विराट के नहीं होने से यशस्वी को मिला मौका…

Written By : सुप्रिया | Edited By: प्रिंस अवस्थी

IND vs AFG 3rd ODI : चेन्नई के चेपॉक में खेले गए तीसरे वनडे में भारत ने अफगानिस्तान को 9 विकेट से हरा दिया. इस मैच में यशस्वी जायसवाल ने शानदार शतक लगाया. यशस्वी 110 रन बनाकर नाबाद रहे. 86 गेंदों में खेली इस पारी में उन्होंने 3 छक्के और 14 चौके लगाए. वहीं अफगानिस्तान के खिलाफ रोहित शर्मा का बल्ला भी चला और उन्होंने 69 गेंद खेलकर 79 रनों की तूफानी पारी खेली. इस मैच में हिटमैन के बल्ले से 9 चौके और 3 छक्के निकले. इस जीत के साथ भारत ने 3-0 से सीरीज अपने नाम कर ली. 29वें ओवर की तीसरी गेंद पर चौका लगाकर यशस्वी जायसवाल ने स्कोर बराबर पर ला दिया और चौथी गेंद पर छक्के के साथ उन्होंने मैच जिता दिया.

प्रसिद्ध की गेंद अफगानिस्तान  की कमर टूट गई

अफगानिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 218 रन बनाए, इस मैच में हश्मतुल्लाह शहीदी ने शानदार शतकीय पारी खेली. लेकिन इससे पहले प्रसिद्ध कृष्णा की गेंदवाजी का कहर इस कदर बरपा कि अफगान का टॉप आर्डर धराशायी  हो गया. उन्होंने शहीदी समेत 5 बल्लेबाजों को आउट किया. लक्ष्य का पीछा करते हुए रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल ने गेंदबाजों की जमकर धुनाई की, दोनों ने पहले विकेट लिए 170 रनों की साझेदारी की. रोहित ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर रहे थे, तभी मोहम्मद नबी की गेंद पर वे कैच आउट हो गए.

रोहित शर्मा ने तोड़ डाले कई बड़े रिकॉर्ड

हिटमैन के नाम से मशहूर रोहित शर्मा ने यशस्वी जायसवाल के साथ 170 रनों की ओपनिंग साझेदारी की. रोहित शर्मा ने 69 गेंदों पर 3 छक्कों और 9 चौकों से सजी अपनी 79 रन की पारी के दौरान कई रिकॉर्ड अपने नाम किए. रोहित के लिए वनडे क्रिकेट में यह 95वां मौका था, जब उन्होंने 50 या उससे ऊपर की पारी खेली. इस पारी के साथ ही रोहित ने पूर्व भारतीय कप्तान राहुल द्रविड़ को पीछे छोड़ दिया. द्रविड़ ने वनडे क्रिकेट में 94 बार 50 प्लस स्कोर बनाए हैं. भारत के लिए वनडे में रोहित से ज्यादा फिफ्टी प्लस स्कोर सचिन (145 बार) और विराट (131 बार) के नाम है.

यह 71वां मौका था, जब रोहित शर्मा वनडे में 100 या उससे अधिक रनों की साझेदारी का हिस्सा बने. उनसे ज्यादा बार 100 या उससे अधिक रनों की साझेदारियों का हिस्सा ऑस्ट्रेलिया के रिकी पोंटिंग (72 बार), विराट कोहली (86 बार), और सचिन तेंदुलकर (99 बार) रहे हैं. कुमार संगाकारा पांचवें स्थान पर हैं. वह 67 बार वनडे में 100 या उससे बड़ी साझेदारियों का हिस्सा रहे हैं.

चौथी बड़ी साझेदारी

अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे फॉर्मेट में रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल द्वारा पहले विकेट के लिए की गई 170 रनों की साझेदारी चौथी बड़ी साझेदारी है. पहले नंबर पर जिम्बाब्वे के हैमिल्टन मसकाद्जा और सिकंदर रजा हैं. दोनों ने 2014 में अफगानिस्तान के खिलाफ बुलावायो में पहले विकेट के लिए 224 रन की साझेदारी की थी. दूसरे नंबर पर श्रीलंका के पथुम निसांका और अविष्का फर्नांडो हैं. 2024 में पल्लेकेले में दोनों ने अफगानिस्तान के खिलाफ पहले विकेट के लिए 182 रन जोड़े थे. तीसरे नंबर पर भी यही श्रीलंकाई जोड़ी है. दोनों ने ही 2024 में एक अन्य मैच में पहले विकेट के लिए 173 रन की साझेदारी की थी.

कप्तान शुभमन गिल ने रोहित के बारे में कहा – यह सिरदर्द…

तीसरे वनडे मैच के बाद शुभमन गिल ने रोहित शर्मा के वनडे टीम में भविष्य पर भी जवाब दिया. शुभमन गिल से प्रेस कॉन्फ्रेंस में पूछा गया कि इंग्लैंड टूर पर टीम का ओपनिंग कॉम्बिनेशन कैसा रहेगा? इस पर कप्तान गिल ने कहा, “जब आपके सभी खिलाड़ी अच्छा परफॉर्म कर रहे हों, तो यह अच्छा सिरदर्द है.”

कप्तान शुभमन गिल ने यह भी बताया कि इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए बहुत जल्द स्क्वाड का एलान किया जाएगा. टीम इंडिया का इंग्लैंड दौरा 1 जुलाई से शुरू होगा. पहले पांच मैचों की टी20 सीरीज खेली जाएगी, और उसके बाद 14-19 जुलाई तक तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी.

विराट के नहीं होने से यशस्वी को मिला मौका…

कप्तान शुभमन गिल ने यशस्वी जायसवाल को अनलकी प्लेयर भी बताया. गिल ने कहा कि जब सभी खिलाड़ी उपलब्ध होते हैं तो दुर्भाग्यवश यशस्वी जायसवाल को ही प्लेइंग इलेवन से बाहर बैठना पड़ता है.

गिल ने कहा, “चूंकि विराट भाई इस सीरीज में नहीं खेले, इसलिए जायसवाल को 2 मैच खेलने का मौका मिला और आज उन्होंने शानदार खेल दिखाया. उम्मीद है कि वो बढ़िया फॉर्म को बरकरार रख पाएंगे और आगे भी मौकों को भुनाते रहेंगे.”

You Might Also Like

वेस्टइंडीज कप्तान ने भारत से छीन ली जीत, 351 रन का टार्गेट किया चेज

स्पेन की जीत का जश्न मनाने में ट्रंप ने खलल डाला, सोशल मीडिया में हुए ट्रोल

39 वर्षीय रोहित शर्मा ने जड़ा 34वां शतक, लॉर्ड्स में वनडे शतक लगाने वाले सबसे उम्रदराज बल्लेबाज बने

वर्ल्ड कप 2027 से रोहित शर्मा को बाहर करने की प्लानिंग?

INDIA की शर्मनाक हार, छिना नंबर-1 का ताज, टी-20 सीरीज पर इंग्लिश टीम का कब्जा

TAGGED:DB NewsDB News UpdateDBNewsupdateDelhi Newsdivya bhumi updateIND vs AFG 3rd ODIJbp NewsMP NEWSRohit Sharma RecordsShubman Gill on Rohit Sharma
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy1
Surprise0
Angry0
Previous Article योग दिवस पर राष्ट्रपति ने निरोगी रहने संदेश दिया, मोदी ने कहा-योग सबको जोड़ता है
Next Article वैभव सूर्यवंशी ने आलोचना करने वालों को जमकर धोया
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

7 दिन में ही 70 रुपये किलो बिकने लगी चीनी
Business 17/09/2026
‘आरक्षण हटाओ आंदोलन’ को खत्म करने देर रात पुलिस ने दिखाई सख्ती…
National 17/09/2026
मैहर शारदा लोक का रास्ता हुआ साफ, जिले को 256 करोड़ के विकास कार्यों की मिली सौगात
Madhya Pradesh 17/09/2026
लाल किले पर PM मोदी ने फहराया तिरंगा
National 17/09/2026
//

यह विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। यह राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, व्यापार, मनोरंजन और क्रिकेट की दुनियां से जुड़े समाचार प्रकाशित करने में अहम भूमिका अदा कर रही है। यह अन्य हिंदी न्यूज साइटों की अपेक्षा सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।

Quick Link

  • About Us
  • Contact
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Sitemap

Top Categories

  • Fashion
  • Health
  • Religion
  • Science
  • Technology
  • Travel

Contact Us

//

Director – Mr. Prince Awasthi 8815353246,

Editor – Miss. Supriya 8815353246.

DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Follow US
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
  • Advertise
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?