By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Reading: Elon Musk का X देगा WhatsApp को टक्कर, फ्री में होगी कॉलिंग
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Font ResizerAa
  • National
  • International
  • Politics
  • Religion
  • Technology
Search
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
DB News Update | Divya Bhumi News > Blog > Technology > Elon Musk का X देगा WhatsApp को टक्कर, फ्री में होगी कॉलिंग
Technology

Elon Musk का X देगा WhatsApp को टक्कर, फ्री में होगी कॉलिंग

DB News
Last updated: 31/03/2026 11:57 AM
DB News
Share
5 Min Read
SHARE

Elon Musk X: जानकारी के अनुसार, माना जा रहा है कि एक्स पर जल्द ही एक नया फीचर मिलने वाला है जिसकी मदद से यूजर्स एक्स पर भी कॉलिंग का लाभ उठा सकेंगे.

Source : DB News Update

Contents
Elon Musk X: जानकारी के अनुसार, माना जा रहा है कि एक्स पर जल्द ही एक नया फीचर मिलने वाला है जिसकी मदद से यूजर्स एक्स पर भी कॉलिंग का लाभ उठा सकेंगे.अभी इन ऐप्स का है दबदबाX में मिलेंगे नए फीचरसुरक्षा पर खास फोकस और प्राइवेसी का वादाX Chat के फीचर्स कैसे हैं? जानें..कहां इस्तेमाल कर सकते हैं नया X Chat?

By : DB News Update| Edited By: Supriya

Elon Musk X: एक्स जिसे पहले ट्विटर (Twitter) कहा जाता था, देश में काफी ज्यादा लोगों द्वारा इस्तेमाल किया जाता है. पूरी दुनिया में एक्स पर कई करोड़ यूजर्स मौजूद हैं. ऐसे में एलन मस्क (Elon Musk) एक नया प्लान लेकर आए हैं. जानकारी के अनुसार, माना जा रहा है कि एक्स पर जल्द ही एक नया फीचर मिलने वाला है जिसकी मदद से यूजर्स एक्स पर भी कॉलिंग का लाभ उठा सकेंगे. वहीं यह बहुत सारे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को टक्कर देगा, क्योंकि इसमें वीडियो कॉल का फीचर जल्द ही जोड़ा जा सकता है. माना जा रहा है कि इस नए फीचर के आने के बाद व्हाट्सऐप (Whatsapp) को कड़ा मुकाबला मिल सकता है.

अभी इन ऐप्स का है दबदबा

बता दें कि वीडियो कॉल के लिए गूगल (Google), व्हाट्सऐप (Whatsapp) और जूम (Zoom) जैसे ऐप्स का दबदबा बना हुआ है. इसी को देखते हुए एलन मस्क भी अब एक्स पर वीडियो कॉल का फीचर देने का प्लान बना चुके हैं. यह नया फीचर पहले से मौजूद इन सभी प्लेटफॉर्म को टक्कर देगा. वीडियो कॉलिंग के अलावा कंपनी एक्स पर कॉलिंग फीचर पर भी विचार कर रही है. अगर ऐसा होता है तो आप वीडियो कॉल के साथ ही एक्स पर नॉर्मल कॉल भी कर सकेंगे. हालांकि कंपनी की ओर से अभी तक इस फीचर को लेकर कोई आधिकारीक घोषणा नहीं की गई है. लेकिन रिपोर्ट्स के अनुसार, बहुत ही जल्द ही इस फीचर को कंपनी रोलआउट कर सकती है.

X में मिलेंगे नए फीचर

एलन मस्क की तरफ से ट्विटर एक्वायर करने के बाद से लगातार इस पर काम किया जा रहा है. उन्होंने इसका URL भी पूरी तरह बदल दिया था. अभी तक सामने आई जानकारी से पता चलता है कि आपको कॉन्फ्रेंस कॉलिंग का भी ऑप्शन दिया जाएगा. आप आसानी से कॉलिंग कर पाएंगे. इसके साथ ही आप अन्य लोगों को भी इस कॉल पर ऐड कर सकते हैं. इस नए फीचर का यूजर्स बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. स्पेस का चलन काफी पॉपुलर हुआ था और X पर इसे आज तक काफी पसंद किया जाता है. इसकी पॉपुलैरिटी देखकर लाइव स्ट्रीमिंग का भी ऑप्शन दिया गया था.

सुरक्षा पर खास फोकस और प्राइवेसी का वादा

X Chat की सबसे बड़ी खासियत इसका एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन है। इसका मतलब, आपके भेजे हुए मैसेज या फाइल्स को सिर्फ वही व्यक्ति देख सकेगा जिसे आपने भेजा है, बीच में कोई भी यहां तक की कंपनी भी नहीं देख सकती है.

X Chat के फीचर्स कैसे हैं? जानें..

डिसअपीयरिंग मैसेजेस: यहां मैसेज डिलीट करते ही वह पूरी तरह गायब हो जाता है, बिल्कुल टेलीग्राम की तरह, यानी चैट में उसका कोई निशान नहीं रहता है जैसा WhatsApp में देखने को मिलता है.

स्क्रीनशॉट ब्लॉक: जरूरत पड़ने पर आप दूसरों को अपने चैट का स्क्रीनशॉट लेने से रोक सकते हैं.
स्क्रीनशॉट अलर्ट: अगर कोई स्क्रीनशॉट लेने की कोशिश करे तो आपको तुरंत नोटिफिकेशन मिलेगा.
कोई विज्ञापन नहीं, कोई ट्रैकिंग नहीं: प्लेटफॉर्म पूरी तरह ऐड-फ्री रहेगा और यूजर डेटा ट्रैक नहीं करेगा.
ये सारे फीचर्स X Chat को उन यूजर्स के लिए खास बनाते हैं जो आजकल हर ऐप की प्राइवेसी पॉलिसी से परेशान रहते हैं.
यूनिफाइड इनबॉक्स और नए अपडेट्स: X Chat आपके पुराने X के डीएम्स और नए चैट दोनों को एक ही इनबॉक्स में दिखाता है. इससे यूजर्स को अलग-अलग जगह जाने की जरूरत नहीं पड़ती. आने वाले अपडेट्स में वॉयस मेमो जैसे फीचर्स भी जोड़े जाएंगे.

कहां इस्तेमाल कर सकते हैं नया X Chat?

  • अभी यह फीचर iOS और वेब पर उपलब्ध है. Android यूजर्स को थोड़ा और इंतजार करना होगा लेकिन मस्क ने संकेत दिए हैं कि ऐप जल्द ही वहां भी रोल आउट किया जाएगा.
  • इसके अलावा, मस्क ने यह भी इशारा किया है कि आने वाले समय में X Money जैसी सेवाएं भी आएंगी जिससे X एक सुपर-ऐप जैसा रूप ले सकता है.
  • इसके अलावा, मस्क ने संकेत दिए हैं कि आगे चलकर X Money जैसी नई सुविधाएं भी जोड़ी जाएंगी. इससे X धीरे-धीरे एक ऐसी ऐप बन सकता है जहां ज्यादातर जरूरतें एक ही जगह पूरी हो जाएं.

Source : Unsplash

You Might Also Like

जिंदगी की उलझनों को सुलझाने का रास्ता बताएगा ‘अंतर्गीता’ ऐप

Canva में बिना इंटरनेट के भी क्रिएट और एडिट हो जाएगी फोटो

BSNL का संचार आधार एप बंद, सिम एक्टिवेट करने की सुविधा ठप

21 करोड़ का Bio-CNG Plant प्लांट बनाकर निजी कंपनी को सौंपा!

Aadhaar App नया वर्जन लॉन्च, QR से डीटेल्स शेयर कर सकेंगे

TAGGED:DB NewsDB News UpdateDBNewsupdatedivya bhumi updateElon Musk XJbp News
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Surprise1
Angry0
Previous Article स्कूलों में मोबाइल के इस्तेमाल पर लगी पाबंदी, 15 साल से कम उम्र के बच्चे नहीं कर पाएंगे इस्तेमाल!
Next Article भारत का दूसरा शहर बना जबलपुर जहां इंस्टॉल हुई DNA टेस्ट मशीन
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

7 दिन में ही 70 रुपये किलो बिकने लगी चीनी
Business 23/08/2026
‘आरक्षण हटाओ आंदोलन’ को खत्म करने देर रात पुलिस ने दिखाई सख्ती…
National 22/08/2026
मैहर शारदा लोक का रास्ता हुआ साफ, जिले को 256 करोड़ के विकास कार्यों की मिली सौगात
Madhya Pradesh 20/08/2026
लाल किले पर PM मोदी ने फहराया तिरंगा
National 15/08/2026
//

यह विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। यह राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, व्यापार, मनोरंजन और क्रिकेट की दुनियां से जुड़े समाचार प्रकाशित करने में अहम भूमिका अदा कर रही है। यह अन्य हिंदी न्यूज साइटों की अपेक्षा सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।

Quick Link

  • About Us
  • Contact
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Sitemap

Top Categories

  • Fashion
  • Health
  • Religion
  • Science
  • Technology
  • Travel

Contact Us

//

Director – Mr. Prince Awasthi 8815353246,

Editor – Miss. Supriya 8815353246.

DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Follow US
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
  • Advertise
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?