By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Reading: ‘अभिषेक बनर्जी को इलाज के लिए हैदराबाद या कहीं और भी ले जाने की व्यवस्था कर सकते हैं….’
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Font ResizerAa
  • National
  • International
  • Politics
  • Religion
  • Technology
Search
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
DB News Update | Divya Bhumi News > Blog > Politics > ‘अभिषेक बनर्जी को इलाज के लिए हैदराबाद या कहीं और भी ले जाने की व्यवस्था कर सकते हैं….’
Politics

‘अभिषेक बनर्जी को इलाज के लिए हैदराबाद या कहीं और भी ले जाने की व्यवस्था कर सकते हैं….’

DB News
Last updated: 31/05/2026 12:25 PM
DB News
Share
6 Min Read
पश्चिम बंगाल में टीएमसी सांसद पर हमला
SHARE

पश्चिम बंगाल सोनारपुर में टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी पर हुए हमले के बाद उनके स्वास्थ्य को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी से फोन पर बात की.

Source : MEDIA

Contents
पश्चिम बंगाल सोनारपुर में टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी पर हुए हमले के बाद उनके स्वास्थ्य को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी से फोन पर बात की.हमले के बाद बढ़ी राजनीतिक सरगर्मी5 लोगों की हो चुकी है गिरफ्तारीमेडिकल रिपोर्ट में गंभीर चोट की पुष्टि नहींसत्ता पक्ष की तरफ से आया बयान’15 साल तक आप खुद को खुदा समझते रहे’अचानक हुआ था सांसद पर हमलाअभिषेक की Z+ सुरक्षा से किया गया था वंचित

By : DB News Update | Edited By: प्रिंस अवस्थी

Abhishek Banerjee Attack: पश्चिम बंगाल की राजनीति में गर्मी चरम पर है. हर जगह उथल-पुथल देखने को मिल रही है. अभी हाल में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के राष्ट्रीय महासचिव और सांसद अभिषेक बनर्जी पर हमला हुआ है. उसके बाद से पश्चिम बंगाल की राजनीति में हलचल देखने को मिल रही है. टीएमसी सांसद पर हमने का जिक्र करते हुए टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी ने एक बड़ा खुलासा किया है और उन्होंने कहा है कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने उन्हें फोन कर अभिषेक बनर्जी के स्वास्थ्य को लेकर चिंता जताई है और हर संभव मदद करने का भरोसा दिलाया है.

ममता बनर्जी ने कोलकाता में पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि, “राहुल गांधी ने मुझे फोन किया और कहा कि अगर किसी भी चीज की जरूरत हो तो मैं उन्हें बता सकती हूं. उन्होंने यह भी कहा कि जरूरत पड़ने पर वह अभिषेक बनर्जी को इलाज के लिए हैदराबाद या कहीं और भी ले जाने की व्यवस्था कर सकते हैं.”

हमले के बाद बढ़ी राजनीतिक सरगर्मी

यहां बतादें कि अभिषेक बनर्जी दक्षिण 24 परगना जिले के सोनारपुर में चुनाव बाद हिंसा से प्रभावित परिवारों से मिलने पहुंचे थे. इसी दौरान कथित तौर पर उन पर भीड़ ने हमला कर दिया. घटना के बाद राज्य में राजनीतिक माहौल गरमा गया है और टीएमसी तथा भाजपा के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है.

5 लोगों की हो चुकी है गिरफ्तारी

टीएमसी सांसद पर हमले बाद पुलिस ने अब तक 5 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार आरोपियों में तपन माइती और आकाश भी शामिल हैं, जिन्हें घटना से जुड़े वीडियो में कथित तौर पर देखा गया था. पुलिस सभी आरोपियों से पूछताछ कर रही है और मामले की विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर रही है.

मेडिकल रिपोर्ट में गंभीर चोट की पुष्टि नहीं

बेल व्यू क्लिनिक की ओर से जारी मेडिकल रिपोर्ट के अनुसार 30 मई 2026 को 38 वर्षीय अभिषेक बनर्जी की चिकित्सकीय जांच की गई. रिपोर्ट में बताया गया कि उन्हें कोई गंभीर चोट नहीं आई है और केवल सीने पर हल्की चोट के निशान पाए गए हैं.

डॉक्टरों के अनुसार जांच के दौरान अभिषेक पूरी तरह होश में थे, सतर्क थे और सामान्य रूप से बातचीत कर रहे थे. उनकी स्थिति स्थिर होने के कारण अस्पताल में भर्ती करने की आवश्यकता नहीं पड़ी. एहतियात के तौर पर उन्हें नॉर्मल सलाइन, रिंगर्स लैक्टेट और दर्द निवारक दवाएं दी गईं.

सत्ता पक्ष की तरफ से आया बयान

तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) सांसद अभिषेक बनर्जी पर हुए हमले के बाद पश्चिम बंगाल शुभेंदु अधिकारी की सरकार में मंत्री अग्निमित्रा पॉल ने पहला बयान दिया है. उन्होंने कहा है कि अभिषेक बनर्जी के साथ जो हुआ, वह गलत है. हमने लोगों को बार-बार कहा है कि वे कानून को अपने हाथ में न लें. अग्निमित्रा ने आगे कहा कि जो हुआ उसके लिए अभिषेक बनर्जी खुद जिम्मेदार हैं.

’15 साल तक आप खुद को खुदा समझते रहे’

मंत्री ने आगे कहा कि, ‘आज जनता का यही गुस्सा है क्योंकि 15 साल तक आप खुद को खुदा समझते रहे. आपने किस तरह की राजनीति खेली? आज आप पर अंडे फेंके जा रहे हैं, जूते फेंके जा रहे हैं. लोग आपके घर के सामने थूक रहे हैं और गालियां दे रहे हैं. एक पार्टी सत्ता में रहेगी दूसरी नहीं, राजनीति में ऐसा होता है. उन्होंने आगे कहा कि हम ऐसी राजनीति नहीं करेंगे जहां लोग हमें जूतों की माला पहनाएं, गालियां दें और हमारे घर के सामने थूकें.’

अचानक हुआ था सांसद पर हमला

मीडिया रिपोर्ट से पता चला है कि पश्चिम बंगाल के सोनारपुर इलाके में टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी पर अचानक प्रदर्शनकारियों ने हमला किया था. चुनाव के बाद हुई हिंसा के पीड़ितों से मिलने पहुंचे टीएमसी नेता पर न सिर्फ कच्चे अंडे फेंके गए, बल्कि धक्का-मुक्की भी की गई. सुरक्षाकर्मियों ने मुस्तैदी दिखाते हुए उन्हें हेलमेट पहनाकर सुरक्षित बाहर निकाल लिया.

अभिषेक की Z+ सुरक्षा से किया गया था वंचित

मीडिया में चल रहीं खबरों की मानें तो पश्चिम बंगाल सरकार ने अभी कुछ दिन पहले ही एक उच्च स्तरीय बैठक के बाद उनकी सुरक्षा में बड़ी कटौती की गई थी. राज्य सरकार द्वारा सुरक्षा समीक्षा करने के बाद टीएमसी के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी से सर्वोच्च मानी जाने वाली Z+ कैटेगरी की सुरक्षा वापस ले ली गई थी. इसके स्थान पर अब उन्हें एक बेहद सामान्य वीआईपी श्रेणी की सुरक्षा व्यवस्था प्रदान की गई है, जो खतरे के न्यूनतम स्तर पर दी जाती है.

You Might Also Like

Cockroach Janta Party धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक नहीं रुकेगी

तमिलनाडु में BJP के हाथ से फिसले पूर्व अध्यक्ष रहे अन्नामलाई

BJP ने नितिन नबीन को कार्यकारी अध्यक्ष बनाकर फिर चौंकाया!

CM कुर्सी का झगड़ा: सिद्धारमैया से मिले डीके शिवकुमार

नीतीश कुमार ने 26 मंत्रियों के साथ 10वीं बार ली CM की शपथ

TAGGED:Abhishek Banerjee AttackAbhishek Banerjee SecurityDB NewsDB News UpdateDBNewsupdateDelhi Newsdivya bhumi updateJbp NewsMP NEWS
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Surprise1
Angry0
Previous Article वन नेशन, वन इलेक्शन के तहत 20 राज्यों में एक साथ हो सकते हैं चुनाव!
Next Article RCB के नाम हुई आईपीएल ट्राफी, कोहली ने छक्का मारकर लगाई मोहर
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

7 दिन में ही 70 रुपये किलो बिकने लगी चीनी
Business 23/08/2026
‘आरक्षण हटाओ आंदोलन’ को खत्म करने देर रात पुलिस ने दिखाई सख्ती…
National 22/08/2026
मैहर शारदा लोक का रास्ता हुआ साफ, जिले को 256 करोड़ के विकास कार्यों की मिली सौगात
Madhya Pradesh 20/08/2026
लाल किले पर PM मोदी ने फहराया तिरंगा
National 15/08/2026
//

यह विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। यह राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, व्यापार, मनोरंजन और क्रिकेट की दुनियां से जुड़े समाचार प्रकाशित करने में अहम भूमिका अदा कर रही है। यह अन्य हिंदी न्यूज साइटों की अपेक्षा सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।

Quick Link

  • About Us
  • Contact
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Sitemap

Top Categories

  • Fashion
  • Health
  • Religion
  • Science
  • Technology
  • Travel

Contact Us

//

Director – Mr. Prince Awasthi 8815353246,

Editor – Miss. Supriya 8815353246.

DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Follow US
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
  • Advertise
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?