By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Reading: क्रिकेटर रोहित शर्मा सहित 65 हस्तियां पद्मश्री से सम्मानित
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Font ResizerAa
  • National
  • International
  • Politics
  • Religion
  • Technology
Search
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
DB News Update | Divya Bhumi News > Blog > National > क्रिकेटर रोहित शर्मा सहित 65 हस्तियां पद्मश्री से सम्मानित
National

क्रिकेटर रोहित शर्मा सहित 65 हस्तियां पद्मश्री से सम्मानित

DB News
Last updated: 09/09/2026 12:36 PM
DB News
Share
6 Min Read
अलका-राेहित सहित 65 हस्तियां सम्मानित
SHARE

सिंगर अलका याग्निक ने पद्म भूषण लेने से पहले मोदी के पैर छुए, 65 हस्तियों को मिले पद्म अवॉर्ड, रोहित शर्मा के सीने पर पद्मश्री का सम्मान देख गदगद हुईं वाइफ रितिका

Source : MEDIA

Contents
सिंगर अलका याग्निक ने पद्म भूषण लेने से पहले मोदी के पैर छुए, 65 हस्तियों को मिले पद्म अवॉर्ड, रोहित शर्मा के सीने पर पद्मश्री का सम्मान देख गदगद हुईं वाइफ रितिकासम्मान समारोह रितिका के चेहरे पर दिखा उत्साहरोहित शर्मा की स्पोर्ट्स मैनेजर हैं रितिकाअलका याग्निक को अवार्ड मिलने से फैंस में उत्साहव्लादिमीर क्यों हुए सम्मानितहॉकी प्लेयर सविता पूनिया को पद्मश्री अवॉर्ड मिलाटेनिस प्लेयर विजय अमृतराज, एक्टर ममूटी को मिला पद्म भूषण अवॉर्ड मिलापहले चरण में 66 हस्तियों को मिल चुका है पद्म अवॉर्ड्स65 हस्तियों को पद्म पुरस्कार दिए गए

Written By : DB News Update | Edited By: प्रिंस अवस्थी

Rohit Sharma Receive Padma Shri: 2026 के पद्म पुस्कारों के लिए कुल 131 लोगों को चुना गया था. इससे पहले 25 मई को पहले चरण में भारतीय वुमन क्रिकेट टीम कैप्टन हरमनप्रीत कौर, एक्टर धर्मेंद्र समेत 66 हस्तियों पद्म अवॉर्ड दिए गए थे. आज मंगलवार, 23 जून 2026 को भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा सहित राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति भवन में पद्म अवॉर्ड के दूसरे फेज में 65 हस्तियों को सम्मानित किया. कार्यक्रम में 2 पद्म विभूषण, 7 पद्म भूषण और 56 पद्मश्री दिए गए.

जब लाइफ पार्टनर को राष्ट्रपति से देश का चौथा सर्वोच्च नागरिक सम्मान मिल रहा हो, तो आप भी गौरवान्वित महसूस करेंगे. कुछ ऐसा ही रितिका सजदेह के साथ हुआ. जब राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, रोहित शर्मा को पद्मसजहरी से सम्मानित कर रही थीं, तब सबकी नजरें केवल रोहित पर नहीं बल्कि उनकी पत्नी रितिका सजदेह पर भी टिकी हुई थीं. सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज जस्टिस केटी थॉमस को जनसेवा, सीनियर मलयालम जर्नलिस्ट पी नारायणन को साहित्य के लिए पद्म विभूषण दिया गया. झारखंड के पहले मुख्यमंत्री शिबू सोरेन को मरणोपरांत पद्म भूषण दिया गया. उनका अवॉर्ड लेने उनकी पत्नी रूपी सोरेन पहुंची थीं.

सम्मान समारोह रितिका के चेहरे पर दिखा उत्साह

सम्मान समारोह जैसे ही देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने रोहित शर्मा को पद्मश्री से सम्मानित किया, उसी क्षण कैमरा उनकी वाइफ रितिका की तरफ घूम गया. रितिका के चेहरे की भावभंगिमा रोहित शर्मा के सम्मानित होने उत्साह से भरे थे. वे गौरवान्वित महसूस कर रहीं थीं. इस दौरान उन्होंने तालियां बजाकर रोहित का उत्साह वर्धन किया.

रोहित शर्मा की स्पोर्ट्स मैनेजर हैं रितिका

यहां बताना जरूरी है कि रितिका सजदेह पेशे से एक स्पोर्ट्स मैनेजर हैं और अब अपने हसबैंड यानी रोहित शर्मा की स्पोर्ट्स मैनेजर हैं. दोनों ने दिसंबर 2015 में एक-दूसरे से शादी रचाई थी, उसके बाद से ही रितिका, रोहित शर्मा की ऑफ-फील्ड गतिविधियों को मैनेज कर रही हैं.

अलका याग्निक को अवार्ड मिलने से फैंस में उत्साह

सम्मान समारोह में राष्ट्रपति द्वारा सिंगर अलका याग्निक को भी सम्मानित किया गया. उन्होंने अवॉर्ड लेने से पहले पीएम नरेंद्र मोदी के पैर छुए. एक्टर आर माधवन को पद्मश्री से नवाजा गया. पुरस्कार पाने वालों में एक्टर ममूटी और पूर्व टेनिस खिलाड़ी विजय अमृतराज भी शामिल रहे. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने खेल के क्षेत्र में व्लादिमीर मेस्तविरीश्विली (मरणोपरांत) को पद्मश्री से सम्मानित किया.

व्लादिमीर क्यों हुए सम्मानित

व्लादिमीर फ्रीस्टाइल रेसलिंग के दिग्गज कोच थे और उन्होंने ग्लोबल रेसलिंग कम्युनिटी पर अपनी गहरी छाप छोड़ी. उन्होंने भारतीय रेसलिंग टीम के कोच के तौर पर काम किया. उन्होंने सुशील कुमार, योगेश्वर दत्त और बजरंग पुनिया जैसे ओलंपिक मेडल जीतने वाले खिलाड़ियों को गाइड किया और भारत को रेसलिंग में ग्लोबल पावरहाउस बनाने में मदद की.

हॉकी प्लेयर सविता पूनिया को पद्मश्री अवॉर्ड मिला

पद्मश्री प्राप्त करने वाली हॉकी खिलाड़ी सविता पूनिया भारतीय महिला राष्ट्रीय हॉकी टीम की पूर्व कप्तान, मौजूदा गोलकीपर हैं. इन्हें भारतीय महिला हॉकी की ‘द ग्रेट वॉल’ के नाम से जाना जाता है. लगातार तीन बार FIH गोलकीपर ऑफ द ईयर का पुरस्कार जीतने वाली पहली भारतीय महिला हैं. वे कई पीढ़ियों की महिला खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा हैं.

टेनिस प्लेयर विजय अमृतराज, एक्टर ममूटी को मिला पद्म भूषण अवॉर्ड मिला

जाने-माने मलयालम पत्रकार पी. नारायणन और सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज केटी थॉमस को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से पद्म विभूषण मिला. इनके अलावा विजय अमृतराज को पद्म भूषण और एक्टर ममूटी को पद्म भूषण से सम्मानित किया गया।

पहले चरण में 66 हस्तियों को मिल चुका है पद्म अवॉर्ड्स

पहले चरण में 25 मई को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 66 हस्तियों को पद्म पुरस्कार से सम्मानित किया. धर्मेन्द्र को मरणोपरांत पद्म विभूषण, हेमा मालिनी ने रिसीव किया. सबसे पहले दिवंगत फिल्म स्टार धर्मेन्द्र को पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया. उनकी पत्नी एक्ट्रेस-सांसद हेमा मालिनी ने यह सम्मान लिया. महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत को पद्मश्री से सम्मानित किया गया. उनकी लीडरशिप में इसी साल टीम ने वनडे वर्ल्डकप जीता था. मार्शल आर्ट गुरु पजनीवेल ने पीएम मोदी को लेटकर प्रणाम किया.

65 हस्तियों को पद्म पुरस्कार दिए गए

राष्ट्रपति भवन में आयोजित इस समारोह में कुल 65 हस्तियों को पद्म पुरस्कार दिए गए, जिनमें 2 पद्म विभूषण, 7 पद्म भूषण और 56 पद्मश्री सम्मान शामिल रहे. 

You Might Also Like

SIR को लेकर देशभर में बवाल, चुनाव आयोग ने फिर सुना दिया नया SSR का फरमान

INDIA ब्लॉक का SIR पर संग्राम, FIR दर्ज!

‘आरक्षण हटाओ आंदोलन’ को खत्म करने देर रात पुलिस ने दिखाई सख्ती…

लाल किले पर PM मोदी ने फहराया तिरंगा

देशभक्ति की रंग में रंगा देश…, कहीं सनातन तिरंगा यात्रा तो कहीं स्कूटर रैली निकाली

TAGGED:DB NewsDB News UpdateDBNewsupdateDelhi Newsdivya bhumi updatePadma Shri 2026Ritika Sajdeh ReactionRohit Sharma Receive Padma Shri
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Surprise0
Angry0
Previous Article ‘लखनऊ के अलीगंज स्थित कोचिंग सेंटर में लगी आग से 15 की मौत…’
Next Article मदन महल के पास जल्द तैयार होगा 100 करोड़ का रानी दुर्गावती को समर्पित संस्थान
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

सेमीकंडक्टर समिट-के माध्यम से 10 हजार से अधिक रोजगार सृजित करने का दावा!
Madhya Pradesh 24/10/2026
जबलपुर, भोपाल और इंदौर सहित 7 जिलों में विकसित किए जाएंगे इंडस्ट्रियल हब
Madhya Pradesh 23/10/2026
टी20 के पहले मैच में नमन धीर ने खेली जिताऊ पारी, 4 विकेट से हारा न्यूजीलैंड
Sport 23/10/2026
सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री की ओर एमपी ने बढ़ाए कदम, इंदौर में 23-24 अक्टूबर को होगा मंथन
Madhya Pradesh 22/10/2026
//

यह विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। यह राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, व्यापार, मनोरंजन और क्रिकेट की दुनियां से जुड़े समाचार प्रकाशित करने में अहम भूमिका अदा कर रही है। यह अन्य हिंदी न्यूज साइटों की अपेक्षा सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।

Quick Link

  • About Us
  • Contact
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Sitemap

Top Categories

  • Fashion
  • Health
  • Religion
  • Science
  • Technology
  • Travel

Contact Us

//

Director – Mr. Prince Awasthi 8815353246,

Editor – Miss. Supriya 8815353246.

DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Follow US
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
  • Advertise
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?