By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Reading: भारत में मौजूद गुफाएं आकर्षण का केन्द्र बनीं, ध्यान के लिए पहुंच रहे साधक
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Font ResizerAa
  • National
  • International
  • Politics
  • Religion
  • Technology
Search
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
DB News Update | Divya Bhumi News > Blog > Religion > भारत में मौजूद गुफाएं आकर्षण का केन्द्र बनीं, ध्यान के लिए पहुंच रहे साधक
Religion

भारत में मौजूद गुफाएं आकर्षण का केन्द्र बनीं, ध्यान के लिए पहुंच रहे साधक

DB News
Last updated: 05/04/2026 10:05 AM
DB News
Share
5 Min Read
SHARE

प्राचीन वशिष्ठ गुफा भी शांति और ध्यान के लिए एक अच्छा केंद्र है. ऋषिकेश आने वाले सभी पर्यटक यहां ध्यान और शांति के लिए पहुंचते हैं.

Source : DB News Update  

Contents
प्राचीन वशिष्ठ गुफा भी शांति और ध्यान के लिए एक अच्छा केंद्र है. ऋषिकेश आने वाले सभी पर्यटक यहां ध्यान और शांति के लिए पहुंचते हैं.विदेश में भी विख्यात है गुफाऋषि वशिष्ठ ने की थी तपस्याऋषिकेश की भीड़ भाड़ से दूर स्थित है ये गुफासांसों पर ध्यान केंद्रित करें

By : DB News Update  | Edited By: प्रिंस अवस्थी

How to stay focused during meditation: गुफा जैसी जगह आधुनिक शिक्षा प्राप्त, नाजुक शरीर वाले और डरपोक साधकों के लिए उपयुक्त नहीं है. यह उन साधकों के लिए है जिनका शरीर मजबूत, निर्भीक और सहनशक्ति से परिपूर्ण हो. जिन लोगों को कुछ दिव्य सिद्धियाँ प्राप्त हों, वे वहाँ रह सकते हैं. जिन लोगों को बूटी या हिमालयी जड़ी-बूटियों का अच्छा ज्ञान हो, जिन्होंने विशेष कायाकल्प द्वारा शरीर को बलवान बनाया हो, जिन्होंने निमि कल्प या शुद्ध नक्स वोमिका का सेवन करके विषैले कीड़ों या जीवों के काटने से अपने शरीर को सुरक्षित रखा हो, जिन्होंने मंत्र सिद्धि प्राप्त की हो, जो जंगली जानवरों पर नियंत्रण रखते हों, जो गर्मी और सर्दी, भूख और प्यास सहन कर सकते हों, जिन्होंने संसार, इंद्रिय-विषयों और किसी भी प्रकार के काम के प्रति आकर्षण खो दिया हो, जो लंबे समय तक ध्यान कर सकते हों, जिनमें आंतरिक वैराग्य हो, वे गुफा में रह सकते हैं. ऋषिकेश के पावन भूमि पर बनी वशिष्ठ गुफा इस समय लोगों के आकर्षण का केन्द्र बन चुकी है. यहां आने वाले श्रद्धालु इस गुफा के अंदर बैठकर ध्यान लगा रहे हैं, जिससे उनका मन एकदम शांत हो जाता है. बताया जा रहा है यह जगह ऋषिकेश के शोरगुल से दूर एकदम शांत है और हर किसी को एक बार यहां जरूर आना चाहिए.

विदेश में भी विख्यात है गुफा

उत्तराखंड में स्थित ऋषिकेश एक पावन तीर्थ स्थल है. ये जगह अपने योग और ध्यान के चलते देश-विदेश में मशहूर है. मान्यता है कि यहां कई सारे ऋषि-मुनियों ने घोर तपस्या की है. वहीं ऋषिकेश से करीब 25 किलोमीटर की दूरी पर स्थित प्राचीन वशिष्ठ गुफा भी शांति और ध्यान के लिए एक अच्छा केंद्र है. ऋषिकेश आने वाले सभी पर्यटक यहां ध्यान और शांति के लिए पहुंचते हैं. इस गुफा को महान ऋषि वशिष्ठ के नाम से जाना जाता है. वहीं स्वामी पुरुषोत्तमानंद ने भी यहां घोर तपस्या की है.

ऋषि वशिष्ठ ने की थी तपस्या

ये गुफा ऋषिकेश से 25 किलोमीटर की दूरी पर एकदम एकांत में स्थित एक प्राचीन गुफा है. यहां के कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, इस गुफा का संबंध ऋषि वशिष्ठ से है. भगवान राम के गुरु ऋषि वशिष्ठ ने यहां तपस्या की थी. उन्हीं के नाम से इस गुफा को जाना जाता है. 1930 में स्वामी पुरुषोत्तमानंद ने इस आश्रम और साथ ही इस गुफाकी देखरेख का निर्णय लिया, इसीलिए इसका प्रबंधन स्वामी पुरुषोत्तमानंद सोसायटी द्वारा किया जाता है. यह पवित्र स्थान अब वशिष्ठ योग आश्रम बन गया है, जहां सभी ऋषिकेश की भीड़ और शोर से दूर ध्यान और शांति के लिए पहुंचते हैं.

ऋषिकेश की भीड़ भाड़ से दूर स्थित है ये गुफा

गुफा पावन मां गंगा के तट पर स्थित एक एकांत स्थान है. यह गुफा पर्यटकों के लिए सुबह 8 बजे से लेकर दोपहर में एक बजे तक और उसके बाद दोपहर में तीन बजे से लेकर शाम 6 बजे तक खुली रहती है. गुफा के भीतर पर्यटक ध्यान के लिए बैठते हैं, इसलिए यहां शोरगुल करना और फोटो खींचना मना है. इस गुफा के पास ही में महर्षि वशिष्ठ की पत्नी अरुंधति के नाम से एक गुफा है, जिसे सभी अरुंधति गुफा कहते हैं और वह भी काफी प्रसिद्ध है.

सांसों पर ध्यान केंद्रित करें

ध्‍यान लगाते वक्‍त अपनी सांसों पर ध्यान केंद्रित करें. आप शांति से बैठें और धीरे-धीरे गहरी सांस लें और छोड़ें. अपनी सांसों की गति और धारा को अंदर फील करने का प्रयास करें. धीरे-धीरे आप पाएंगे कि मन कम भटक रहा है और एक बिंदु पर केंद्रित हो रहा है. अगर आप भीड़ वाली या शोर वाली जगह पर मेडिटेशन करेंगे तो मन चंचल होगा. बेहतर होगा कि आप शांत और आरामदायक स्थान चुनें जहां आप बिना किसी व्यवधान के बैठ सकें. किसी हवादार, शांत या पेड़-पौधे वाली जगह पर ध्‍यान लगाएं.

Disclaimer: यह सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि DBNewsupdate.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

You Might Also Like

जन्माष्टमी 2026 में कब ? नोट करें तारीख और पूजा का मुहूर्त

गुरु पूर्णिमा के बीज मंत्र को सिद्ध करने का बन रहा दुर्लभ संयोग, जानें विधि

कब है गुरु पूर्णिमा? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

चरणामृत फायदेमंद है या फिर पंचामृत, जानें इससे जुड़ी मान्यताएं

शिवलिंग का रुद्राभिषेक करने के बाद ताली बजाना पुण्य है या पाप? जानें क्या है रहस्य

TAGGED:DB NewsDB News UpdateDBNewsupdateDelhi Newsdivya bhumi updateJbp NewsMP NEWS
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Surprise0
Angry0
Previous Article इस शहीद स्मारक में महात्मा गांधी, ओशो से लेकर महर्षि महेश योगी तक कर चुके हैं सभा
Next Article साधु-संत और नवजात बच्चे का नहीं होता दाह-संस्कार, क्यों?
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

7 दिन में ही 70 रुपये किलो बिकने लगी चीनी
Business 23/08/2026
‘आरक्षण हटाओ आंदोलन’ को खत्म करने देर रात पुलिस ने दिखाई सख्ती…
National 22/08/2026
मैहर शारदा लोक का रास्ता हुआ साफ, जिले को 256 करोड़ के विकास कार्यों की मिली सौगात
Madhya Pradesh 20/08/2026
लाल किले पर PM मोदी ने फहराया तिरंगा
National 15/08/2026
//

यह विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। यह राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, व्यापार, मनोरंजन और क्रिकेट की दुनियां से जुड़े समाचार प्रकाशित करने में अहम भूमिका अदा कर रही है। यह अन्य हिंदी न्यूज साइटों की अपेक्षा सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।

Quick Link

  • About Us
  • Contact
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Sitemap

Top Categories

  • Fashion
  • Health
  • Religion
  • Science
  • Technology
  • Travel

Contact Us

//

Director – Mr. Prince Awasthi 8815353246,

Editor – Miss. Supriya 8815353246.

DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Follow US
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
  • Advertise
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?