By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Reading: बरगी बांध के नौ गेटों से छोड़ा जा रहा 76 हजार 986 क्युसेक पानी
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Font ResizerAa
  • National
  • International
  • Politics
  • Religion
  • Technology
Search
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
DB News Update | Divya Bhumi News > Blog > Madhya Pradesh > बरगी बांध के नौ गेटों से छोड़ा जा रहा 76 हजार 986 क्युसेक पानी
Madhya Pradesh

बरगी बांध के नौ गेटों से छोड़ा जा रहा 76 हजार 986 क्युसेक पानी

DB News
Last updated: 09/10/2026 11:39 AM
DB News
Share
5 Min Read
SHARE

रानी अवंति बाई लोधी सागर परियोजना बरगी बांध के जल स्तर को नियंत्रित करने आज शनिवार 3 अगस्त की शाम 5 बजे इसके दो और गेट खोलकर जल निकासी की मात्रा बढा दी गई है । निचले क्षेत्र के निवासियों से डूब क्षेत्र से दूर रहने की अपील.

Source : DB News Update

Contents
रानी अवंति बाई लोधी सागर परियोजना बरगी बांध के जल स्तर को नियंत्रित करने आज शनिवार 3 अगस्त की शाम 5 बजे इसके दो और गेट खोलकर जल निकासी की मात्रा बढा दी गई है । निचले क्षेत्र के निवासियों से डूब क्षेत्र से दूर रहने की अपील.420.65 मीटर पहुँच गया था जलभरावपानी छोड़ने की मात्रा कभी भी बढाई या घटाई जा सकती है2026 में दो बार खोले गए बरगी बांध के गेटदूसरी बार फिर बरगी के गेट खोलने की संभावना

By- DB News Update/edited By- Supriya

MP News: जबलपुर. ऊपरी हिस्से में लगातार बारिश हो रही है, जिसके चलते रानी अवंति बाई लोधी सागर परियोजना बरगी बांध के जल स्तर को नियंत्रित करने आज शनिवार 3 अगस्त की शाम 5 बजे इसके दो और गेट खोलकर जल निकासी की मात्रा बढा दी गई है । अब बांध 21 में से नौ गेट खोल दिये गये हैं और सभी नौ गेटों को औसतन 1.72 मीटर ऊंचाई तक खोलकर इनसे लगभग 76 हजार 986 क्युसेक (2 हजार 180 क्युमेक) पानी छोड़ा जा रहा है । शाम 5 बजे के पहले बांध के 1.07 मीटर औसत ऊंचाई तक खुले सात गेटों से 35 हजार 562 क्युसेक (1007 क्युमेक) पानी की निकासी की जा रही थी ।

420.65 मीटर पहुँच गया था जलभराव

कार्यपालन यंत्री बरगी बांध अजय सूरे ने बताया कि शनिवार 3 अगस्त को शाम 5 बजे बांध का जल स्तर 420.65 मीटर पहुँच गया था और बांध 82.77 फीसदी भर चुका है । बरगी बांध का पूर्ण जलभराव स्तर 422.76 मीटर है । शाम 5 बजे की स्थिति में बांध में 2 हजार 928 क्युमेक पानी प्रवेश कर रहा है ।

बरगी बांध से जल निकासी की मात्रा बढाने का निर्णय इसके जलग्रहण क्षेत्र में अतिवर्षा की संभावना को देखते हुये लिया गया है । बांध के जलद्वारों के अलावा इसकी दाईं तट नहर पर स्थित जल विद्युत उत्पादन इकाई के माध्यम से भी 188 क्युमेक पानी की निकासी हो रही है और इसे मिलाकर बांध से कुल 2 हजार 368 क्युमेक (83 हजार 626 क्युसेक) पानी छोड़ा जा रहा है ।

पानी छोड़ने की मात्रा कभी भी बढाई या घटाई जा सकती है

कार्यपालन यंत्री के मुताबिक बरगी बांध से जल निकासी की मात्रा बढाने से नर्मदा नदी के घाटों पर वर्तमान जलस्तर से 8 से 10 फुट की बढ़ोतरी होगी । उन्होंने जन साधारण से घाटों से सुरक्षित दूरी बनाए रखने का अनुरोध करते हुये बताया कि बांध में वर्षा जल की आवक को देखते हुये इससे पानी छोड़ने की मात्रा कभी भी बढाई या घटाई जा सकती है ।

2026 में दो बार खोले गए बरगी बांध के गेट

बरगी बांध का जलस्तर दिनांक 17 अगस्त 2026 को रात्रि 8 बजे 420.80 मीटर तथा जल आवक 1620 क्यूमेक दर्ज की गई है। जलस्तर को नियंत्रित रखने हेतु 18 अगस्त 2026 को प्रातः 11 बजे बांध के 9 जल द्वार खोले जाएंगे, जिससे लगभग 1031 क्यूमेक जल नर्मदा नदी में छोड़ा जाएगा। इससे नर्मदा नदी के घाटों पर जलस्तर में लगभग 3 से 4 फीट की वृद्धि संभावित है। जल आवक की स्थिति के अनुसार जल निकासी की मात्रा घटाई या बढ़ाई जा सकती है। शनिवार सुबह 11 बजे बांध के 7 अतिरिक्त जलद्वार खोले गए. इससे पहले शुक्रवार शाम 6 बजे 6 गेट खोले गए थे। वर्तमान में बांध के कुल 13 गेट खुले हुए हैं. इन सभी द्वारों को औसतन 1.83 मीटर की ऊंचाई तक उठाया गया है. जलद्वारों से लगभग 2714 क्यूमेक पानी नर्मदा नदी के बहाव क्षेत्र में छोड़ा जा रहा है।

नर्मदा नदी के घाटों एवं तटीय क्षेत्रों से सुरक्षित दूरी बनाए रखने के निर्देश जिला प्रशासन द्वारा दिए गए हैं।

दूसरी बार फिर बरगी के गेट खोलने की संभावना

जबलपुर में हो रही भारी बारिश के कारण बरगी बांध के गेट 25 सितंबर 2026 को कभी भी खोले जा सकते हैं। बांध प्रशासन द्वारा बताया गया कि 8 बजे बरगी बांध का जल स्तर 422.85 मीटर दर्ज किया गया है, जो इसके निर्धारित पूर्ण जलभराव स्तर 422.76 मीटर को पार कर चुका है। जल स्तर को नियंत्रित करने और सुरक्षा मानकों को बनाए रखने के लिए प्रशासन अगले 24 घंटों के भीतर किसी भी समय गेट खोलने की तैयारी में है। इससे पहले अगस्त और सितंबर की शुरुआत में भी बढ़ते जल स्तर के कारण 13 गेट तक खोले जा चुके हैं।

बरगी बांध का हालिया जलस्तर लगभग 422.90 मीटर दर्ज किया गया था, जो इसके पूर्ण जलभराव स्तर (422.76 मीटर) के करीब या उससे ऊपर है।

 

You Might Also Like

सेमीकंडक्टर समिट-के माध्यम से 10 हजार से अधिक रोजगार सृजित करने का दावा!

जबलपुर, भोपाल और इंदौर सहित 7 जिलों में विकसित किए जाएंगे इंडस्ट्रियल हब

सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री की ओर एमपी ने बढ़ाए कदम, इंदौर में 23-24 अक्टूबर को होगा मंथन

HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, 14 फीसदी ही रहेगा कोटा

मैहर शारदा लोक का रास्ता हुआ साफ, जिले को 256 करोड़ के विकास कार्यों की मिली सौगात

TAGGED:DB NewsDB News UpdateDBNewsupdateDelhi Newsdivya bhumi updateJbp News
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Surprise0
Angry0
Previous Article सावन के तीसारे सोमवार में शिव को ऐसे करें प्रसन्न…
Next Article सावन अमावस्या आज : सिद्धि और व्यातीपाक योग, धनु के लिए बढ़िया रहेगा दिन
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

टी20 के पहले मैच में नमन धीर ने खेली जिताऊ पारी, 4 विकेट से हारा न्यूजीलैंड
Sport 23/10/2026
टेस्ला ने उड़ने वाली कार का VIDEO दिखाकर आटो कंपनियों की उड़ाई नींद
Business 21/10/2026
‘रामायण’ रिलीज होने से पहले ही पश्चिम बंगाल में हुई टैक्स ‘फ्री’
Entertainment 21/10/2026
SIR को लेकर देशभर में बवाल, चुनाव आयोग ने फिर सुना दिया नया SSR का फरमान
National 15/10/2026
//

यह विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। यह राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, व्यापार, मनोरंजन और क्रिकेट की दुनियां से जुड़े समाचार प्रकाशित करने में अहम भूमिका अदा कर रही है। यह अन्य हिंदी न्यूज साइटों की अपेक्षा सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।

Quick Link

  • About Us
  • Contact
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Sitemap

Top Categories

  • Fashion
  • Health
  • Religion
  • Science
  • Technology
  • Travel

Contact Us

//

Director – Mr. Prince Awasthi 8815353246,

Editor – Miss. Supriya 8815353246.

DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Follow US
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
  • Advertise
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?