Nepal Bus Accident : पुलिस के मुताबिक, पोखरा से काठमांडू आते समय बस मार्स्यांगडी नदी में गिरी.
By : डीबी न्यूज अपडेट| Edited By: सुप्रिया
Nepal Bus Accident: नेपाल में बड़े हादसे की खबर सामने आई है. पोखरा से काठमांडू जा रही बस में 40 से ज्यादा भारतीय लोग सवार थे, यूपी एफटी 7623 नंबर की बस नदी में गिरी है. इस हादसे में 14 लोगों की मौत हो गई. वहीं, 29 लोगों को बचा लिया गया है. पुलिस कार्यालय के अनुसार, 15 लोग बोलने में सक्षम हैं. बाकी यात्रियों का इलाज चल रहा है. पुलिस ने शुरू में अनुमान लगाया था कि बस में केवल 40 यात्री थे. वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रवींद्र रेग्मी ने कहा कि बाकी यात्रियों के लिए सर्च ऑपरेशन जारी है. बचाए गए लोगों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा जा रहा है. यात्रियों की पहचान अभी तक सामने नहीं आई है. कुछ लोग अभी बोल नहीं पा रहे हैं. जांच जारी है.
यात्री कहां के थे पता नहीं चल पा रहा
नेपाल पुलिस ने बताया है कि यह हादसा तानाहुन जिले में हुआ है. बस उत्तर प्रदेश की है. लेकिन यह जानकारी अभी तक नहीं मिल सकी है कि बस में सवार लोग उत्तर प्रदेश में किस जिले से नेपाल गए थे. वहीं, उत्तर प्रदेश के रिलीफ कमिश्नर ने कहा कि नेपाल में हुई घटना के संबंध में पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि बस में सवार लोग कहां के थे. इसके लिए संपर्क साधा जा रहा है.

