इजराइल ने इमरजेंसी लगाई, 100 फाइटर जेट्स से पलटवार किया, 11 मिलिट्री बेस को निशाना बनाया
Source : MEDIA
By- डीबी न्यूज अपडेट| Edited By- सुप्रिया
Hezbollah Fired 320 Rockets At Israel: तेल अवीव. लेबनान से ऑपरेट होने वाले हिजबुल्लाह संगठन ने इजराइल पर 320 रॉकेट से हमला किया है। कतर के मीडिया हाउस अलजजीरा के मुताबिक हिजबुल्लाह ने रविवार को इजराइल के 11 सैन्य ठिकानों पर मिसाइलें और ड्रोन्स भी फायर किए. हिजबुल्लाह ने यह हमला अपने टॉप कमांडर फुआद शुक्र की मौत का बदला लेने के लिए किया. दरअसल, इजराइल ने 30 जुलाई को बेरूत में एक एयरस्ट्राइक कर हिजबुल्लाह के टॉप कमांडर को मार गिराया था.
24 घंटे में इमरजेंसी की घोषणा
हिजबुल्लाह के हमले के बाद इजराइल के रक्षा मंत्री योव गैलेंट ने 48 घंटों के लिए इमरजेंसी की घोषणा कर दी। राजधानी तेल अवीव के बेन गुरियन एयरपोर्ट को बंद करते हुए आने-जाने वाली सभी फ्लाइट्स को 90 मिनट के लिए रोक दिया गया। हालांकि, बाद मेंसेवाएं वापस शुरू कर दी गईं.
हिजबुल्लाह के हमले के बाद प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कैबिनेट की बैठक बुलाई. उन्होंने कहा कि हम पर हजारों रॉकेट्स से हमला हुआ, जिसे नाकाम कर दिया गया। नेतन्याहू ने कहा, “हम देश की सुरक्षा के लिए कुछ भी करने को तैयार हैं. जो हमें नुकसान पहुंचाएगा, हम उसे नुकसान पहुंचाएंगे.”
इजराइल ने 100 फाइटर जेट्स से जवाबी हमला किया
हिजबुल्लाह के हमले के बाद इजराइल ने लेबनान में उसके ठिकाने पर जवाबी कार्रवाई की है. टाइम्स ऑफ इजराइल के मुताबिक, इजराइली डिफेंस फोर्स (IDF) ने 100 फाइटर जेट्स से हिजबुल्लाह की रॉकेट लॉन्चिंग साइट्स पर अटैक किया.
लेबनान और इजराइल के बीच हमले उस वक्त हुए हैं जब गाजा में जारी जंग को रोकने के लिए मिस्र की राजधानी काहिरा में बैठक चल रही है. अमेरिकी मीडिया हाउस न्यूयॉर्क टाइम्स के मुताबिक, हिजबुल्लाह ने सुबह-सुबह इजराइल पर हमला किया.
उत्तरी इसराइल में साइरन की आवाज़ें
रविवार को पूरे उत्तरी इसराइल में रॉकेट हमलों की वजह से साइरन बज रहे थे. अब तक किसी भी तरह के जान-माल के नुक़सान की कोई ख़बर नहीं है. आईडीएफ़ ने एक बयान में कहा कि हिज़बुल्लाह ने “लेबनान की ओर से 150 रॉकेट इसराइली क्षेत्र की ओर दागे” हैं. डेनियल हगारी ने बाद में बताया कि “इसराइली एयर फ़ोर्स के दर्जनों विमानों ने दक्षिणी लेबनान के कई हिस्सों को निशाना बनाया है.” हालांकि, हिज़बुल्लाह ने कहा कि उसने 320 से ज़्यादा कत्यूशा रॉकेट दागे, जिन्होंने 11 इसराइली सैन्य बेसों और बैरकों को निशाना बनाया.
नेतन्याहू ने क्या कहा
इसराइल के प्रधानमंत्री बिन्यामिन नेतन्याहू ने रक्षा कैबिनेट की बैठक बुलाई जिसके बाद उन्होंने कहा, “हम अपने देश की रक्षा करने और निवासियों को सुरक्षित रूप से उनके घरों तक वापस लाने के लिए सब कुछ करने को तैयार हैं.” बैठक से पहले उन्होंने कहा था, “हमने अपने देश की रक्षा करने, उत्तर में आम लोगों के घर लौटने और आम नियम लागू रखने का दृढ़ निश्चय किया है. जो भी हमारा नुक़सान करेगा, हम उसका नुक़सान करेंगे. जो कोई भी हमें चोट पहुंचाने की कोशिश करेगा, हम उसे चोट पहुंचाएंगे.”
हिज़बुल्लाह की तैयारी का पता लगाने के लिए दिन-रात काम किया
नेतन्याहू ने यह भी कहा कि हमारी सेना ने इसराइल पर हमला करने के लिए हिज़बुल्लाह की तैयारी का पता लगाने के लिए दिन-रात काम किया है. इसराइली प्रधानमंत्री ने कहा कि हमारी सेना की तैयारी के चलते हम हिज़बुल्लाह के हज़ारों रॉकेटों को नष्ट करने में सफल हो पाए हैं. हिज़बुल्लाह के ठिकानों पर हमले के मद्देनज़र इसराइल में एहतियातन 48 घंटे के लिए इमरजेंसी लगा दी गई है.
आईडीएफ़ के सैन्य अड्डे से “स्थिति को संभाल रहे”
नेतन्याहू के कार्यालय ने कहा कि प्रधानमंत्री और रक्षा मंत्री योआव गैलेंट तेल अवीव में आईडीएफ़ के सैन्य अड्डे से “स्थिति को संभाल रहे” हैं. वहीं, हिज़बुल्लाह ने एक बयान में कहा कि उसने “यहूदी शासन के बर्बर हमले जिसमें फ़ौद शाकिर शहीद हुए थे”, उसके जवाब में इसराइल पर हमला किया है. जुलाई में लेबनान की राजधानी बेरूत में वरिष्ठ सैन्य कमांडर शाकिर इसराइली हवाई हमले में मारे गए थे. बीते अक्टूबर में हमास के इसराइल पर हमले के बाद ग़ज़ा में शुरू हुई जंग के बाद से लेबनान स्थित हिज़बुल्लाह इसराइल पर हमले करता रहा है. हमास की तरह हिज़बुल्लाह को भी ईरान का समर्थन मिला हुआ है.
