By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Reading: टी20 के पहले मैच में नमन धीर ने खेली जिताऊ पारी, 4 विकेट से हारा न्यूजीलैंड
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Font ResizerAa
  • National
  • International
  • Politics
  • Religion
  • Technology
Search
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
DB News Update | Divya Bhumi News > Blog > Sport > टी20 के पहले मैच में नमन धीर ने खेली जिताऊ पारी, 4 विकेट से हारा न्यूजीलैंड
Sport

टी20 के पहले मैच में नमन धीर ने खेली जिताऊ पारी, 4 विकेट से हारा न्यूजीलैंड

DB News
Last updated: 23/10/2026 11:39 AM
DB News
Share
7 Min Read
भारतीय टीम को जिताकर लौटे नमन धीर
SHARE

भारत ने पहले टी20 में शानदार प्रदर्शन किया, इस मैच में कोच गौतम गंभीर और कप्तान श्रेयस अय्यर का फैसला चर्चा में रहा, हारने की कगार पर पहुंच गई थी टीम.

Source : MEDIA

Contents
भारत ने पहले टी20 में शानदार प्रदर्शन किया, इस मैच में कोच गौतम गंभीर और कप्तान श्रेयस अय्यर का फैसला चर्चा में रहा, हारने की कगार पर पहुंच गई थी टीम.चर्चा में रहा कप्तान और कोच का फैसलाअभिषेक-सैमसन ने पॉवरप्ले में दिखाया दम, बना दिया रिकॉर्डपॉवरप्ले का तीसरा सबसे बड़ा स्कोरसंजू को मिला प्लेयर ऑफ द मैच अवार्डहार से निराश हुए न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनरभारत ने पावरप्ले में ही बना दिए थे ज्यादा रन

Written By : DB News Update | Edited By: प्रिंस अवस्थी

IND vs NZ 1st T20: न्यूजीलैंड के मंसूबे पर उस समय पानी फिर गया, जब नमन धीर ने महज 15 गेंदों में 42 रन ठोक दिए और हारी बाजी को पलटकर रख दिया. हलांकि यह मैच काफी टसल का रहा और क्रिकेट फैंस की एक बार सांसें भी थम गईं थीं. लेकिन भारतीय खिलाड़ियों ने साहस दिखाया और 226 रन के विशाल स्कोर को चेज कर लिया. टी20 के इस मैच में क्राइस्टचर्च के हैगली ओवल मैदान पर न्यूजीलैंड पहले बल्लेबाजी करते हुए 225 रनों का स्कोर बोर्ड लगाया था. भारतीय टीम पावरप्ले यानी शुरुआती 6 ओवरों में ही 93 रन ठोक डाले और अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन की पारी ने न्यूजीलैण्ड टीम की उम्मीदों पर पानी फेर दिया. दोनों खिलाड़ी 5.5 ओवर में 93 रनों की साझेदारी की.

चर्चा में रहा कप्तान और कोच का फैसला

भारतीय टीम के कोच गौतम गंभीर और कप्तान श्रेयस अय्यर का एक फैसला चर्चा में उस वक्त आया, जब भारतीय टीम को ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की जरूरत थी. दरअसल कोच और कप्तान मिलकर सुप्रीम फॉर्म में चल रहे ईशान किशन को तीन नंबर पर भेजने के बजाय धीमी गति से रन बनाने वाले तिलक वर्मा को मैदान में भेज दिया, जो लंबे समय से 5 नंबर पर बैटिंग करते आए हैं और धीमी गति से रन बनाने के लिए कई बार आलोचना का शिकार भी हुए हैं. मैदान पर आते ही तिलक बैलगाड़ी की रफ्तार से रन बनाने लगे. उनके बल्ले से चौके-छक्के नहीं निकल रहे थे, बल्कि सिंगल रन लेने में भी उन्हें संघर्ष करना पड़ रहा था. तिलक महज 11 गेंद खेल सके और करीब 50 के स्ट्राइक रेट से सिर्फ 06 रन ही बना सके. अब धीरे-धीरे भारत के हाथ से जीती हुई बाजी निकल रही थी. तभी पांच नंबर पर ईशान किशन आए और मात्र एक रन बनाकर वापिस पवेलियन लौट गए, लेकिन नमन धीर ने अंत में अकेले बाजी पलट दी और नमन धीर ने सिर्फ 15 गेंद में नाबाद 42 रनों की पारी खेली. उन्होंने 5 चौके और दो छक्के लगाए. भारत ने दो गेंद शेष रहते 226 रनों का लक्ष्य हासिल कर लिया. यह न्यूजीलैंड की धरती पर टी20 इंटरनेशनल में भारत का सबसे बड़ा रन चेज है.

अभिषेक-सैमसन ने पॉवरप्ले में दिखाया दम, बना दिया रिकॉर्ड

क्राइस्टचर्च में खेले गए पहले टी20 में संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा की ओपनिंग जोड़ी ने पॉवरप्ले में 94 रन बनाए, जो एक रिकॉर्ड बन गया. लक्ष्य का पीछा करते हुए अभिषेक शर्मा ने अपनी पहली ही गेंद पर छक्का जड़कर बता दिया था कि वह किस अंदाज में खेलने वाले हैं. दूसरी तरफ संजू सैमसन का भी यही तूफानी अंदाज देखने को मिला. अभिषेक पॉवरप्ले के आखिरी ओवर में आउट हुए, उन्होंने 12 गेंदों में 3 छक्के और 2 चौकों की मदद से 29 रन बनाए. दोनों ने पहले विकेट के लिए 93 रन जोड़े. इसके बाद पॉवरप्ले में 1 और रन बना, इस तरह पॉवरप्ले में भारत ने 1 विकेट खोकर 94 रन बनाए.

पॉवरप्ले का तीसरा सबसे बड़ा स्कोर

भारतीय टीम का टी20 में पॉवरप्ले का संयुक्त रूप से तीसरा सबसे बड़ा स्कोर है. भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ ही इसी साल गुवाहाटी में भी पॉवरप्ले में 94 रन बनाए थे. भारत का पॉवरप्ले में सबसे बड़ा स्कोर 100 रन का है, जो इसी साल अफगानिस्तान के खिलाफ बना था.

संजू को मिला प्लेयर ऑफ द मैच अवार्ड

भारत की विस्फोटक शुरुआत ने पहाड़ जैसे लक्ष्य को आसान बना दिया. संजू सैमसन ने 67 रन बनाए. हालांकि तिलक वर्मा (6), ईशान किशन (1) का बल्ला नहीं चला, और मिडिल आर्डर में गिरे लगातार विकेट से टीम पर दबाव बन गया. लेकिन कप्तान श्रेयस अय्यर और अंत में नमन धीर ने 42-42 रन बनाकर जीत में अहम योगदान दिया.

श्रेयस अय्यर ने 28 गेंदों में 42 रन बनाए, जिसमें 2 छक्के और 1 चौका शामिल है. नमन धीर ने 15 गेंदों में 2 छक्के और 5 चौकों की मदद से 42 रन बनाए. संजू को प्लेयर ऑफ द मैच अवार्ड मिला.

हार से निराश हुए न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर

भारत के खिलाफ पहले टी20 में न्यूजीलैंड की टीम 225 रन बनाने के बाद भी हार गई. जब न्यूजीलैंड की पारी खत्म हुई तो विन प्रिडिक्टर में उसके जीत के चांस 72 प्रतिशत दिखा रहे थे. संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा ने शुरुआती 6 ओवर में ही 93 रन बनाकर बाजी पलट दी थी, लेकिन कीवी टीम ने फिर से वापसी की. जब ईशान किशन आउट हुए तो न्यूजीलैंड की जीत की उम्मीद फिर से 70 प्रतिशत थी. हालांकि, कीवी टीम 225 रन डिफेंड नहीं कर सकी. भारत ने दो गेंद शेष रहते मैच जीत लिया. इस हार के बाद न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर काफी निराश दिखे.

भारत ने पावरप्ले में ही बना दिए थे ज्यादा रन

क्राइस्टचर्च के हैगली ओवल में खेले गए पहले टी20 में मिली हार के बाद कीवी कप्तान मिचेल सैंटनर ने कहा, “उन्होंने (भारत) हम पर दबाव बनाया. हमें पता था कि वह ऐसा ही करेंगे और एक बार फिर उन्होंने पावरप्ले में बहुत रन बनाए. शायद हम अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन नहीं कर पाए. हमें कुछ चीजों में सुधार करने की जरूरत है, लेकिन मुझे लगता है कि हमें पता है कि गेंद कैसे बर्ताव करती है, इसलिए हम उन्हें धीमा कर सकते हैं. मुझे लगता है कि बीच के ओवरों में हमने उन्हें अच्छे से बांध कर रखा और मुकाबला काफी कड़ा हो गया था. दोनों ही टीमों के पास सुधार करने के लिए कुछ चीजें हैं. यह मैच किसी भी तरफ जा सकता था.”

You Might Also Like

वेस्टइंडीज कप्तान ने भारत से छीन ली जीत, 351 रन का टार्गेट किया चेज

स्पेन की जीत का जश्न मनाने में ट्रंप ने खलल डाला, सोशल मीडिया में हुए ट्रोल

39 वर्षीय रोहित शर्मा ने जड़ा 34वां शतक, लॉर्ड्स में वनडे शतक लगाने वाले सबसे उम्रदराज बल्लेबाज बने

वर्ल्ड कप 2027 से रोहित शर्मा को बाहर करने की प्लानिंग?

INDIA की शर्मनाक हार, छिना नंबर-1 का ताज, टी-20 सीरीज पर इंग्लिश टीम का कब्जा

TAGGED:DB NewsDB News UpdateDBNewsupdatedivya bhumi updateIND vs NZ 1st T20INDIA VS NEW ZEALANDISHAN KISHANNaman DhirNew Zealand Vs IndiaTilak Varma
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Surprise1
Angry0
Previous Article सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री की ओर एमपी ने बढ़ाए कदम, इंदौर में 23-24 अक्टूबर को होगा मंथन
Next Article जबलपुर, भोपाल और इंदौर सहित 7 जिलों में विकसित किए जाएंगे इंडस्ट्रियल हब
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

जबलपुर, भोपाल और इंदौर सहित 7 जिलों में विकसित किए जाएंगे इंडस्ट्रियल हब
Madhya Pradesh 23/10/2026
सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री की ओर एमपी ने बढ़ाए कदम, इंदौर में 23-24 अक्टूबर को होगा मंथन
Madhya Pradesh 22/10/2026
टेस्ला ने उड़ने वाली कार का VIDEO दिखाकर आटो कंपनियों की उड़ाई नींद
Business 21/10/2026
‘रामायण’ रिलीज होने से पहले ही पश्चिम बंगाल में हुई टैक्स ‘फ्री’
Entertainment 21/10/2026
//

यह विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। यह राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, व्यापार, मनोरंजन और क्रिकेट की दुनियां से जुड़े समाचार प्रकाशित करने में अहम भूमिका अदा कर रही है। यह अन्य हिंदी न्यूज साइटों की अपेक्षा सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।

Quick Link

  • About Us
  • Contact
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Sitemap

Top Categories

  • Fashion
  • Health
  • Religion
  • Science
  • Technology
  • Travel

Contact Us

//

Director – Mr. Prince Awasthi 8815353246,

Editor – Miss. Supriya 8815353246.

DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Follow US
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
  • Advertise
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?