By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Reading: Canva में बिना इंटरनेट के भी क्रिएट और एडिट हो जाएगी फोटो
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Font ResizerAa
  • National
  • International
  • Politics
  • Religion
  • Technology
Search
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
DB News Update | Divya Bhumi News > Blog > Technology > Canva में बिना इंटरनेट के भी क्रिएट और एडिट हो जाएगी फोटो
Technology

Canva में बिना इंटरनेट के भी क्रिएट और एडिट हो जाएगी फोटो

DB News
Last updated: 13/06/2026 11:23 AM
DB News
Share
8 Min Read
सोशल मीडिया यूजर्स के लिए अच्छी खबर
SHARE

Canva साफ्टवेयर में अब नया ऑफलाइन मोड लांच किया गया है. यह 14 दिनों तक यूजर को बिना इंटरनेट कनेक्शन के डिजाइन क्रिएट और एडिट करने का ऑप्शन देता है.

Source : SOCIAL MEDIA

Contents
Canva साफ्टवेयर में अब नया ऑफलाइन मोड लांच किया गया है. यह 14 दिनों तक यूजर को बिना इंटरनेट कनेक्शन के डिजाइन क्रिएट और एडिट करने का ऑप्शन देता है.नए फीचर के ये हैं फायदेCanva Offline Mode कैसे करेगा काम?भारत में Canva की सबसे ज्यादा डिमांडFacebook की अचानक ठप हुई सेवाएंFacebook पर अचानक बढ़ीं शिकायतेंकिन समस्याओं का सामना करना पड़ाकई देशों में दिखा असरयूजर्स दूसरे प्लेटफॉर्म पर पहुंचेiPhone पर WhatsApp यूज करने वाले नवंबर तक कर लें ये कामआईफोन के किस मॉडल पर पड़ेगा असर?

By : DB News Update | Edited By: प्रिंस अवस्थी

Canva Offline Mode: आकर्षक डिजाइन करने वाले यूजर्स के लिए अच्छी खबर यह है कि कैनवा में डिजाइन को क्रिएट या एडिट करने के लिए अब इंटरनेट कनेक्शन की जरूरत नहीं पड़ेगी. यूजर्स बिना इंटरनेट के भी अपनी मर्जी की डिजाइन तैयार कर लेंगे और नई डिजाइन क्रिएट भी कर लेंगे. इसके लिए Canva में नया Offline Mode लाया गया है. लंबे समय से ऐसे फीचर की जरूरत महसूस की जा रही थी. यूजर्स का ध्यान रखते हुए Canva ने अब ऑफ लाइन मोड को रोल आउट कर दिया है. यह फीचर सभी के लिए उपलब्ध हो गया है और इसे यूज करने के लिए जरूरतमंदों को अलग से पैसे देने की भी जरूरत नहीं पड़ेगी.

नए फीचर के ये हैं फायदे

कैनवा यूज करने वाले यूजर्स अब ऑफलाइन मोड में यूजर प्रोजेक्ट सेव, एक्सेस और एडिट करने जैसे काम कर पाएंगे और इसके लिए इंटरनेट की जरूरत नहीं पड़ेगी. हालांकि, यह फीचर केवल 14 दिनों तक ऑफलाइन एडिटिंग की सुविधा देगा. इस बीच जैसे ही यूजर इंटरनेट से कनेक्ट होगा, Canva उसके प्रोजेक्ट को क्लाउड से सिंक कर देगा.

Canva Offline Mode कैसे करेगा काम?

Canva फीचर को यूज करना बहुत आसान है. कंपनी ने इसे खासतौर पर मोबाइल यूजर्स के लिए डिजाइन किया है. इस फीचर के काम करने का तरीका देखें तो यूजर को ऑफलाइन होने से पहले Canva में जाकर डिजाइन ओपन करना होगा. इसके बाद “Make available offline” को सेलेक्ट करें. इसके बाद आप अपने किसी भी प्रोजेक्ट को ओपन और एडिट कर पाएंगे. इसकी मदद से पहाड़ों में कहीं दूर बैठे हों या हवाई जहाज में सफर कर रहे हों, यह फीचर आपको अपनी मर्जी की जगह काम करने का मौका देगा. Canva के मुताबिक ट्रैवलर, स्टूडेंट्स और रिमोट इलाकों से काम करने वाले लोगों के लिए यह फीचर गेम चेंजर साबित हो सकता है.

भारत में Canva की सबसे ज्यादा डिमांड

Canva भारत में सबसे तेज ग्रोथ करने वाली मार्केट कंपनी बनती जा रही है. इसकी सबसे ज्यादा डिमांड बताई जा रही है. अब यह नया फीचर आने के बाद स्टूडेंट्स से लेकर प्रोफेशनल तक को अपने डिजाइन पर काम करने में फ्लेक्सिबिलिटी मिलेगी. वाई-फाई, मोबाइल डेटा के साथ-साथ ऑफलाइन मोड में भी Canva को यूज किया जा सकेगा. यहां बताना जरूरी है कि Canva कंपनी धीरे-धीरे अपने इकोसिस्टम का दायरा बढ़ा रही है. इस फीचर से पहले Canva ने गूगल जेमिनी के लिए कनेक्टेड ऐप लॉन्च किया था. जिसकी मदद से यूजर जेमिनी में डिजाइन बनाकर उसे Canva में एडिट कर सकते थे. इसके अलावा कंपनी ने अपने Magic Layers फीचर में गूगल के नैनो-बनाना इमेज जनरेशन मॉडल को इंटीग्रेट किया है. यह यूजर को एआई के जरिए अपनी क्रिएटिविटी को एक्सप्लोर करने का मौका देती है.

Facebook की अचानक ठप हुई सेवाएं

वहीं Facebook यूजर्स के लिए कल का दिन ठीक नहीं रहा, क्योंकि दुनिया के कई हिस्सों में Facebook यूजर्स को अचानक परेशानी का सामना करना पड़ा. बड़ी संख्या में लोगों ने बताया कि प्लेटफॉर्म सामान्य तरीके से काम नहीं कर रहा था.कुछ यूजर्स का अकाउंट खुल नहीं रहा था, कुछ लोगों की फीड अपडेट नहीं हो रही थी और कई लोग ऐप के अलग-अलग फीचर्स इस्तेमाल नहीं कर पा रहे थे. थोड़ी ही देर में सोशल मीडिया और आउटेज ट्रैकिंग प्लेटफॉर्म पर शिकायतों की संख्या तेजी से बढ़ने लगी और साफ हो गया कि यह समस्या सिर्फ कुछ लोगों तक सीमित नहीं है.

Facebook पर अचानक बढ़ीं शिकायतें

फेसबुक में आई इस तकनीकी दिक्कत की जानकारी सबसे पहले यूजर्स की शिकायतों से सामने आई. लोगों ने बताया कि ऐप खुलने के बाद भी कंटेंट सही से दिखाई नहीं दे रहा था. कई यूजर्स ने कहा कि पोस्ट लोड नहीं हो रही थीं और प्लेटफॉर्म सामान्य स्पीड से काम नहीं कर रहा था.कुछ लोगों को बार-बार एरर दिखाई दे रही थी, जबकि कुछ यूजर्स अपने अकाउंट तक पहुंच ही नहीं बना पा रहे थे.

किन समस्याओं का सामना करना पड़ा

इस आउटेज के दौरान अलग-अलग यूजर्स को अलग तरह की परेशानी देखने को मिली.कुछ लोग लॉगिन नहीं कर पा रहे थे, कुछ का फीड रिफ्रेश नहीं हो रहा था और कुछ यूजर्स को अकाउंट एक्सेस में दिक्कत आई.कई लोगों ने शुरुआत में यह भी सोचा कि शायद उनके इंटरनेट या फोन में समस्या है. हालांकि बाद में बड़ी संख्या में शिकायतें आने के बाद पता चला कि मामला प्लेटफॉर्म स्तर की तकनीकी दिक्कत से जुड़ा हो सकता है.

कई देशों में दिखा असर

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार फेसबुक की यह समस्या कई देशों में एक साथ देखने को मिली. अलग-अलग क्षेत्रों के यूजर्स ने ऑनलाइन जानकारी साझा की कि उन्हें प्लेटफॉर्म इस्तेमाल करने में दिक्कत आ रही है. भारत के कई यूजर्स ने भी इसी तरह की शिकायतें दर्ज कीं. इससे माना गया कि यह किसी एक नेटवर्क या डिवाइस से जुड़ा मामला नहीं था.

यूजर्स दूसरे प्लेटफॉर्म पर पहुंचे

फेसबुक पर दिक्कत आने के बाद कई यूजर्स दूसरे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पहुंचकर जानकारी लेने की कोशिश की कि क्या बाकी लोग भी इसी समस्या का सामना कर रहे हैं. लोगों ने अपने अनुभव साझा किए और बताया कि उन्हें किस तरह की परेशानी हो रही है. इससे आउटेज की जानकारी तेजी से फैल गई.

iPhone पर WhatsApp यूज करने वाले नवंबर तक कर लें ये काम

iPhone यूज करने वालों के लिए यह खबर बहुत काम की है. अब व्हाट्सऐप को यूज करने के लिए आईफोन की सॉफ्टवेयर अपडेट को हमेशा के लिए टाला नहीं जा सकता. मेटा ने कंफर्म किया है कि 30 नवंबर के बाद व्हाट्सऐप यूज करने के लिए आईफोन पर नए iOS वर्जन की जरूरत पड़ेगी और पुराने iOS वर्जन पर WhatsApp काम नहीं करेगी. अच्छी बात यह है कि किसी आईफोन के लिए व्हाट्सऐप का सपोर्ट बंद नहीं हो रहा है और पुराना वर्जन यूज कर रहे यूजर्स के पास इसे अपडेट करने का ऑप्शन रहेगा.

आईफोन के किस मॉडल पर पड़ेगा असर?

व्हाट्सऐप अभी आईफोन पर iOS 15.1 और उसके बाद के वर्जन को सपोर्ट कर रही है. 30 नवंबर को iOS 15.1 के लिए सपोर्ट बंद हो जाएगा और व्हाट्सऐप एक्सेस करने के लिए कम से कम iOS 15.5 वर्जन की जरूरत पड़ेगी. इस बदलाव से iPhone 6s, iPhone 6s Plus, iPhone SE (1st Gen), iPhone 7 और iPhone 7 Plus यूज करने वाले यूजर पर असर पड़ेगा. अगर कोई यूजर इनमें पुराने iOS वर्जन को यूज कर रहा है तो उन्हें iOS 15.8.8 वर्जन से इसे अपडेट करना होगा. इसके बाद व्हाट्सऐप चलाने को लेकर किसी तरह की दिक्कत नहीं आएगी.

You Might Also Like

जिंदगी की उलझनों को सुलझाने का रास्ता बताएगा ‘अंतर्गीता’ ऐप

BSNL का संचार आधार एप बंद, सिम एक्टिवेट करने की सुविधा ठप

21 करोड़ का Bio-CNG Plant प्लांट बनाकर निजी कंपनी को सौंपा!

Aadhaar App नया वर्जन लॉन्च, QR से डीटेल्स शेयर कर सकेंगे

WhatsApp की चैटिंग का नया फीचर लांच, बदल देगा चैटिंग का अंदाज

TAGGED:CanvaCanva Offline ModeDB NewsDB News UpdateDBNewsupdatedivya bhumi updateFacebookFacebook OutageMP NEWSTechnologyWhatsApp For iPhone
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Surprise0
Angry0
Previous Article सिंहस्थ-2028 के 148 विकास व निर्माण कार्यों पर 16 हजार 910 करोड़ रुपए होंगे खर्च
Next Article त्रिपुर सुंदरी मंदिर तेवर की दान पेटी से निकले 95 लाख रुपये के स्वर्ण-रजत आभूषण
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

7 दिन में ही 70 रुपये किलो बिकने लगी चीनी
Business 23/08/2026
‘आरक्षण हटाओ आंदोलन’ को खत्म करने देर रात पुलिस ने दिखाई सख्ती…
National 22/08/2026
मैहर शारदा लोक का रास्ता हुआ साफ, जिले को 256 करोड़ के विकास कार्यों की मिली सौगात
Madhya Pradesh 20/08/2026
लाल किले पर PM मोदी ने फहराया तिरंगा
National 15/08/2026
//

यह विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। यह राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, व्यापार, मनोरंजन और क्रिकेट की दुनियां से जुड़े समाचार प्रकाशित करने में अहम भूमिका अदा कर रही है। यह अन्य हिंदी न्यूज साइटों की अपेक्षा सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।

Quick Link

  • About Us
  • Contact
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Sitemap

Top Categories

  • Fashion
  • Health
  • Religion
  • Science
  • Technology
  • Travel

Contact Us

//

Director – Mr. Prince Awasthi 8815353246,

Editor – Miss. Supriya 8815353246.

DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Follow US
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
  • Advertise
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?