सिंगर अलका याग्निक ने पद्म भूषण लेने से पहले मोदी के पैर छुए, 65 हस्तियों को मिले पद्म अवॉर्ड, रोहित शर्मा के सीने पर पद्मश्री का सम्मान देख गदगद हुईं वाइफ रितिका
Source : MEDIA
Written By : DB News Update | Edited By: प्रिंस अवस्थी
Rohit Sharma Receive Padma Shri: 2026 के पद्म पुस्कारों के लिए कुल 131 लोगों को चुना गया था. इससे पहले 25 मई को पहले चरण में भारतीय वुमन क्रिकेट टीम कैप्टन हरमनप्रीत कौर, एक्टर धर्मेंद्र समेत 66 हस्तियों पद्म अवॉर्ड दिए गए थे. आज मंगलवार, 23 जून 2026 को भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा सहित राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति भवन में पद्म अवॉर्ड के दूसरे फेज में 65 हस्तियों को सम्मानित किया. कार्यक्रम में 2 पद्म विभूषण, 7 पद्म भूषण और 56 पद्मश्री दिए गए.
जब लाइफ पार्टनर को राष्ट्रपति से देश का चौथा सर्वोच्च नागरिक सम्मान मिल रहा हो, तो आप भी गौरवान्वित महसूस करेंगे. कुछ ऐसा ही रितिका सजदेह के साथ हुआ. जब राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, रोहित शर्मा को पद्मसजहरी से सम्मानित कर रही थीं, तब सबकी नजरें केवल रोहित पर नहीं बल्कि उनकी पत्नी रितिका सजदेह पर भी टिकी हुई थीं. सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज जस्टिस केटी थॉमस को जनसेवा, सीनियर मलयालम जर्नलिस्ट पी नारायणन को साहित्य के लिए पद्म विभूषण दिया गया. झारखंड के पहले मुख्यमंत्री शिबू सोरेन को मरणोपरांत पद्म भूषण दिया गया. उनका अवॉर्ड लेने उनकी पत्नी रूपी सोरेन पहुंची थीं.
सम्मान समारोह रितिका के चेहरे पर दिखा उत्साह
सम्मान समारोह जैसे ही देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने रोहित शर्मा को पद्मश्री से सम्मानित किया, उसी क्षण कैमरा उनकी वाइफ रितिका की तरफ घूम गया. रितिका के चेहरे की भावभंगिमा रोहित शर्मा के सम्मानित होने उत्साह से भरे थे. वे गौरवान्वित महसूस कर रहीं थीं. इस दौरान उन्होंने तालियां बजाकर रोहित का उत्साह वर्धन किया.
रोहित शर्मा की स्पोर्ट्स मैनेजर हैं रितिका
यहां बताना जरूरी है कि रितिका सजदेह पेशे से एक स्पोर्ट्स मैनेजर हैं और अब अपने हसबैंड यानी रोहित शर्मा की स्पोर्ट्स मैनेजर हैं. दोनों ने दिसंबर 2015 में एक-दूसरे से शादी रचाई थी, उसके बाद से ही रितिका, रोहित शर्मा की ऑफ-फील्ड गतिविधियों को मैनेज कर रही हैं.
अलका याग्निक को अवार्ड मिलने से फैंस में उत्साह
सम्मान समारोह में राष्ट्रपति द्वारा सिंगर अलका याग्निक को भी सम्मानित किया गया. उन्होंने अवॉर्ड लेने से पहले पीएम नरेंद्र मोदी के पैर छुए. एक्टर आर माधवन को पद्मश्री से नवाजा गया. पुरस्कार पाने वालों में एक्टर ममूटी और पूर्व टेनिस खिलाड़ी विजय अमृतराज भी शामिल रहे. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने खेल के क्षेत्र में व्लादिमीर मेस्तविरीश्विली (मरणोपरांत) को पद्मश्री से सम्मानित किया.
व्लादिमीर क्यों हुए सम्मानित
व्लादिमीर फ्रीस्टाइल रेसलिंग के दिग्गज कोच थे और उन्होंने ग्लोबल रेसलिंग कम्युनिटी पर अपनी गहरी छाप छोड़ी. उन्होंने भारतीय रेसलिंग टीम के कोच के तौर पर काम किया. उन्होंने सुशील कुमार, योगेश्वर दत्त और बजरंग पुनिया जैसे ओलंपिक मेडल जीतने वाले खिलाड़ियों को गाइड किया और भारत को रेसलिंग में ग्लोबल पावरहाउस बनाने में मदद की.
हॉकी प्लेयर सविता पूनिया को पद्मश्री अवॉर्ड मिला
पद्मश्री प्राप्त करने वाली हॉकी खिलाड़ी सविता पूनिया भारतीय महिला राष्ट्रीय हॉकी टीम की पूर्व कप्तान, मौजूदा गोलकीपर हैं. इन्हें भारतीय महिला हॉकी की ‘द ग्रेट वॉल’ के नाम से जाना जाता है. लगातार तीन बार FIH गोलकीपर ऑफ द ईयर का पुरस्कार जीतने वाली पहली भारतीय महिला हैं. वे कई पीढ़ियों की महिला खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा हैं.
टेनिस प्लेयर विजय अमृतराज, एक्टर ममूटी को मिला पद्म भूषण अवॉर्ड मिला
जाने-माने मलयालम पत्रकार पी. नारायणन और सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज केटी थॉमस को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से पद्म विभूषण मिला. इनके अलावा विजय अमृतराज को पद्म भूषण और एक्टर ममूटी को पद्म भूषण से सम्मानित किया गया।
पहले चरण में 66 हस्तियों को मिल चुका है पद्म अवॉर्ड्स
पहले चरण में 25 मई को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 66 हस्तियों को पद्म पुरस्कार से सम्मानित किया. धर्मेन्द्र को मरणोपरांत पद्म विभूषण, हेमा मालिनी ने रिसीव किया. सबसे पहले दिवंगत फिल्म स्टार धर्मेन्द्र को पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया. उनकी पत्नी एक्ट्रेस-सांसद हेमा मालिनी ने यह सम्मान लिया. महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत को पद्मश्री से सम्मानित किया गया. उनकी लीडरशिप में इसी साल टीम ने वनडे वर्ल्डकप जीता था. मार्शल आर्ट गुरु पजनीवेल ने पीएम मोदी को लेटकर प्रणाम किया.
65 हस्तियों को पद्म पुरस्कार दिए गए
राष्ट्रपति भवन में आयोजित इस समारोह में कुल 65 हस्तियों को पद्म पुरस्कार दिए गए, जिनमें 2 पद्म विभूषण, 7 पद्म भूषण और 56 पद्मश्री सम्मान शामिल रहे.

