By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Reading: पाकिस्तान का भारत में विलय होगा!, योगी के बयान से हड़कंप
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Font ResizerAa
  • National
  • International
  • Politics
  • Religion
  • Technology
Search
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
DB News Update | Divya Bhumi News > Blog > National > पाकिस्तान का भारत में विलय होगा!, योगी के बयान से हड़कंप
NationalUttar Pradesh

पाकिस्तान का भारत में विलय होगा!, योगी के बयान से हड़कंप

DB News
Last updated: 21/09/2025 10:43 AM
DB News
Share
3 Min Read
SHARE

Cm Yogi on Pakistan : सीएम योगी ने कहा था कि पाकिस्तान का या तो भारत में विलय होगा या हमेशा के लिए इतिहास से समाप्त हो जाएगा.

By : DB News Update| Edited By: Princ

Contents
Cm Yogi on Pakistan : सीएम योगी ने कहा था कि पाकिस्तान का या तो भारत में विलय होगा या हमेशा के लिए इतिहास से समाप्त हो जाएगा.महर्षि अरविंद द्वारा दिए गए बयान का हवालाइस्लाम के आधार पर बना है पाकिस्तान

Yogi on Pakistan : यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ का बयान पाकिस्तान में अभी भी खलबली मचाकर रखा हुआ है. क्योंकि सीएम योगी ने कहा था कि पाकिस्तान का या तो भारत में विलय होगा या हमेशा के लिए इतिहास से समाप्त हो जाएगा. योगी के इस बयान के बाद पाकिस्तान में हड़कंप मचा हुआ है. अब इस बयान को लेकर भारत में पाकिस्तान के उच्चायुक्त रहे अब्दुल बासित ने अपना बयान जारी किया है और उन्होंने कहा कि जैसी सीएम योगी ने अपने बयान में कहा है, ऐसा कुछ होने वाला नहीं है. उन्होंने कहा, पाकिस्तान देश बना रहेगा. दरअसल, 14 अगस्त को सीएम योगी विभाजन विभीषिका दिवस के अवसर पर यह बयान दिया था.

महर्षि अरविंद द्वारा दिए गए बयान का हवाला

योगी विभाजन विभीषिका दिवस के अवसर पर कहा था कि पाकिस्तान का या तो भारत में विलय होगा या इतिहास से समाप्त हो जाएगा. योगी ने महर्षि अरविंद के 1947 में दिए गए बयान का भी हवाला दिया. जिसमें कहा गया था कि पाकिस्तान का आध्यात्मिक जगत में कोई अस्तित्व नहीं है. इस पर अब्दुल बासित ने विरोध जताया और उन्होंने कहा कि उनका देश बना रहेगा. अपने व्लॉग में बोलते हुए बासित ने पाकिस्तान का आध्यात्मिक आधार न होने की बात का खंडन किया. उन्होंने ये भी दावा किया कि पाकिस्तान का निर्माण ही आध्यात्मिक आधार पर हुआ है.

इस्लाम के आधार पर बना है पाकिस्तान

अपने वीडियो में बोलते हुए बासित ने पाकिस्तान का सबसे बड़ा आधार इस्लाम को बताया. उन्होंने सीएम योगी की बात का खंडन करते हुए कहा कि योगी कह रहे हैं कि पाकिस्तान का आध्यात्मिक जगत में अस्तित्व नहीं है, बल्कि हमारे देश का आधार ही इस्लाम है, यह आध्यात्मिक ही है. उन्होंने ये भी कहा कि मुझे नहीं समझ आता कि महर्षि अरविंद ने यह विचार कहां से लिया और अब इसे योगी ने दोहराया है. पूर्व राजनयिक ने योगी के बयान को अफसोसजनक बताया. लोकसभा चुनाव से पहले भी योगी ने कहा था कि अगर केंद्र में बीजेपी की सरकार आती है तो 6 महीने में पाकिस्तान के कश्मीर वाला हिस्सा भी हमारा होगा. इस पर भी काफी चर्चा हुई थी.

You Might Also Like

‘आरक्षण हटाओ आंदोलन’ को खत्म करने देर रात पुलिस ने दिखाई सख्ती…

लाल किले पर PM मोदी ने फहराया तिरंगा

देशभक्ति की रंग में रंगा देश…, कहीं सनातन तिरंगा यात्रा तो कहीं स्कूटर रैली निकाली

राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर अड़ा विपक्ष, 18वें दिन भी दिखी नोकझोंक

‘NEET-UG का पेपर NTA के एक्सपर्ट्स ने लीक कराया’- CBI

TAGGED:CM YogiDB NewsDB News UpdateDBNewsupdatedivya bhumi updateJbp NewspakistanYogi Adityanath
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Surprise0
Angry0
Previous Article शराबबंदी का मुद्दे पर दिग्विजय सिंह बोले- पीने वालों से भी पूछो
Next Article चहेते कर्मचमारियों को मनपसंद आवास उपलब्ध नहीं करा पाएंगे अफसर, जाने क्या है वजह…
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

7 दिन में ही 70 रुपये किलो बिकने लगी चीनी
Business 23/08/2026
मैहर शारदा लोक का रास्ता हुआ साफ, जिले को 256 करोड़ के विकास कार्यों की मिली सौगात
Madhya Pradesh 20/08/2026
जन्माष्टमी 2026 में कब ? नोट करें तारीख और पूजा का मुहूर्त
Religion 14/08/2026
जिंदगी की उलझनों को सुलझाने का रास्ता बताएगा ‘अंतर्गीता’ ऐप
Technology 12/08/2026
//

यह विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। यह राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, व्यापार, मनोरंजन और क्रिकेट की दुनियां से जुड़े समाचार प्रकाशित करने में अहम भूमिका अदा कर रही है। यह अन्य हिंदी न्यूज साइटों की अपेक्षा सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।

Quick Link

  • About Us
  • Contact
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Sitemap

Top Categories

  • Fashion
  • Health
  • Religion
  • Science
  • Technology
  • Travel

Contact Us

//

Director – Mr. Prince Awasthi 8815353246,

Editor – Miss. Supriya 8815353246.

DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Follow US
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
  • Advertise
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?