By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Reading: सावन अमावस्या आज : सिद्धि और व्यातीपाक योग, धनु के लिए बढ़िया रहेगा दिन
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Font ResizerAa
  • National
  • International
  • Politics
  • Religion
  • Technology
Search
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
DB News Update | Divya Bhumi News > Blog > Religion > सावन अमावस्या आज : सिद्धि और व्यातीपाक योग, धनु के लिए बढ़िया रहेगा दिन
Religion

सावन अमावस्या आज : सिद्धि और व्यातीपाक योग, धनु के लिए बढ़िया रहेगा दिन

DB News
Last updated: 17/09/2025 11:24 AM
DB News
Share
7 Min Read
SHARE

Horoscope Today 04 August 2024: राशिफल का आंकलन ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर होता है. आज रविवार, 04 अगस्त 2024 का दिन मेष-मीन सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा.


By : एस्ट्रोलॉजर पंडित प्रदीप मिश्रा
Edited By-सुप्रिया
Horoscope Today 04 August 2024: पंचांग (Aaj Ka Pnachang) के अनुसार आज रविवार, 04 अगस्त 2024 के दिन सावन (Sawan 2024) कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि रहेगी. सावन अमावस्या को हरियाली अमावस्या (Hariyali Amavasya 2024) भी कहते हैं. आज पुष्य और आश्लेषा नक्षत्र रहेगा. साथ ही सिद्धि और व्यातीपाक योग भी रहेगा. आज राहुकाल (Rahu Kaal) शाम 05 बजकर 25 मिनट से 07 बजकर 02 मिनट तक है. चंद्रमा का संचार कर्क राशि पर होगा.

Contents
Horoscope Today 04 August 2024: राशिफल का आंकलन ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर होता है. आज रविवार, 04 अगस्त 2024 का दिन मेष-मीन सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा.आज का दिन मेष से लेकर मीन सभी 12 राशियों (Rashifal) के लिए कैसा रहेगा, जानें –

ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति के अनुसार, आज मिथुन और सिंह राशि वालों की आर्थिक स्थिति होगी मजबूत और कन्या वाले आर्थिक स्थिति पर करेंगे विचार. वहीं धनु के लिए बढ़िया रहेगा दिन.

आज का दिन मेष से लेकर मीन सभी 12 राशियों (Rashifal) के लिए कैसा रहेगा, जानें –

मेष राशि (Aries)
आज किसी काम को लेकर आपको जल्दबाजी करने से बचना चाहिए. माता-पिता के साथ आपके रिश्ते और बेहतर होंगे. व्यापार में आज उम्मीद से अधिक लाभ होगा. आपका पैसा कहीं अटक सकता है, साथ ही बढ़ते खर्च को नियंत्रण करने का प्रयास करें. जीवनसाथी के साथ रिश्ते अच्छे रहेंगे. लवमेट्स के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है.

वृषभ राशि (Taurus)
आज आपका उदार भाव लोगों को काफी प्रभावित करेगा. आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर बनेगी. अपने किसी काम में आपको दोस्त की मदद मिलेगी. उधार लेन-देन करने से आपको बचना चाहिए. आप रिश्तों की गंभीरता को समझने की कोशिश करेंगे. संतान पक्ष से कोई खास खुशखबरी मिलेगी. आपको जिद्द करने से बचना चाहिए.

मिथुन राशि (Gemini)
आज आप कई दिनों से रुके हुये कार्य पूरा करने में सफल होंगे. परिवार में आपका पॉजिटिव व्यवहार लोगों को प्रभावित करेगा. आप खुद को तरोताजा महसूस करेंगे. धन लाभ के योग बन रहे हैं. विवाहितों को संतान सुख की प्राप्ति होगी. माता-पिता का सहयोग प्राप्त होगा. अपनी बात रखने का मौका मिलेगा, लोग आपसे प्रभावित होंगे. दाम्पत्य रिश्ते में मजबूती आएगी.

कर्क राशि (Cancer)
आज आपका दिन आत्मविश्वास से भरा रहेगा. सामाजिक स्तर पर आपका रुतबा बढ़ेगा. जीवनसाथी से खुशखबरी मिलने से पूरे दिन मन प्रसन्न रहेगा. साथ ही परिवार में भी सभी लोग प्रसन्न रहेंगे. कोई खास दोस्त आपसे आर्थिक मदद के लिए कहेगा. संतान पक्ष से सुख प्राप्त होगा. छात्रों का मन पढ़ाई में लगेगा.


सिंह राशि (Leo)
आज आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी. आपसी विश्वास के सहारे पारिवारिक रिश्तों में मजबूती आएगी. मेहनत के परिणाम जल्द ही मिलेंगे. करियर के लिए आज का दिन मील का पत्थर साबित होगा. लवमेट्स के लिए आज का दिन खुशियां लेकर आएगा. आपके कार्य समय से पूरे हो जाएंगे. आपके भौतिक सुख-साधनों में बढ़ोतरी होगी.

कन्या राशि (Virgo)
आज आपका दिन बेहतर रहने वाला है. आप अपने दिनचर्या में बदलाव करेंगे जिसका आपको लाभ भी मिलेगा. इस राशि के विद्यार्थियों को करियर में सफलता मिलेगी. मीडिया से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा. दाम्पत्य जीवन सुखद बना रहेगा. पारिवारिक माहौल खुशहाल बना रहेगा. आप अपने आर्थिक स्थिति के बारे में सोच विचार करेंगे.

तुला राशि (Libra)
आज आपको किसी घरेलू कार्य में व्यस्त रहेंगे. घरवालों के साथ बेहतर तालमेल बनाने में आप सफल होंगे. पैसों के मामले में जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा. नौकरीपेशा वाले लोगों का इंक्रीमेंट और पदोन्नति होने का योग बन रहा है. छात्रों के लिए आज का दिन शानदार रहने वाला है. कला और साहित्य के क्षेत्र में रुझान रहेगा. कुछ खास कार्यों में दोस्तों से मदद मिलेगी.

वृश्चिक राशि (Scorpio)
आज आपका दिन उत्तम रहने वाला है. निवेश के मामले में आपको सावधानी बरतनी चाहिए. अगर कहीं निवेश कर रहे हैं तो पहले उस कार्य से जुडे लोगों से सलाह अवश्य ले लें. इस राशि के छात्रों के लिए आज का दिन सफलता दिलाने वाला होगा. आपके भौतिक सुख-साधनों में बढ़ोतरी होगी. दाम्पत्य जीवन में खुशहाली बनी रहेगा. व्यापार में उचित लाभ की प्राप्ति हो सकती है.

धनु राशि (Sagittarius)
आज आपका ध्यान आध्यात्म की ओर अधिक लगा रहेगा. इस राशि के विद्यार्थियों को करियर से रिलेटेड अच्छे मौके मिलेंगे. नए लक्ष्य को निर्धारित करने के लिए आज का दिन शुभ है. जीवनसाथी के साथ सामंजस्य बना रहेगा. लवमेट्स एक दूसरे का सम्मान करेंगे, जिससे आपके रिश्ते में नयापन आएगा. आप करियर में नए आयाम स्थापित करेंगे. किसी काम में जीवनसाथी की सलाह फायदेमंद रहेगी.

मकर राशि (Capricorn)
आज आपका स्वास्थ्य बेहतर बना रहेगा. आपके रुके हुए काम घरवालों की मदद से पूरे होंगे. इस राशि के विद्यार्थियों के लिए आज का दिन ठीक-ठाक रहेगा. सरकारी नौकरी करने वालों के लिए दिन बहुत अच्छा है. किस्मत का साथ मिलने से अपने कार्यों को समय से पूरा करने में सफल होंगे. आपको अपने गुस्से पर नियंत्रण रखने की जरूरत है.

कुंभ राशि (Aquarius)
आज आप खुद के कार्यों को पूरा करने में सफल होंगे. किसी खास व्यक्ति से फ़ोन पर बात होगी जो आगे चलकर आपके लिए काफी फायदेमंद साबित होगा. आपके दाम्पत्य रिश्ते में सौहार्द बना रहेगा. आपको करियर से संबंधित नए अवसर प्राप्त होंगे.जीवनसाथी आपकी हर बात समझने की कोशिश करेंगे. साथ ही वो किसी काम में आपसे सलाह भी ले सकते हैं.

मीन राशि (Pisces)
आज आपका मन सामाजिक कार्यों की तरफ रहेगा. छात्रों को बेहतर परिणाम हासिल होंगे. पुरानी समस्याओं से छुटकारा मिलेगा. दाम्पत्य जीवन में मधुरता बढ़ेगी. व्यापार को बढ़ाने के लिए कुछ नए प्लान बनाएंगे जिससे आगे चलकर आपको फायदा भी होगा. आप दूसरों की मदद के लिए तैयार रहेंगे. अचानक धन लाभ होने के योग बन रहा है.

You Might Also Like

जन्माष्टमी 2026 में कब ? नोट करें तारीख और पूजा का मुहूर्त

गुरु पूर्णिमा के बीज मंत्र को सिद्ध करने का बन रहा दुर्लभ संयोग, जानें विधि

कब है गुरु पूर्णिमा? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

चरणामृत फायदेमंद है या फिर पंचामृत, जानें इससे जुड़ी मान्यताएं

शिवलिंग का रुद्राभिषेक करने के बाद ताली बजाना पुण्य है या पाप? जानें क्या है रहस्य

TAGGED:Aaj Ka RashifalDaily HoroscopeDB NewsDB News UpdateDBNewsupdatedivya bhumi updateJbp News
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Surprise0
Angry0
Previous Article बरगी बांध के नौ गेटों से छोड़ा जा रहा 76 हजार 986 क्युसेक पानी
Next Article वक्फ बोर्ड की शक्तियां कम करने संसद में जल्द पेश होगा संशोधन बिल!
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

7 दिन में ही 70 रुपये किलो बिकने लगी चीनी
Business 23/08/2026
‘आरक्षण हटाओ आंदोलन’ को खत्म करने देर रात पुलिस ने दिखाई सख्ती…
National 22/08/2026
मैहर शारदा लोक का रास्ता हुआ साफ, जिले को 256 करोड़ के विकास कार्यों की मिली सौगात
Madhya Pradesh 20/08/2026
लाल किले पर PM मोदी ने फहराया तिरंगा
National 15/08/2026
//

यह विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। यह राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, व्यापार, मनोरंजन और क्रिकेट की दुनियां से जुड़े समाचार प्रकाशित करने में अहम भूमिका अदा कर रही है। यह अन्य हिंदी न्यूज साइटों की अपेक्षा सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।

Quick Link

  • About Us
  • Contact
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Sitemap

Top Categories

  • Fashion
  • Health
  • Religion
  • Science
  • Technology
  • Travel

Contact Us

//

Director – Mr. Prince Awasthi 8815353246,

Editor – Miss. Supriya 8815353246.

DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Follow US
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
  • Advertise
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?