By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Reading: साधु की भेष में संसद पहुंचे पप्पू यादव, दान पात्र से रुपयों की ‘छीना-झपटी’
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Font ResizerAa
  • National
  • International
  • Politics
  • Religion
  • Technology
Search
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
DB News Update | Divya Bhumi News > Blog > National > साधु की भेष में संसद पहुंचे पप्पू यादव, दान पात्र से रुपयों की ‘छीना-झपटी’
National

साधु की भेष में संसद पहुंचे पप्पू यादव, दान पात्र से रुपयों की ‘छीना-झपटी’

DB News
Last updated: 31/07/2026 1:22 PM
DB News
Share
6 Min Read
राम मंदिर दान के चोरी मुद्दे पर विपक्ष हमलावर
SHARE

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मुद्दे पर विरोध प्रदर्शन किया. इस दौरान राहुल गांधी से भी पैसे लिए. सांसद पप्पू यादव पुजारी के भेष में दानपेटी लेकर पहुंचे.

Source : MEDIA

Contents
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मुद्दे पर विरोध प्रदर्शन किया. इस दौरान राहुल गांधी से भी पैसे लिए. सांसद पप्पू यादव पुजारी के भेष में दानपेटी लेकर पहुंचे.जन्म-मृत्यु पंजीकरण पर होनी थी चर्चापेपर लीक संशोधन बिल पर राहुल ने लगाए थे गंभीर आरोपराहुल गांधी ने भी दान पात्र में डाले पैसेलोकसभा 12 बजे तक के लिए स्थगितराहुल बोले- जेन-जी को डराया जा रहापेपर लीक और वंदे मातरम बिल पासचर्चा को तैयार नहीं विपक्षसांसद क्या वेशभूषा या फिर भेष बदल सकते हैं?

Written By : DB News Update | Edited By: प्रिंस अवस्थी

Parliament Monsoon Session: मानसून सत्र के दौरान सांसद पप्पू यादव शुक्रवार 31 जुलाई को संसद परिसर में साधु के भेष में पहुंचे और विपक्षी सांसदों के साथ राम मंदिर चढ़ावा चोरी के मुद्दे पर विरोध प्रदर्शन किया. इस दौरान राहुल गांधी से भी पैसे लिए गए. पप्पू यादव मकर द्वार पर बैठे रहे और विपक्षी सांसदों ने एक-एक करके उनकी दानपेटी में चंदा डाला. लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने भी चंदा डाला. विरोध प्रदर्शन कर रहे सांसद बैनर लेकर पहुंचे थे, जिसमें ‘अमित शाह संसद से गायब क्यों’ लिखा हुआ था.

इधर लोकसभा और राज्यसभा में 11 बजे कार्यवाही शुरू हुई. लेकिन विपक्ष के हंगामे के कारण लोकसभा 12 बजे तक और राज्यसभा 3 अगस्त तक के लिए स्थगित कर दी गई है.

जन्म-मृत्यु पंजीकरण पर होनी थी चर्चा

आज शुक्रवार को लोकसभा में जन्म-मृत्यु पंजीकरण (संशोधन) बिल, 2026 और सुप्रीम कोर्ट में जजों की संख्या बढ़ाने से जुड़े संशोधन बिल पर चर्चा होनी थी. इससे पहले बीजेपी सांसद अनुराग ठाकुर ने गुरुवार को लोकसभा स्पीकर ओम बिरला को विपक्ष के नेता राहुल गांधी के खिलाफ विशेषाधिकार हनन और सदन की अवमानना का नोटिस सौंपा था. अनुराग का आरोप है कि राहुल गांधी ने को गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ असंसदीय और अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल किया. गंभीर व बेबुनियाद आरोप लगाए.

पेपर लीक संशोधन बिल पर राहुल ने लगाए थे गंभीर आरोप

दरअसल, बुधवार को राहुल ने पेपर लीक संशोधन बिल पर बोलते हुए गृह मंत्री अमित शाह पर कई गंभीर आरोप लगाए थे. राहुल के भाषण के एक हिस्से को स्पीकर ओम बिरला ने कार्यवाही से हटा दिया था. आखिरकार राज्यसभा की कार्यवाही को 3 अगस्त तक के लिए स्थगित कर दिया गया है.

राहुल गांधी ने भी दान पात्र में डाले पैसे

भगवा चोला पहनकर संसद में पप्पू यादव पहुंचे थे. इस दौरान उन्होंने विरोध प्रदर्शन करते राहुल गांधी से भी पैसे लिए. जबकि पप्पू यादव समाजवादी पार्टी के सांसदों से भी चंदा लिया. इस दौरान विपक्षी सांसदों ने जमकर नारेबाजी भी की है. प्रदर्शन के दौरान सांसद पप्पू यादव को दान देने लगे इसके बाद कुछ सांसद सांकेतिक तौर पर छीना-झपटी करने लगे. इस दौरान अयोध्या सांसद अवधेश प्रसाद भी प्रदर्शन में शामिल रहे. जबकि प्रियंका गांधी, राहुल गांधी, डिंपल यादव सभी सांसद प्रदर्शन कर रहे थे. यह पूरा प्रदर्शन राम मंदिर चढ़ावा चोरी से जुड़ा था.

लोकसभा 12 बजे तक के लिए स्थगित

दरअसल, संसद के मानसून सत्र का शुक्रवार को 10वां दिन है. लेकिन जैसे ही सदन की कार्यवाही शुरू होने के बाद भी जमकर हंगामा हुआ. जहां लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने सांसदों को वॉर्निंग दी है. लोकसभा की कार्यवाही 11 बजे शुरू हुई. लेकिन विपक्ष के हंगामे के लोकसभा को 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया.

राहुल बोले- जेन-जी को डराया जा रहा

राहुल गांधी ने शुक्रवार को X पर लिखा, ‘PM मोदी और अमित शाह आप Gen Z को चुप रहने के लिए धमका नहीं सकते. पहले आपने उनकी हड्डियां तोड़ीं.’

उन्होंने कहा, ‘अब आप FIR कर रहे हैं. उनके अकाउंट बंद कर रहे हैं. आप भारत का अतीत हैं. भारत के भविष्य के साथ कैसा व्यवहार करते हैं, इस बारे में सावधान रहें.

पेपर लीक और वंदे मातरम बिल पास

गुरुवार को वंदे मातरम बिल राज्यसभा के बाद लोकसभा से भी पास हो गया है. इस दौरान काफी हंगामा हुआ. स्पीकर ने इसके बाद सदन की कार्यवाही दिनभर के लिए स्थगित कर दी गई.

वहीं, पेपर लीक संशोधन बिल गुरुवार को राज्यसभा में भी पास हो गया. केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने बिल पेश किया जिसके बाद इस पर 7 घंटे बहस हुई.

चर्चा को तैयार नहीं विपक्ष

पेपर लीक और राम मंदिर अयोध्या के दान में हुई चोरी के मुद्दे को लेकर विपक्ष हमलावर है. इन दोनों मुद्दों को लेकर विपक्ष के नेता सत्ता पक्ष के जवाब से संतुष्ट नहीं हो रहे हैं. जिसके कारण सदन की कार्यवाही आगे नहीं बढ़ पा रही है.

सांसद क्या वेशभूषा या फिर भेष बदल सकते हैं?

वेशभूषा पर रोक लगाने वाला कोई भी तय नियम नहीं है लेकिन संसदीय नियम सदस्यों को कार्यवाही में बाधा डालने या फिर सदन को प्रदर्शन का मंच बनाने के साधन के रूप में पहनावे का इस्तेमाल करने से रोकते हैं. लोकसभा में प्रकिया और कार्य संचालन के नियम 349 के तहत सांसदों से शिष्टाचार बनाए रखने और ऐसे किसी भी व्यवहार से बचने की उम्मीद की जाती है जो संसद की गरिमा को कम करता हो.

You Might Also Like

‘आरक्षण हटाओ आंदोलन’ को खत्म करने देर रात पुलिस ने दिखाई सख्ती…

लाल किले पर PM मोदी ने फहराया तिरंगा

देशभक्ति की रंग में रंगा देश…, कहीं सनातन तिरंगा यात्रा तो कहीं स्कूटर रैली निकाली

राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर अड़ा विपक्ष, 18वें दिन भी दिखी नोकझोंक

‘NEET-UG का पेपर NTA के एक्सपर्ट्स ने लीक कराया’- CBI

TAGGED:DB NewsDB News UpdateDBNewsupdateDelhi Newsdivya bhumi updateJbp NewsMP NEWSPappu Yadav Parliament ProtestPMModi
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Surprise1
Angry0
Previous Article धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मंजूर, शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी जोशी को सौंपी?
Next Article गुरु पूर्णिमा के बीज मंत्र को सिद्ध करने का बन रहा दुर्लभ संयोग, जानें विधि
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

वेस्टइंडीज कप्तान ने भारत से छीन ली जीत, 351 रन का टार्गेट किया चेज
Sport 04/10/2026
7 दिन में ही 70 रुपये किलो बिकने लगी चीनी
Business 17/09/2026
मैहर शारदा लोक का रास्ता हुआ साफ, जिले को 256 करोड़ के विकास कार्यों की मिली सौगात
Madhya Pradesh 17/09/2026
जन्माष्टमी 2026 में कब ? नोट करें तारीख और पूजा का मुहूर्त
Religion 17/09/2026
//

यह विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। यह राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, व्यापार, मनोरंजन और क्रिकेट की दुनियां से जुड़े समाचार प्रकाशित करने में अहम भूमिका अदा कर रही है। यह अन्य हिंदी न्यूज साइटों की अपेक्षा सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।

Quick Link

  • About Us
  • Contact
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Sitemap

Top Categories

  • Fashion
  • Health
  • Religion
  • Science
  • Technology
  • Travel

Contact Us

//

Director – Mr. Prince Awasthi 8815353246,

Editor – Miss. Supriya 8815353246.

DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Follow US
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
  • Advertise
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?