By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Reading: ‘रामायण’ रिलीज होने से पहले ही पश्चिम बंगाल में हुई टैक्स ‘फ्री’
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Font ResizerAa
  • National
  • International
  • Politics
  • Religion
  • Technology
Search
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
DB News Update | Divya Bhumi News > Blog > Entertainment > ‘रामायण’ रिलीज होने से पहले ही पश्चिम बंगाल में हुई टैक्स ‘फ्री’
Entertainment

‘रामायण’ रिलीज होने से पहले ही पश्चिम बंगाल में हुई टैक्स ‘फ्री’

DB News
Last updated: 21/10/2026 11:15 AM
DB News
Share
8 Min Read
पश्चिम बंगाल में टैक्स फ्री हुई रामायण फिल्म
SHARE

रणबीर कपूर  ‘रामायण’ फिल्म में राम की भूमिका में नजर आएंगे. दशहरे के मौके पर बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने किया ऐलान, दीपावली 2026 में रिलीज होने वाली इस फिल्म की भारत में एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है.

Source : MEDIA

Contents
रणबीर कपूर  ‘रामायण’ फिल्म में राम की भूमिका में नजर आएंगे. दशहरे के मौके पर बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने किया ऐलान, दीपावली 2026 में रिलीज होने वाली इस फिल्म की भारत में एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है.दशहरे के मौके पर बंगाल से आई बड़ी खबरपश्चिम बंगाल में टैक्स फ्री रहेगी ‘रामायण’सुवेंदु अधिकारी ने क्या कहा?राम का किरदार निभा रहे रणबीर ने मुख्यमंत्री के प्रति जताया आभारयश ने 2004 में ट्रेन यात्रा का किया जिक्र2026 दीपावली के मौके पर रिलीज होगा ‘रामायण’ का पहला पार्टVFX पर सवाल उठाने वालों से की गई थी अपील5 नवंबर को रिलीज होगी रामायण फिल्म

Written By : DB News Update | Edited By: प्रिंस अवस्थी

Ramayana Tax Free in West Bengal: धर्म और अध्यात्म से प्रेरित बॉलीवुड फिल्म रामायण कई दिनों से चर्चा में है. इस फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच पहले से ही काफी उत्साह देखने को मिल रहा है. पश्चिम बंगाल में इस फिल्म को टैक्स फ्री कर दिया गया है, जिसके बाद से देश भर में यह फिल्म चर्चा का विषय बन गई है. बंगाल में टैक्स फ्री का ऐलान किए जाने के बाद फैंस एडवांस बुकिंग करना प्रारंभ कर चुके हैं. अब फैंस इस फिल्म के रिलीज का इंतजार कर रहे हैं. बताया जा रहा है कि जब से रणबीर कपूर की फिल्म ‘रामायण’ का ट्रेलर लांच हुआ था, तभी से फैंस के बीच इसे लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा था. यह फिल्म 2026 की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक है. फिल्म में रणबीर कपूर ‘भगवान राम’ की भूमिका में नजर आएंगे. इसका पहला पार्ट दिवाली 2026 में सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रहा है. इस फिल्म की एडवांस बुकिंग 20 अक्टूबर से भारत के हर हिस्से में शुरू हो गई है.

दशहरे के मौके पर बंगाल से आई बड़ी खबर

यहां बता दें कि इस फिल्म की रिलीज से पहले बंगाल से एक बड़ा अपडेट सामने आया है. पश्चिम बंगाल में ‘रामायण पार्ट 1’ को टैक्स फ्री करने का ऐलान कर दिया है. बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने मंगलवार को दशहरे के मौके पर आयोजित एक कार्यक्रम में इसकी घोषणा कर दी है. इस कार्यक्रम में रामायण फिल्म के प्रोड्यूसर, डायरेक्टर और स्टार कास्ट भी मौजूद रहे.

पश्चिम बंगाल में टैक्स फ्री रहेगी ‘रामायण’

पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने ऐलान किए जाने के बाद रणबीर कपूर की फिल्म ‘रामायण पार्ट 1’ को राज्य में टैक्स फ्री हो जाएगी. कोलकाता में दशहरा के मौके पर आयोजित इस कार्यक्रम में फिल्म के प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा, डायरेक्टर नितेश तिवारी और लक्ष्मण का किरदार निभाने वाले रवि दुबे मौजूद थे. इसके अलावा रणबीर कपूर और यश भी कार्यक्रम में शामिल रहे.

सुवेंदु अधिकारी ने क्या कहा?

दशहरा के मौके पर मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने कहा, ‘फिल्म ‘रामायण’ को पश्चिम बंगाल में टैक्स फ्री कर दिया गया है. ‘द केरल स्टोरी’, ‘द कश्मीर फाइल्स’ और ‘द बंगाल फाइल्स’ को भी टैक्स फ्री किया गया था. इसी तरह ‘रामायण’ को भी राज्य में टैक्स फ्री रखा जाएगा. आने वाले समय में भगवान कृष्ण, अर्जुन और महाभारत पर भी फिल्में बननी चाहिए.’

राम का किरदार निभा रहे रणबीर ने मुख्यमंत्री के प्रति जताया आभार

कार्यक्रम के अवसर पर फिल्म में भगवान राम का किरदार निभा रहे रणबीर कपूर ने पश्चिम बंगाल में ‘रामायण’ को टैक्स फ्री की घोषणा किए जाने के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी के प्रति आभार जताया. उन्होंने कहा, ‘कोलकाता की इस पवित्र धरती पर आकर आप सभी के साथ दशहरा मनाना हमारे लिए बहुत खुशी और सौभाग्य की बात है. दशहरा हमें एक बहुत खूबसूरत बात याद दिलाता है कि बुराई चाहे कितनी भी ताकतवर क्यों न हो, आखिर में जीत सच्चाई और अच्छाई की ही होती है.’

इस अवसर पर रणबीर ने आगे कहा कि, ‘प्यार बांटें, खुशियां फैलाएं और हमेशा सच्चाई के रास्ते पर चलने की कोशिश करें. ‘रामायण’ की पूरी टीम की ओर से आप सभी को दशहरे की शुभकामनाएं. जय श्री राम.’

यश ने 2004 में ट्रेन यात्रा का किया जिक्र

रामायण फिल्म में रावण का किरदार निभा रहे यश भी इस कार्यक्रम में मौजूद रहे, उन्होंने कोलकाता से जुड़ी अपनी पुरानी यादें ताजा करते हुए अपनी ट्रेन यात्रा का जिक्र किया. उन्होंने बताया कि वो साल 2004 या 2005 में ट्रेन से कोलकाता आए थे. यहीं से उनके थिएटर के सफर की शुरुआत हुई थी. आज यहां एक फिल्म एक्टर के तौर पर आकर मुझे बहुत खुशी हो रही है.’

उन्होंने आगे बताया कि उस समय उन्होंने सुबह के नाश्ते से लेकर शाम तक खूब मिठाइयां खाई थीं. यश ने कहा कि उन्हें आज भी यहां के रसगुल्ले, गुलाब जामुन और दूसरी मिठाइयां याद हैं. दशहरे के महत्व पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि ये त्योहार बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश देता है और हमें हमेशा अच्छाई के रास्ते पर चलना चाहिए.

2026 दीपावली के मौके पर रिलीज होगा ‘रामायण’ का पहला पार्ट

रामायण फिल्म के निर्देशक नितेश तिवारी ने बताया कि ‘रामायण’ में रणबीर कपूर भगवान राम, साई पल्लवी माता सीता और यश रावण की भूमिका में नजर आएंगे. फिल्म दो पार्ट्स में रिलीज होगी. इसका पहला पार्ट दिवाली 2026 में दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगा. इस फिल्म में रकुल प्रीत सिंह, कुणाल कपूर, विवेक ओबेरॉय, फैसल मलिक और दूसरे कलाकार भी अहम किरदारों में हैं.

VFX पर सवाल उठाने वालों से की गई थी अपील

फिल्म को लेकर हैदराबाद में एक कार्यक्रम आयोजित हुआ, इस दौरान यश ने फिल्म के विजुअल इफेक्ट्स यानी VFX को लेकर भी अपनी राय रखी थी. उन्होंने दर्शकों से अपील की कि वे फिल्म में छोटी-छोटी कमियां तलाशने के बजाय इसके पीछे की मेहनत और बड़े उद्देश्य को समझने की कोशिश करें. यश ने निर्माता नमित मल्होत्रा की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने इस महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट को वैश्विक स्तर पर पहुंचाने के लिए अपनी प्रतिष्ठा और पैसा दांव पर लगाया है. अभिनेता के मुताबिक, अगर ऐसे बड़े प्रोजेक्ट बनाने वाले लोगों को पर्याप्त समर्थन नहीं मिला, तो भारतीय सिनेमा को इस तरह के प्रयासों के लिए दोबारा लंबा इंतजार करना पड़ सकता है. उनकी इस अपील के बाद फिल्म के VFX और तकनीकी पक्ष को लेकर सोशल मीडिया पर भी चर्चा तेज हो गई थी. एक ओर जहां कुछ दर्शक फिल्म की भव्यता को लेकर उत्साहित हैं, वहीं दूसरी ओर कुछ लोग इसके विजुअल्स को लेकर अपनी राय जाहिर कर रहे हैं.

5 नवंबर को रिलीज होगी रामायण फिल्म

‘रामायण’ की रिलीज को लेकर भी दर्शकों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है. मीडिया रिपोर्ट से पता चला है कि यह फिल्म 5 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है. इस फिल्म की कहानी, कलाकारों की भूमिका और तकनीकी भव्यता को लेकर चर्चा गर्म है. फिल्म का प्रमोशन जगह-जगह जोर शोर से किया जा रहा है, पश्चिम बंगाल में भी दशहरा के मौके पर रामायण फिल्म की पूरी टीम पहुंची थी. इससे पहले फिल्म में राम का किरदार निभा रहे रणबीर कपूर तेलुगु बोलते नजर आए थे.

You Might Also Like

‘रामायण-पार्ट 1’ के ट्रेलर लॉन्च में ‘राम’ ने सीने से धनुष और आंखों में पहना काला चश्मा

धुरंधर पर भारी पड़ सकती है- भक्ति, भाव से सजी “राम”

रश्मिका-विजय एक दूजे के हुए, देखे शादी की अनसीन तस्वीरें

अलविदा… धर्मेंद्र! मुंबई में हुआ अंतिम संस्कार

धर्मेंद्र के हेल्थ को लेकर हेमा मालिनी ने कहा- ‘सब ऊपर वाले के हाथ में है…’

TAGGED:Box OfficeBOX OFFICE COLLECTIONDB News UpdateDBNewsupdateDelhi Newsdivya bhumi updateJbp NewsMP NEWSramayanaRanbir Kapoor
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Surprise1
Angry0
Previous Article SIR को लेकर देशभर में बवाल, चुनाव आयोग ने फिर सुना दिया नया SSR का फरमान
Next Article टेस्ला ने उड़ने वाली कार का VIDEO दिखाकर आटो कंपनियों की उड़ाई नींद
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

टेस्ला ने उड़ने वाली कार का VIDEO दिखाकर आटो कंपनियों की उड़ाई नींद
Business 21/10/2026
SIR को लेकर देशभर में बवाल, चुनाव आयोग ने फिर सुना दिया नया SSR का फरमान
National 15/10/2026
हरिद्वार कुंभ 2027 का लोगो-वेबसाइट और गीत जारी
Uttarakhand 13/10/2026
INDIA ब्लॉक का SIR पर संग्राम, FIR दर्ज!
National 13/10/2026
//

यह विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। यह राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, व्यापार, मनोरंजन और क्रिकेट की दुनियां से जुड़े समाचार प्रकाशित करने में अहम भूमिका अदा कर रही है। यह अन्य हिंदी न्यूज साइटों की अपेक्षा सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।

Quick Link

  • About Us
  • Contact
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Sitemap

Top Categories

  • Fashion
  • Health
  • Religion
  • Science
  • Technology
  • Travel

Contact Us

//

Director – Mr. Prince Awasthi 8815353246,

Editor – Miss. Supriya 8815353246.

DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Follow US
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
  • Advertise
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?