By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Reading: Google ने नियमों में किया बदलाव, जानें कैसे मिला नाम!
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Font ResizerAa
  • National
  • International
  • Politics
  • Religion
  • Technology
Search
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
DB News Update | Divya Bhumi News > Blog > Technology > Google ने नियमों में किया बदलाव, जानें कैसे मिला नाम!
Technology

Google ने नियमों में किया बदलाव, जानें कैसे मिला नाम!

DB News
Last updated: 06/09/2026 10:56 PM
DB News
Share
7 Min Read
SHARE

Google News: गूगल के मुताबिक, ऐसे हजारों ऐप्स को प्ले स्टोर से हटाया जा रहा है, जो प्ले स्टोर पर लो क्वालिटी में मौजूद है

Source : SOCIAL MEDIA

Contents
Google News: गूगल के मुताबिक, ऐसे हजारों ऐप्स को प्ले स्टोर से हटाया जा रहा है, जो प्ले स्टोर पर लो क्वालिटी में मौजूद हैफ्री आधार अपडेशन हो गया था बंदप्ले स्टोर पॉलिसी में किया गया था बदलावOTP और मैसेज मिलने में देरीस्पेलिंग मिस्टेक ने बना दिया Googleस्पेलिंग मिस्टेक से पड़ा नामशुरुआती दौर में इस सर्च इंजन का नाम Backrub रखा गयाटीम ने Googol नाम पर विचार किया4 सितंबर 1998 से अधिकारिक शुरुआत27 सितंबर को वर्षगांठ मनाता है गूगल

By : DB News Update | Edited By : Supriya

Google New Rule 2024: गूगल में नित नए प्रयोग होते रहते हैं. अभी कुछ दिनों पहले सितंबर माह में मोबाइल यूजर्स के लिए ऑनलाइन कामकाज के लिए नियमों में परिवर्तन किया गया था. जिसका असर गूगल और आधार यूजर्स पर पड़ा था. इसके अलावा टेलीकॉम कंपनियों पर भी इसका असर देखा गया था. 14 सितंबर से UIDAI के फ्री सर्विस को भी बंद कर दिया गया था.

फ्री आधार अपडेशन हो गया था बंद

UIDAI ने मुफ्त में आधार कार्ड अपडेट की डेडलाइन बढ़ाई गई थी, जिसे 14 सितंबर, 2024 कर दिया गया था. मोबाइल यूजर्स घर बैठे 10 साल पुराने आधार कार्ड को भी अपडेट करा सकते थे. फ्री आधार अपडेट की सुविधा My Aadhaar पोर्टल पर दिया जा रहा था. इसके अलावा ग्राहकों के लिए आधार सेंटर से भी अपडेशन की सुविधा दी गई थी. इसके लिए 50 रुपये चार्ज निर्धारित किया गया था.

प्ले स्टोर पॉलिसी में किया गया था बदलाव

दरअसल, गूगल की नई प्ले स्टोर पॉलिसी को सितंबर से लागू किया गया था. गूगल के द्वारा दावा किया गया था कि ऐसे हजारों ऐप्स को प्ले स्टोर से हटाया जा रहा है, जो प्ले स्टोर पर लो क्वालिटी में मौजूद हैं. यह ऐप्स मैलवेयर का सोर्स हो सकते हैं. बता दें कि गूगल ने क्वालिटी कंट्रोल की ओर से नया नियम लागू किया है. ऐसे में दुनियाभर के एंड्रॉइड स्मार्टफोन यूजर्स को काफी राहत मिली थी. साथ ही साथ गूगल की प्राइवेसी के लिए भी ये शानदार साबित हुआ.

OTP और मैसेज मिलने में देरी

ट्राई के नए नियमों के मुताबिक, सितंबर 2024 से फर्जी कॉल और मैसेज से छुटकारा मिल गया था. ट्राई ने सितंबर से अन-रजिस्टर्ड मैसेज और कॉल को ब्लॉक करने का निर्देश दिए थे. हालांकि, इससे ऑनलाइन पेमेंट, ऑनलाइन शॉपिंग और ऑनलाइन डिलीवरी में थोड़ी दिक्कत हुई और OTP और मैसेज मिलने में विलंब हुआ.

स्पेलिंग मिस्टेक ने बना दिया Google

देश और विदेश की जानकारी जब भी इंटरनेट पर ढूंढना होता है तो सबसे पहले हर किसी के दिमाग में Google का नाम आ जाता है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि जिस सर्च इंजन गूगल को आज पूरी दुनिया जानती है उसका शुरुआती नाम कुछ और था?

स्पेलिंग मिस्टेक से पड़ा नाम

Google का नाम आज भले ही देश-दुनिया में प्रसिद्ध हो चुका है. लेकिन दिलचस्प बात यह है कि गूगल नाम कोई सोच-समझकर नहीं रखा गया था बल्कि एक छोटी सी स्पेलिंग गलती की वजह से यह नाम पड़ गया. इस मशहूर सर्च इंजन की कहानी 1995 में Stanford University से शुरू होती है. यहां पढ़ने वाले दो छात्रों Larry Page और Sergey Brin ने इंटरनेट पर मौजूद जानकारी को बेहतर तरीके से खोजने के लिए एक नया सिस्टम बनाने का विचार किया. शुरुआत में दोनों की सोच कई मामलों में अलग-अलग थी और अक्सर उनकी बहस भी हो जाती थी लेकिन धीरे-धीरे उनकी यही अलग सोच एक मजबूत साझेदारी में बदल गई. इसी साझेदारी से आगे चलकर दुनिया का सबसे बड़ा सर्च इंजन तैयार हुआ.

शुरुआती दौर में इस सर्च इंजन का नाम Backrub रखा गया

बताया जा रहा है कि जब ये दोनों छात्र अपने हॉस्टल के कमरों में बैठकर इस प्रोजेक्ट पर काम कर रहे थे तब उन्होंने एक ऐसा सर्च सिस्टम तैयार किया जो वेबसाइटों के बीच मौजूद लिंक का विश्लेषण करता था. यानी किसी वेबसाइट की लोकप्रियता और महत्व का अंदाजा इस बात से लगाया जाता था कि कितनी दूसरी साइटें उससे जुड़ी हुई हैं. क्योंकि यह सिस्टम बैकलिंक का विश्लेषण करता था इसलिए शुरुआती दौर में इस सर्च इंजन का नाम Backrub रखा गया.

टीम ने Googol नाम पर विचार किया

कुछ समय बाद उन्हें महसूस हुआ कि Backrub नाम उतना प्रभावशाली नहीं है इसलिए नए नाम की तलाश शुरू हुई. इस दौरान टीम ने Googol नाम पर विचार किया. Googol गणित का एक शब्द है जिसका मतलब होता है 1 के बाद 100 शून्य. इस नाम के जरिए यह बताने की कोशिश थी कि यह सर्च इंजन इंटरनेट पर मौजूद बेहद बड़ी मात्रा में डेटा को संभाल सकता है.
लेकिन असली ट्विस्ट यहीं आया. जब डोमेन नेम की उपलब्धता जांची जा रही थी तब Sean Anderson नाम के एक छात्र ने गलती से Googol की जगह Google टाइप कर दिया. यह एक साधारण टाइपो था लेकिन चौंकाने वाली बात यह थी कि google.com डोमेन उपलब्ध था. Larry Page को यह नाम पसंद आ गया और उन्होंने उसी गलत स्पेलिंग वाले नाम को मंजूरी दे दी. इसके कुछ ही घंटों बाद यह डोमेन रजिस्टर कर लिया गया और इस तरह दुनिया को Google नाम मिला.

4 सितंबर 1998 से अधिकारिक शुरुआत

आधिकारिक रूप से Google की शुरुआत 4 सितंबर 1998 को हुई थी. शुरुआती दिनों में कंपनी का काम एक छोटे से गैरेज से शुरू हुआ था लेकिन धीरे-धीरे यह एक वैश्विक टेक कंपनी बन गई. आज गूगल सिर्फ सर्च इंजन ही नहीं बल्कि ईमेल, मैप्स, क्लाउड और कई डिजिटल सेवाओं के जरिए दुनिया भर के अरबों लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी का हिस्सा बन चुका है.

27 सितंबर को वर्षगांठ मनाता है गूगल

दिलचस्प बात यह है कि कंपनी की स्थापना 4 सितंबर को हुई थी लेकिन गूगल हर साल 27 सितंबर को अपनी वर्षगांठ मनाता है. इस दिन कंपनी अपनी उपलब्धियों और इंटरनेट की दुनिया में अपने योगदान को याद करती है. एक छोटी सी स्पेलिंग गलती से शुरू हुआ यह नाम आज टेक्नोलॉजी की दुनिया की सबसे बड़ी पहचान बन चुका है.

You Might Also Like

जिंदगी की उलझनों को सुलझाने का रास्ता बताएगा ‘अंतर्गीता’ ऐप

Canva में बिना इंटरनेट के भी क्रिएट और एडिट हो जाएगी फोटो

BSNL का संचार आधार एप बंद, सिम एक्टिवेट करने की सुविधा ठप

21 करोड़ का Bio-CNG Plant प्लांट बनाकर निजी कंपनी को सौंपा!

Aadhaar App नया वर्जन लॉन्च, QR से डीटेल्स शेयर कर सकेंगे

TAGGED:DB NewsDB News UpdateDBNewsupdatedivya bhumi updateGoogleGoogle NewsJbp NewsUIDAI
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Surprise1
Angry0
Previous Article कुभ वालों को मिल सकता है फंसा धन, कर्ज लेने से बचें ये 3 राशि वाले लोग
Next Article स्नान-दान करके पुण्य फल प्राप्त करने का सोमवती-भौमवती अमावस्या में बन रहा दुर्लभ संयोग
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

7 दिन में ही 70 रुपये किलो बिकने लगी चीनी
Business 23/08/2026
‘आरक्षण हटाओ आंदोलन’ को खत्म करने देर रात पुलिस ने दिखाई सख्ती…
National 22/08/2026
मैहर शारदा लोक का रास्ता हुआ साफ, जिले को 256 करोड़ के विकास कार्यों की मिली सौगात
Madhya Pradesh 20/08/2026
लाल किले पर PM मोदी ने फहराया तिरंगा
National 15/08/2026
//

यह विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। यह राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, व्यापार, मनोरंजन और क्रिकेट की दुनियां से जुड़े समाचार प्रकाशित करने में अहम भूमिका अदा कर रही है। यह अन्य हिंदी न्यूज साइटों की अपेक्षा सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।

Quick Link

  • About Us
  • Contact
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Sitemap

Top Categories

  • Fashion
  • Health
  • Religion
  • Science
  • Technology
  • Travel

Contact Us

//

Director – Mr. Prince Awasthi 8815353246,

Editor – Miss. Supriya 8815353246.

DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Follow US
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
  • Advertise
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?