Bhadrapada Amavasya 2024: सितंबर की भाद्रपद अमावस्या पर अद्भुत संयोग बनेगा, इससे कुछ राशियों पर शिव-हनुमान जी की विशेष कृपा बरसेगी
By : डीबी न्यूज अपडेट| Edited By : सुप्रिया
Bhadrapada Amavasya 2024: इस साल सितंबर में सोमवती और भौमवती अमावस्या का संयोग बन रहा है. ये दुर्लभ संयोग सालों बाद आया है. मान्यता है सोमवती-भौमवती अमावस्या पर किया गया स्नान-दान सालों तक पुण्य प्रदान करता है.
Somvati Amavasya 2024: सोमवार (Monday) के दिन अमावस्या तिथि हो तो उसे सोमवती अमावस्या कहते हैं, वहीं मंगलवार (Tuesday) को आने वाली अमावस्या भौमवती अमावस्या के नाम से जानी जाती है. दोनों का बेहद खास महत्व है. सितंबर में सोमवती अमावस्या कई राशियों के लिए जीवन में खुशियां लाएगी, जानें किसे होगा लाभ.
2-3 सितंबर को अमावस्या पर दुर्लभ संयोग
- भाद्रपद अमावस्या 2 और 3 सितंबर दोनों दिन रहेगी.
- 2 सितंबर 2024 को सुबह 5:21 बजे से शुरू होगी
- 3 सितंबर को सुबह 7:24 बजे तक रहेगी.
सोमवती अमावस्या –
2 सितंबर को सूर्योदय सुबह 06:00 बजे हो रहा है. ऐसे में उदयातिथि के आधार पर भाद्रपद अमावस्या 2 सितंबर सोमवार को है, जो सोमवती अमावस्या है.
भौमवती अमावस्या –
वहीं दूसरे दिन 3 सितंबर मंगलवार को भी सूर्योदय सुबह 06:00 बजे हो रहा है और उस दिन अमावस्या तिथि सूर्योदय के बाद 7:24 बजे तक रहेगी.

