By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Reading: राहुल गांधी को पाकिस्तान ने ‘गिफ्ट’ में भेजे आम, भारत में बवाल
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Font ResizerAa
  • National
  • International
  • Politics
  • Religion
  • Technology
Search
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
DB News Update | Divya Bhumi News > Blog > National > राहुल गांधी को पाकिस्तान ने ‘गिफ्ट’ में भेजे आम, भारत में बवाल
National

राहुल गांधी को पाकिस्तान ने ‘गिफ्ट’ में भेजे आम, भारत में बवाल

DB News
Last updated: 21/11/2025 12:13 PM
DB News
Share
3 Min Read
SHARE

Pakistan Sends Mangoes To Indian MPs: BJP का दावा- ‘PAK से हैं नापाक रिश्ते’, मीडिया के माध्यम से नेताओं ने घेरा, मीडिया रिपोर्ट्स में बताया है कि राहुल गांधी समेत सात लोकसभा सांसदों को पाकिस्तानी उच्चायोग की तरफ से आम भेजे गए.


By : डीबी न्यूज अपडेट | Edited By: सुप्रिया
Giriraj Singh Attacks Rahul Gandhi: पाकिस्तान के उच्चायोग ने पेटियों में भरकर भारत आम भेजे हैं. लोकसभा में नेता विपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी समेत सात सांसदों को आम भेजे गए हैं. दिल्ली के कई मीडिया रिपोर्ट्स में इसका दावा किया गया है. बीजेपी ने भी कुछ ऐसा ही दावा किया है और राहुल गांधी को निशाने पर लिया है. पार्टी के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा है कि राहुल को पाकिस्तान से आम मिले हैं. इससे साफ जाहिर होता है कि पड़ोसी मुल्क के साथ उनके नापाक रिश्ते हैं.

Contents
Pakistan Sends Mangoes To Indian MPs: BJP का दावा- ‘PAK से हैं नापाक रिश्ते’, मीडिया के माध्यम से नेताओं ने घेरा, मीडिया रिपोर्ट्स में बताया है कि राहुल गांधी समेत सात लोकसभा सांसदों को पाकिस्तानी उच्चायोग की तरफ से आम भेजे गए.इन्हें भेजे गए हैं आम?बीजेपी नेताओं ने घेरा

इन्हें भेजे गए हैं आम?

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार राहुल गांधी के अलावा राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल और तिरुवनंतपुरम सांसद और कांग्रेस नेता शशि थरूर सहित समाजवादी पार्टी के रामपुर से सांसद मोहिबुल्लाह नदवी, संभल सांसद जिया-उर-रहमान बर्क, कैराना सांसद इकरा हसन और गाजीपुर सांसद अफजाल अंसारी को भी पाकिस्तानी उच्चायोग ने गिफ्ट में आम भेजा है. अभी तक इस संबंध में कोई भी आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है.

बीजेपी नेताओं ने घेरा

एएनआई से बात करते हुए गिरिराज सिंह ने कहा कि राहुल गांधी के पाकिस्तान के साथ नापाक रिश्ते हैं. उन्होंने कहा, “मैं देश को बताना चाहता हूं कि राहुल गांधी ने कुछ समय पहले कहा था कि यूपी का आम उन्हें अच्छा नहीं लगता है. पाकिस्तान के दूतावास ने उन्हें आम भेजा है. पाकिस्तान के आम के साथ-साथ उन्हें क्या-क्या चीजें अच्छी लगती हैं, राहुल गांधी को बताना चाहिए. क्या वह पाकिस्तान से मोदी को हटाने के लिए नया (तरीका) मांगने गए हैं. पाकिस्तान से इनके नापाक रिश्ते हैं.” वहीं बीजेपी सांसद अनुराग ठाकुर ने भी इस मामले पर विपक्षी नेताओं की आलोचना करते हुए कहा कि उन्हें वहां से आम मिल रहे हैं, जहां उनका दिल है. बीजेपी नेता अमित मालवीय ने राहुल गांधी, कपिल सिब्बल और शशि थरूर सहित सात विपक्षी नेताओं के नाम की लिस्ट जारी करते हुए आम के कार्टन मिलने का दावा किया है और उन्होंने कहा कि कुछ लोगों की पहचान इससे भी की जा सकती है कि उन्हें आम कौन भेजता है.

You Might Also Like

SIR को लेकर देशभर में बवाल, चुनाव आयोग ने फिर सुना दिया नया SSR का फरमान

INDIA ब्लॉक का SIR पर संग्राम, FIR दर्ज!

‘आरक्षण हटाओ आंदोलन’ को खत्म करने देर रात पुलिस ने दिखाई सख्ती…

लाल किले पर PM मोदी ने फहराया तिरंगा

देशभक्ति की रंग में रंगा देश…, कहीं सनातन तिरंगा यात्रा तो कहीं स्कूटर रैली निकाली

TAGGED:DB NewsDB News UpdateDBNewsupdateDelhi NewsPMModiRahul Gandhi
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Surprise0
Angry0
Previous Article कुंभ के लिए दिन सामान्य, वृषभ, सिंह और मकर के लिए कष्टकारी रहेगा दिन
Next Article मंदिरों पर हो रहे हमलों से दहल गए बांग्लादेश के “हिंदू”
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

सेमीकंडक्टर समिट-के माध्यम से 10 हजार से अधिक रोजगार सृजित करने का दावा!
Madhya Pradesh 24/10/2026
जबलपुर, भोपाल और इंदौर सहित 7 जिलों में विकसित किए जाएंगे इंडस्ट्रियल हब
Madhya Pradesh 23/10/2026
टी20 के पहले मैच में नमन धीर ने खेली जिताऊ पारी, 4 विकेट से हारा न्यूजीलैंड
Sport 23/10/2026
सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री की ओर एमपी ने बढ़ाए कदम, इंदौर में 23-24 अक्टूबर को होगा मंथन
Madhya Pradesh 22/10/2026
//

यह विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। यह राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, व्यापार, मनोरंजन और क्रिकेट की दुनियां से जुड़े समाचार प्रकाशित करने में अहम भूमिका अदा कर रही है। यह अन्य हिंदी न्यूज साइटों की अपेक्षा सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।

Quick Link

  • About Us
  • Contact
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Sitemap

Top Categories

  • Fashion
  • Health
  • Religion
  • Science
  • Technology
  • Travel

Contact Us

//

Director – Mr. Prince Awasthi 8815353246,

Editor – Miss. Supriya 8815353246.

DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Follow US
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
  • Advertise
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?