गृहमंत्री अमित शाह के अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ रायपुर में इंटर स्टेट कोऑर्डिनेशन की हुई बैठक
By : DB News Update | Edited By: Supriya
Amit Shah CG Visit: गृहमंत्री अमित शाह के अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ रायपुर में इंटर स्टेट कोऑर्डिनेशन की बैठक हुई. जिसमें नक्सली समस्या को जड़ से खत्म करने का प्लॉन तैयार किया गया है और नक्सल प्रभावित इलाकों के पुनर्निर्माण को लेकर चिंतन किया गया. इस बैठक में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव सहाय उप मुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री विजय शर्मा सहित सात राज्यों के मुख्य सचिव पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे.
अन्य प्रदेशों के मुख्य सचिव व डीजीपी रहे शामिल
मिली जानकारी के अनुसार इस बैठक में छत्तीसगढ़ के अलावा उड़ीसा, झारखंड, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र के मुख्य सचिव, डीजीपी और अधिकारी हिस्सा लिया. इस इंटर स्टेट कोऑर्डिनेशन बैठक में माओवाद प्रभावित इलाकों में माओवाद की गतिविधियों को रोकने की रणनीति और संयुक्त अभियान संचालित करने पर विचार विमर्श किया गया.
क्या है इंटर स्टेट कोऑर्डिनेशन की बैठक का एजेंडा
इस बैठक का प्रमुख एजेंडा यह भी है कि नक्सल प्रभावित राज्यों में एक राज्य से दूसरे राज्य नक्सलियों का जो मूवमेंट होता है, उस पर पूरी तरीके से लगाम लगाई जा सके. इस बैठक के दौरान यह सातों राज्य अपने-अपने राज्यों की रणनीति बताएंगे और सूचना आदान-प्रदान करने पर काम करेंगे.

