महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव होने से पहले राजनीतिक बयानबाजी के बीच हमलावर हुए नेता.
By : डीबी न्यूज अपडेट| Edited By- सुप्रिया
Uddhav Thackeray Attack On Amit Shah:महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और शिवसेना (यूबीटी) के प्रमुख उद्धव ठाकरे ने गृह मंत्री अमित शाह पर हमला किया है और उन्होंने कहा है कि वो अहमद शाह अब्दाली के राजनीतिक वंशज हैं.
महाराष्ट्र के पुणे में शनिवार (03 अगस्त) को एक सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि आज से मैं अमित शाह को अब्दाली ही बोलूंगा. अगर आप मुझे नकली संतान बोलोगे तो मैं तुम्हे अब्दाली बोलूंगा.
नितिश और चन्द्रबाबू को लेकर हिन्दुत्व वादी मुद्दे पर सवाल पूछा
शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख ने आगे कहा, “नीतीश कुमार, चंद्र बाबू नायडू हिंदुत्व वादी व्यक्ति हैं क्या? अमित शाह बताएं उनका हिंदुत्व कैसा है? अब्दाली का वंशज पुणे में आकर बोल के गया. अमित शाह को संघ का हिंदुत्व मान्य है क्या? बीजेपी ने सत्ता जिहाद शुरू किया है.
सत्ता जिहाद का मतलब सरकार बनाने के लिए इंसान चुराया जाता है, उसे सत्ता जिहाद कहते हैं. छत्रपति शिवाजी महाराज ने हमे दूसरों का घर जलना नहीं सिखाया है. शंकराचार्य ने कहा था कि विश्वासघात करने वाले हिन्दू नहीं. तुमने विश्वासघात किया है.”

