By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Reading: T20 में इंग्लैंड को इन खिलाड़ियों ने जमकर धोया, लेकिन बारिश से मैच धुला
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Font ResizerAa
  • National
  • International
  • Politics
  • Religion
  • Technology
Search
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
DB News Update | Divya Bhumi News > Blog > Sport > T20 में इंग्लैंड को इन खिलाड़ियों ने जमकर धोया, लेकिन बारिश से मैच धुला
Sport

T20 में इंग्लैंड को इन खिलाड़ियों ने जमकर धोया, लेकिन बारिश से मैच धुला

DB News
Last updated: 02/07/2026 11:29 AM
DB News
Share
6 Min Read
टी-20 का पहला मैच बारिश की वजह से धुला.
SHARE

भारत ने डरहम में 189 रन ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की बदौलत बनें, टी20 में भारत के कप्तान श्रेयस अय्यर ने 68 रनों की शानदार पारी खेली, अभिषेक शर्मा ने जड़ा अर्धशतक.

Source : MEDIA

Contents
भारत ने डरहम में 189 रन ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की बदौलत बनें, टी20 में भारत के कप्तान श्रेयस अय्यर ने 68 रनों की शानदार पारी खेली, अभिषेक शर्मा ने जड़ा अर्धशतक.अभिषेक के आउट होते ही श्रेयस अय्यर के कंधे पर आई जिम्मेदारीशिवम दुबे का चला बल्लाबारिश के कारण रद्द हुआ भारत बनाम इंग्लैंड टी20 मैचअभिषेक-ईशान किशन के बीच हुई बहस, स्टंप माइक में कैदईशान और अभिषेक के बीच क्या हुई बहस?

Written By : DB News Update | Edited By: प्रिंस अवस्थी

IND vs ENG 1st T20: भारत और इंग्लैंड के बीच डरहम में खेला गया पहला टी20 मैच बारिश की वजह से धुल गया. लेकिन इससे पहले भारतीय बल्लेबाजों ने इग्लैंड के गेंदबाजों को जमकर धोया. टास जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लेते हुए भारतीय टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर ने अर्धशतक जड़ा, इससे पहले अभिषेक शर्मा का एक बार फिर बल्ला चला और उन्होंने महज 24 गेंद पर 59 रन बनाए. इंग्लैंड के खिलाफ खेले जा रहे इस मैच में एक बार फिर वैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग 11 में जगह नहीं मिली. लेकिन जैसे ही भारतीय ओपनर बल्लेबाज संजू सैमसन का विकट गिरा, उसके बाद वैभव की कमी महसूस हुई. क्योंकि भारत को पहला झटका दूसरे ही ओवर में लग गया था और साकिब महमूद की गेंद पर संजू कैच आउट हो गए थे. उन्होंने 7 गेंद खेलकर सिर्फ 1 रन बनाए. इसके बाद इसी ओवर में ईशान किशन भी रन आउट हो गए, वह खाता भी नहीं खोल पाए. महज 6 रन पर 2 विकेट गिरने से भारतीय टीम दबाव में आ गई, लेकिन तभी अभिषेक शर्मा का बल्ला चला और ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए उन्होंने अर्धशतक लगाकर टीम को बुरी स्थिति से उबारा. उन्होंने 24 गेंदों में 245 की स्ट्राइक रेट से 59 रन बनाए, इस पारी में उन्होंने 4 छक्के और 6 चौके लगाए. अभिषेक शर्मा ने 20 गेंदों में अपना अर्धशतक जड़ा, इससे पहले उन्होंने टी20 इंटरनेशनल करियर में अपने 100 छक्के पूरे किए. वह इस आंकड़े तक सबसे कम पारियों में पहुंचने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. कप्तान श्रेयस अय्यर ने उनका बखूबी साथ निभाया.

अभिषेक के आउट होते ही श्रेयस अय्यर के कंधे पर आई जिम्मेदारी

ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर रहे अभिषेक शर्मा जैसे ही 9वें ओवर पर आउट हुए, उसके बाद कप्तान श्रेयस अय्यर के कंधों पर टीम को आगे ले जाने की जिम्मेदारी आ गई. इन दोनों बल्लेबाजों के बीच 82 रनों की साझेदारी हुई. इसके बाद अय्यर ने भी शानदार पारी खेलते हुए फिफ्टी लगाई. उन्होंने 47 गेंदों में 1 छक्के और 6 चौकों की मदद से 68 रन बनाए. लेकिन उपकप्तान का बल्ला नहीं चला. तिलक वर्मा 13 गेंदों में 13 रन बनाकर आउट हो गए.

शिवम दुबे का चला बल्ला

पारी के अंत में शिवम दुबे ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए पारी को आगे बढ़ाया और भारत का स्कोर 189 तक पहुंचाने में अहम रोल निभाया. दुबे ने 21 गेंदों में 42 रनों की शानदार पारी खेली, जिसमें 3 छक्के और 2 चौके जड़े. हर्षित राणा को अक्षर पटेल से ऊपर भेजा गया, लेकिन हर्षित अपनी दूसरी गेंद पर बिना खाता खोले आउट हो गए.

बारिश के कारण रद्द हुआ भारत बनाम इंग्लैंड टी20 मैच

इंग्लैंड के गेंदबाज साकिब महमूद ने सर्वाधिक 3 विकेट लिए, उनके आलावा आदिल राशिद और सैम करन को 1-1 विकेट मिला. भारत ने इंग्लैंड के सामने जीत के लिए 190 रनों का लक्ष्य रखा था. लेकिन बारिश के कारण इंग्लैंड की पारी शुरू ही नहीं हो सकी और मैच रद्द करना पड़ा.

अभिषेक-ईशान किशन के बीच हुई बहस, स्टंप माइक में कैद

इंग्लैंड और इंडिया के बीच पहले T20 मैच में ईशान किशन रन आउट हो गए, वह हल्के हाथ से खेलकर दौड़ पड़े, लेकिन अभिषेक शर्मा ने मना किया, फिर भी किशन आगे बढ़ चुके थे. इसी बीच दोनों बल्लेबाजों के बीच हुई और वह बहस स्टंप माइक में कैद हो गई. भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज ईशान किशन तीसरे नंबर पर आए और हल्ले हाथ से खेलते ही रन लेने के लिए दौड़ पड़े, लेकिन जैसे ही अभिषेक शर्मा ने देखा कि गेंद फील्डर के हाथों में है तो उन्होंने रन लेने से मना कर दिया. आधी क्रीज तक पहुंच चुके ईशान को वापस लौटना पड़ा, हैरी ब्रूक ने शानदार थ्रो किया. ईशान ने डाइव मारी, लेकिन वह पहुंच नहीं सके.

ईशान किशन जिस गेंद पर रन आउट हुए, वहां रन बहुत मुश्किल था क्योंकि गेंद सीधा फील्डर के हाथों में थी. अभिषेक शर्मा की गलती इसलिए नहीं थी क्योंकि उन्होंने बहुत जल्दी ही ईशान को मना कर दिया था, वह चिल्ला रहे थे लेकिन ईशान तो तेजी से दौड़ पड़े थे. जब वह रन आउट हुए तो फैसला थर्ड अंपायर पर गया, जब टीवी पर चेक किया जा रहा था तब अभिषेक ईशान के पास पहुंचे.

ईशान और अभिषेक के बीच क्या हुई बहस?

भारतीय बल्लेबाज ईशान ने अभिषेक शर्मा से पूछा कि ‘तू भागा क्यों नहीं,’ अभिषेक ने कहा, पहुंच गया क्या?’ इस पर ईशान ने कहा, ‘पता नहीं, नजदीकी मामला है.’ अभिषेक ने कहा, ‘क्या कर रहा है यार ईशान?’ तो ईशान ने कहा, ‘आगे थी ना, मेरी कॉल थी’ तो अभिषेक ने कहा, ‘पर तू देख तो सही कहा खड़ा है वो.’

You Might Also Like

स्पेन की जीत का जश्न मनाने में ट्रंप ने खलल डाला, सोशल मीडिया में हुए ट्रोल

39 वर्षीय रोहित शर्मा ने जड़ा 34वां शतक, लॉर्ड्स में वनडे शतक लगाने वाले सबसे उम्रदराज बल्लेबाज बने

वर्ल्ड कप 2027 से रोहित शर्मा को बाहर करने की प्लानिंग?

INDIA की शर्मनाक हार, छिना नंबर-1 का ताज, टी-20 सीरीज पर इंग्लिश टीम का कब्जा

श्रेयस अय्यर की कप्तानी पर लगा बड़ा ‘कलंक’, लगातार मैच हारने की लिस्ट में पहले पायदान पर पहुंचे

TAGGED:Abhishek Sharma - Ishan KishanDB NewsDB News UpdateDBNewsupdateDelhi Newsdivya bhumi updateIND vs ENG 1st T20Jbp NewsMP NEWST20
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Surprise0
Angry0
Previous Article भगवान जगन्नाथ को प्रसन्न करने के 3 सूत्र- सच्ची श्रद्धा, विनम्रता और निष्कपट प्रेम
Next Article EPF अब आपकी मर्जी के बिना नहीं कटेगा, जानें वजह…
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

7 दिन में ही 70 रुपये किलो बिकने लगी चीनी
Business 23/08/2026
‘आरक्षण हटाओ आंदोलन’ को खत्म करने देर रात पुलिस ने दिखाई सख्ती…
National 22/08/2026
मैहर शारदा लोक का रास्ता हुआ साफ, जिले को 256 करोड़ के विकास कार्यों की मिली सौगात
Madhya Pradesh 20/08/2026
लाल किले पर PM मोदी ने फहराया तिरंगा
National 15/08/2026
//

यह विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। यह राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, व्यापार, मनोरंजन और क्रिकेट की दुनियां से जुड़े समाचार प्रकाशित करने में अहम भूमिका अदा कर रही है। यह अन्य हिंदी न्यूज साइटों की अपेक्षा सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।

Quick Link

  • About Us
  • Contact
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Sitemap

Top Categories

  • Fashion
  • Health
  • Religion
  • Science
  • Technology
  • Travel

Contact Us

//

Director – Mr. Prince Awasthi 8815353246,

Editor – Miss. Supriya 8815353246.

DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Follow US
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
  • Advertise
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?