एक बार फिर सितंबर के महीने में चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है, आइए जानते हैं चंद्र ग्रहण से जुड़ी कुछ विशेष बातें.
By : DB News Update| Edited By : Prince Awasthi
Chandra Grahan 2024: चंद्र ग्रहण लगने वाला है. एक पौराणिक कथा की मानें तो चंद्रमा को जब पाप ग्रह राहु जकड़ लेता है तो चंद्र ग्रहण लगता है. साल 2024 में दो चंद्र ग्रहण लगने हैं. एक ग्रहण लग चुका है, दूसरा चंद्र ग्रहण (Second Lunar Eclipse) लगने जा रहा है.
कब लगेगा चन्द्र ग्रहण
पंचांग के अनुसार 18 सितंबर 2024,बुधवार के दिन साल 2024 का दूसरा चंद्र ग्रहण लगने वाला है. इससे पहले साल का पहला चंद्र ग्रहण 25 मार्च को होली वाले दिन लगा था. सितंबर में लगने वाला चंद्र ग्रहण इस साल का आखिरी चंद्र ग्रहण (Lunar Eclipse 2024) है.
चंद्र ग्रहण को ज्योतिषीय ग्रंथों में शुभ नहीं माना गया है. ग्रहण को लेकर भारत में कई तरह की कथाएं भी प्रचलित हैं. विज्ञान के अनुसार सबसे पुराना ग्रहण 6 हजार साल पहले लगा था. ग्रहण को लेकर हमारे ऋषि मुनि बेहद जागरूक थे. हिंदू धर्म के वेद, पुराणों में इसक उल्लेख किया गया है.
ग्रहण को लेकर मतभेद
ऋग्वेद में भी ग्रहण को लेकर वर्णन मिलता है. एक वैज्ञानिक गणना के अनुसार सबसे पुराना ग्रहण 22 अक्टूबर 4202 ईसा पूर्व और 19 अक्टूबर 3811 ईसा पूर्वा के मध्य लगा था. भारत के अलावा आयरलैंड और सीरिया आदि देशों में भी इसके प्राचीन होने के प्रमाण मिले हैं, जिन पर आज भी वैज्ञानिकों की रिसर्च जारी है.
चंद्र ग्रहण मीन राशि और पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र में लगने जा रहा है.
मीन राशि जो कि बृहस्पति की राशि है, वहीं पूर्वाभाद्रपद जिसका 27 नक्षत्रों में 25वां स्थान आता है. इस नक्षत्र के स्वामी भी देव गुरू बृहस्पति हैं. ये एक शुभ नक्षत्र माना गया है. जिसका प्रतीक क्रॉस तलवारें है. पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र का पशु नर शेर है. मीन राशि में 18 सितंबर को चंद्र ग्रहण प्रात: 6 बजकर 11 मिनट पर लगेगा और ये प्रात: 10.17 तक रहेगा. यानि यह चंद्र ग्रहण कुल 4 घंटे 6 मिनट का होगा.
सूतक काल
चंद्र ग्रहण के दौरान सूतक नहीं लगेगा,लेकिन फिर जो लोग नियमों का पालन करना चाहते हैं कर सकते हैं. सूतक काल में कोई भी शुभ कार्य नहीं किए जाते हैं. सूतक में गर्भवती महिलाओं को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है.

