प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि दोषी बचने नहीं चाहिए, सरकारें आती जाती रहेंगी, नारी सम्मान की रक्षा हमारा दायित्व
By-DBnew update/edited by -Supriya
जलगांव/जोधपुर
महाराष्ट्र को आने वाले कई साल तक महायुति की स्थिर सरकार की जरूरत है। जा उद्योगों को, युवाओं की पढ़ाई और नौकरी को बढ़ावा दे सके. मुझे भरोसा है यहां की माताएं बहनें मेरा साथ देंगी। एक बार फिर महायुति सरकार के कामों को सरकार की मदद का आश्वासन देता हूं। प्रधानमंत्री मोदी ने रविवार को महाराष्ट्र के जलगांव में लखपति दीदी कार्यक्रम में शामिल हुए. उन्होंने स्व-सहायता समूहों को 5 हजार करोड़ रुपए का लोन जारी किया. साथ ही 11 लाख लखपति दीदियों को सर्टिफिकेट भी दिया.
महायुति सरकार की तारीफ की
प्रधानमंत्री ने अपनी सरकार की तारीफ करते हुए कहा- पिछले 70 साल में महिलाओं के शशक्तिकरण के लिए जितना काम विपक्ष के लोगों ने नहीं किया, उतना हमने 10 साल के कार्यकाल में कर दिखाया। यह सिलसिला अभी और तेजी से आगे बढ़ेगा।
रेप की घटना पर चिंता जताई
PM ने देशभर में हो रही रेप की घटनाओं पर चिंता जताई। कोलकाता में महिला डॉक्टर, बदलापुर में दो बच्चियों के यौन शोषण समेत देशभर में हो रही घटनाओं का बिना नाम लिए उन्होंने कहा- आज देश का हर राज्य अपनी बेटियों की पीड़ा और गुस्से को समझ रहा है।
मैं देश के हर राजनीतिक दल और राज्य सरकार से कहूंगा कि महिलाओं के खिलाफ अपराध अक्षम्य है। दोषी कोई भी हो उसे बचना नहीं चाहिए। सरकारें आती जाती रहेंगी। नारी के सम्मान और गरिमा और उनके जीवन की रक्षा का दायित्व हमारा है।

