By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Reading: NDA से नरेन्द्र मोदी ही बनेंगे PM
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Font ResizerAa
  • National
  • International
  • Politics
  • Religion
  • Technology
Search
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
DB News Update | Divya Bhumi News > Blog > Politics > NDA से नरेन्द्र मोदी ही बनेंगे PM
Politics

NDA से नरेन्द्र मोदी ही बनेंगे PM

DB News
Last updated: 12/04/2026 11:17 AM
DB News
Share
6 Min Read
SHARE

Contents
लोकसभा चुनाव परिणामों की तस्वीर साफ हो चुकी है, राजधानी दिल्ली में हुई एनडीए की बैठक में नरेन्द्र मोदी को ही पीएम बनाने की सहमति बन गई है.नायडू और नितिश जरूरीदिल्ली सहित देश में खुशी का माहौलजीत के जश्न में आतिशबाजीढोल बजा मनाया जश्नप्रधानमंत्री का मकसद लोकतंत्र को खत्म करना है: अरविंद केजरीवाल

लोकसभा चुनाव परिणामों की तस्वीर साफ हो चुकी है, राजधानी दिल्ली में हुई एनडीए की बैठक में नरेन्द्र मोदी को ही पीएम बनाने की सहमति बन गई है.

Source : DB News Update  

By : DB News Update | Edited By: प्रिंस अवस्थी

Delhi Election Result 2024: नई दिल्ली. लोकसभा चुनाव परिणामों की तस्वीर साफ हो चुकी है, राजधानी दिल्ली में हुई एनडीए की बैठक में नरेन्द्र मोदी को ही पीएम बनाने की सहमति बन गई है। एनडीए की बैठक के बाद विपक्षी गठबंधन इंडिया की बैठक होनेवाली है। चुनाव आयोग ने लोकसभा के सभी 543 निर्वाचन क्षेत्र के लिए अंतिम परिणाम जारी कर दिये हैं, जिसमें भारतीय जनता पार्टी को 240 और कांग्रेस को 99 सीटों पर विजयी घोषित किया गया है। बता दें कि लोकसभा में 543 सदस्य हैं, लेकिन सूरत से बीजेपी उम्मीदवार मुकेश दलाल के निर्विरोध निर्वाचित होने के बाद 542 सीटों के लिए मतगणना हुई। बुधवार को जारी किए गए अंतिम परिणाम के मुताबिक NDA ने बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार तीसरी बार सरकार बनाने जा रहे हैं। बीजेपी के उम्मीदवारों ने इस बार भी मोदी के नाम पर चुनाव लड़ा, लेकिन पार्टी 240 सीट जीत पाई जो कि बहुमत के लिए 272 सीट के आंकड़े से कम है। ऐसे में बीजेपी को सरकार बनाने के लिए NDA में सहयोगी दलों के समर्थन की जरूरत है।

नायडू और नितिश जरूरी

नरेंद्र मोदी को बतौर प्रधानमंत्री पांच साल सरकार चलानी है तो उन्हें चंद्रबाबू नायडू और नीतीश कुमार के साथ की जरूरत होगी. वो इसलिए क्योंकि 2014 और 2019 में अपने दम पर बहुमत लाने वाली बीजेपी इस बार 272 का आंकड़ा पार नहीं कर सकी. 543 सीटों वाली लोकसभा में सरकार में बने रहने के लिए कम से कम 272 सीटें चाहिए. बीजेपी के पास इस बार 240 सीटें ही हैं. हालांकि, एनडीए के पास 292 सीटें हैं, जो बहुमत से 20 ज्यादा है.

दिल्ली सहित देश में खुशी का माहौल

इस अवसर पर वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा कि आज दिल्ली एवं देश में हर ओर प्रसन्नता का माहौल है और लोग नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेते देखने के लिए आतुर हैं. सचदेवा ने कहा कि तीसरी बार प्रधानमंत्री बन रहे नरेंद्र मोदी ने देश दुनिया में भारत को नई गौरवमयी पहचान दी है. देश नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत को विश्व गुरू के साथ ही विश्व की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनते देखना चाहता है.

जीत के जश्न में आतिशबाजी

इस जश्न की कड़ी में चांदनी चौक संसदीय क्षेत्र से विजयी प्रवीण खंडेलवाल ने लाल किला से अजमेरी गेट तक विजय जुलूस निकाला. जिसमें केशवपुरम जिलाध्यक्ष वीरेन्द्र गोयल एवं चांदनी चौक जिलाध्यक्ष कुलदीप सिंह के आलावा हजारों कार्यकर्ता शामिल हुए. सभी ने गौरीशंकर मंदिर एवं अजमेरी गेट चौक पर जीत का जश्न मनाया.

नई दिल्ली से विजयी सांसद बांसुरी स्वराज ने हौज खास मार्केट में तो पूर्वी दिल्ली से सांसद हर्ष मल्होत्रा ने कल्याणपुरी एवं लक्ष्मी नगर में आतिशबाज़ी के साथ विजयोत्सव मनाया. उत्तर-पश्चिमी दिल्ली से विजयी सांसद योगेंद्र चंदौलिया ने डीसी चौक रोहिणी में आतिशबाजी की. पश्चिम दिल्ली से सांसद कमलजीत सहरावत ने भी सेक्टर 19 द्वारका एवं जिला कार्यालय जनकपुरी में कार्यकर्ताओं के साथ विजयोत्सव मनाया.

ढोल बजा मनाया जश्न

कार्यकर्ताओं एवं जिला अध्यक्ष के साथ आतिशबाज़ी करके एवं ढ़ोल बजा कर एक बार फिर से प्रधानमंत्री बनने पर नरेंद्र मोदी को बधाई दी. इन विजयी सांसदों के अलावा सभी जिला अध्यक्षों ने भी दिल्ली के जिला कार्यालयों और विभिन्न स्थानों पर जम कर आतिशबाजी कर जीत का जश्न मनाया.

प्रधानमंत्री का मकसद लोकतंत्र को खत्म करना है: अरविंद केजरीवाल

पीएम पर कई आरोप लगे, जिसमें एक आरोप यह था कि आप के नेता अरविंद केजरीववाल ने चुनाव प्रचार के दौरान भारत गठबंधन के सहयोगी दलों को संबोधित करते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मतदाताओं से भारत को बचाने की अपील की। ​​उन्होंने कहा, “मैं सीधे जेल से यहाँ आया हूँ, मैं आपसे विनती करता हूँ कि हमारे भारत, हमारे राष्ट्र को बचाएँ। प्रधानमंत्री का उद्देश्य लोकतंत्र को समाप्त करना है।”

उन्होंने कहा, “अगर आप भारत गठबंधन को वोट देते हैं तो मुझे जेल नहीं जाना पड़ेगा, और अगर आप कमल को वोट देते हैं तो मुझे 2 जून को वापस जेल भेज दिया जाएगा।” उन्होंने आगे कहा, “अगर मोदी जीतते हैं तो शरद पवार, उद्धव ठाकरे, स्टालिन, विजयन भी मेरी तरह जेल जाएंगे।” उन्होंने यह भी कहा कि मोदी रिटायर हो जाएंगे और अमित शाह देश के प्रधानमंत्री बन जाएंगे। उन्होंने कहा, “वह अमित शाह को वोट देने के लिए कह रहे हैं।”

उन्होंने आरोप लगाया, “अगर मोदी जीत जाते हैं, तो दो महीने के भीतर ही वे योगी आदित्यनाथ को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री पद से हटा देंगे। उन्होंने फडणवीस, शिवराज सिंह, वसुंधरा राजे जैसे सभी भाजपा नेताओं को खत्म कर दिया है और जल्द ही वे योगी को भी खत्म कर देंगे।”

You Might Also Like

Cockroach Janta Party धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक नहीं रुकेगी

तमिलनाडु में BJP के हाथ से फिसले पूर्व अध्यक्ष रहे अन्नामलाई

‘अभिषेक बनर्जी को इलाज के लिए हैदराबाद या कहीं और भी ले जाने की व्यवस्था कर सकते हैं….’

BJP ने नितिन नबीन को कार्यकारी अध्यक्ष बनाकर फिर चौंकाया!

CM कुर्सी का झगड़ा: सिद्धारमैया से मिले डीके शिवकुमार

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Surprise0
Angry0
Previous Article बसपा का वोट इंडिया गठबंधन में शेयर होने से भाजपा की सीटें हुई कम
Next Article NDA की बैठक में पीएम मोदी और नायडू
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

7 दिन में ही 70 रुपये किलो बिकने लगी चीनी
Business 23/08/2026
‘आरक्षण हटाओ आंदोलन’ को खत्म करने देर रात पुलिस ने दिखाई सख्ती…
National 22/08/2026
मैहर शारदा लोक का रास्ता हुआ साफ, जिले को 256 करोड़ के विकास कार्यों की मिली सौगात
Madhya Pradesh 20/08/2026
लाल किले पर PM मोदी ने फहराया तिरंगा
National 15/08/2026
//

यह विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। यह राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, व्यापार, मनोरंजन और क्रिकेट की दुनियां से जुड़े समाचार प्रकाशित करने में अहम भूमिका अदा कर रही है। यह अन्य हिंदी न्यूज साइटों की अपेक्षा सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।

Quick Link

  • About Us
  • Contact
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Sitemap

Top Categories

  • Fashion
  • Health
  • Religion
  • Science
  • Technology
  • Travel

Contact Us

//

Director – Mr. Prince Awasthi 8815353246,

Editor – Miss. Supriya 8815353246.

DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Follow US
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
  • Advertise
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?