आप नेताओं ने केंद्र व बीजेपी को घेरा, दिल्ली आबकारी नीति मामले की जांच पर सवाल
By : डीबी न्यूज अपडेट | Edited By: सुप्रिया
आप नेता और मंत्री गोपाल राय ने कहा कि आम आदमी पार्टी ने कहा, “इसने एक बात का संदेश दिया है कि तानाशाही की भी सीमा होती है. 17 महीने पहले दिल्ली के बच्चों के सपनों को मनीष सिसोदिया ने गढ़ा. सरकारी स्कूलों के रिजल्ट प्राइवेट रिजल्ट से अच्छा ला कर दिखाए. इसके बावजूद उन्हें फर्जी केस फंसाकर का जेल भेज दिया गया. आप नेताओं ने कहा कि बीजेपी का मकसद दिल्ली आबकारी नीति मामले की जांच करना नहीं है. इन्हें आम आदमी पार्टी के नेताओं को जेल में डालना है.”
‘जांच एजेंसियों ने अभी तक शुरू नहीं की ट्रायल’
दिल्ली सरकार में मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले ने पूरे देश की न्याय व्यवस्था के लिए एक नजीर पेश की है. कोर्ट ने आज फैसला सुनाते हुए जो कमेंट किए हैं, वह सभी न्यायालयों के लिए एक सीख साबित होंगे. इस मामले में एजेंसियों ने अभी तक ट्रायल शुरू नहीं किया है. यह पूरी साजिश केंद्र सरकार की है कि कैसे अपने विरोधियों को जेल में डाला जाए और ट्रायल लंबा खींचा जाए.

