By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Reading: गणपति की आरती में शामिल हुए ऋतिक रोशन और गर्लफ्रेंड सबा, अफवाह साबित हुईं ब्रेकअप की खबरें
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Font ResizerAa
  • National
  • International
  • Politics
  • Religion
  • Technology
Search
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
DB News Update | Divya Bhumi News > Blog > Entertainment > गणपति की आरती में शामिल हुए ऋतिक रोशन और गर्लफ्रेंड सबा, अफवाह साबित हुईं ब्रेकअप की खबरें
EntertainmentFashion

गणपति की आरती में शामिल हुए ऋतिक रोशन और गर्लफ्रेंड सबा, अफवाह साबित हुईं ब्रेकअप की खबरें

DB News
Last updated: 04/04/2026 9:16 PM
DB News
Share
6 Min Read
SHARE

ऋतिक रोशन और सबा आजाद के ब्रेकअप की खबरें लंबे समय से आ रही थीं. इनके ब्रेकअप की खबरें तब वायरल होने लगी, जब ऋतिक को कई जगहों पर अकेले स्पॉट किया गया. अंबानी की शादी में उनके साथ सबा नजर नहीं आई थीं.

Source : DB News Update

Contents
ऋतिक रोशन और सबा आजाद के ब्रेकअप की खबरें लंबे समय से आ रही थीं. इनके ब्रेकअप की खबरें तब वायरल होने लगी, जब ऋतिक को कई जगहों पर अकेले स्पॉट किया गया. अंबानी की शादी में उनके साथ सबा नजर नहीं आई थीं.बहन सुनैना रोशन ने विराजे थे घर पर गणपतिकब आईं ब्रेकअप की खबरेंऋतिक-सबा ने रोशन परिवार के साथ गणपति आरती में भाग लियाइंटरनेट पर रोशन परिवार के पारंपरिक उत्सव की खूब सराहना हो रहीऋतिक रोशन की आगामी परियोजनाएंऋतिक को डेट करना सबा को पड़ा भारी

By : DB News Update| Edited By: प्रिंस अवस्थी

Hrithik-Saba : बालीवुड एक्टर ऋतिक रोशन और सबा आजाद के बीच कुछ समय से ब्रेकअप की खबरें सामने आ रही थीं. हालांकि कपल ने इन खबरों पर चुप्पी साधी हुई थी. मगर अब एक वीडियो सामने आया है जिसे देखकर कहा जा सकता है कि इस कपल के बीच अभी भी उतना ही प्यार है जितना पहले था. वायरल वीडियो में ऋतिक और सबा साथ में बप्पा की आरती करते हुए नजर आ रहे हैं.

बहन सुनैना रोशन ने विराजे थे घर पर गणपति

ऋतिक रोशन की बहन सुनैना रोशन अपने घर गणपति को लेकर आईं थीं. सुनैना ने अपने गणपति की एक वीडियो शेयर की है जिसमें दिखाया गया है कि कैसे वो बप्पा को घर लेकर आईं हैं कैसे विसर्जन किया. इतने दिनों की पूजा और आरती की भी सुनैना ने इस वीडियो में झलक दिखाई है. इसी वीडियो में सबा और ऋतिक साथ में बप्पा की आरती करते नजर आ रहे हैं.

कब आईं ब्रेकअप की खबरें

ऋतिक और सबा के ब्रेकअप की खबरें तब सामने आने लगी थीं जब एक्टर को कई बार अकेले स्पॉट किया गया था. इसी महीने ऋतिक अपनी एक्स वाइफ और दोनों बच्चों के साथ भी डिनर पर गए थे. इसके बाद पता चला कि ऋतिक और सबा पिछले दो सालों से डेटिंग कर रहे हैं और कुछ दिनों पहले ऐसी खबरें वायरल हुई थीं कि दोनों अलग हो गए हैं. इनके ब्रेकअप की खबरें तब वायरल होने लगी, जब ऋतिक को कई जगहों पर अकेले स्पॉट किया गया. अंबानी की शादी में उनके साथ सबा नजर नहीं आई थीं. जबकि वो अक्सर उनके साथ होती हैं. हालांकि, अब इस कपल ने सभी अफवाहों पर विराम लगा दिया है.

ऋतिक-सबा ने रोशन परिवार के साथ गणपति आरती में भाग लिया

वीडियो में ऋतिक ने सफेद टी-शर्ट और पैंट पहनी थी, जबकि सबा ने पीले रंग का पारंपरिक सलवार सूट पहना था. दोनों ने बारी-बारी से भगवान गणेश की मूर्ति के सामने आरती की. राकेश, पिंकी और सुनैना भी पूजा में शामिल हुए. राकेश ने सफेद कुर्ता-पजामा पहना था, जबकि पिंकी और सुनैना ने लाल रंग की पारंपरिक साड़ियां पहनी थीं. सुनैना ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट को कैप्शन दिया, “गणपति बप्पा मोरिया (भगवान गणेश की जय हो), हम पर अपनी असीम कृपा बरसाने के लिए धन्यवाद (हाथ जोड़कर और सितारों वाले इमोजी)। लाल साड़ी लुक के लिए ग्लैमरस टीम.”

इंटरनेट पर रोशन परिवार के पारंपरिक उत्सव की खूब सराहना हो रही

पिंकी ने टिप्पणी की, “बप्पा मोरिया (भगवान गणेश की जय हो)…भगवान गणेश हम सभी को आशीर्वाद दें…मेरी बेटी, तुम्हारा उत्साह और श्रद्धा अद्भुत है और आनंद और भक्ति से भरपूर है.” सबा आज़ाद ने लिखा, “सुंदर सुनैना (दिल वाला इमोजी) हमेशा खुश रहो. परिवार को भी (हाथ जोड़ने वाला इमोजी)।” एक यूजर ने टिप्पणी की, “दीदी, आप देवी जैसी दिखती हैं. बहुत पवित्र और शुभ. वैदिक परंपराओं को संरक्षित करने के प्रति आपके झुकाव की मैं प्रशंसा करती हूँ.” एक अन्य यूजर ने लिखा, “@roshansunaina आप बहुत प्यारी लग रही हैं.

ऋतिक रोशन की आगामी परियोजनाएं

ऋतिक अगली बार वाईआरएफ की फिल्म ‘वॉर 2’ में नजर आएंगे, जिसका निर्देशन अयान मुखर्जी कर रहे हैं. इस फिल्म में कियारा आडवाणी और जूनियर एनटीआर भी अहम भूमिकाओं में हैं. यह फिल्म आदित्य चोपड़ा के जासूसी यूनिवर्स का हिस्सा है, जिसमें ‘पठान’, ‘टाइगर 3’ और निर्माणाधीन ‘अल्फा’ शामिल हैं, जिसमें आलिया भट्ट और शरवरी मुख्य भूमिका में हैं.
राकेश रोशन ने भी भगवान गणेश के सामने एक तस्वीर शेयर की, जिसमें रोशन परिवार के सभी कर्मचारियों के साथ पोज दे रहा है. उन्होंने लिखा, ‘भगवा वस्त्र पहने लोग पुजारी नहीं, बल्कि हमारे केयर टेकर हैं, जो हमारा परिवार ही हैं. हमारी पूजा हमेशा उनकी भागीदारी के बिना अधूरी रहती है.

ऋतिक को डेट करना सबा को पड़ा भारी

कुछ महीने पहले सबा ने खुलासा किया था कि ऋतिक के साथ डेटिंग ने उनकी प्रोफेशनल लाइफ पर काफी असर डाला है. उन्होंने सोशल मीडिया पर खुलासा किया था कि जब से उन्होंने ‘धूम’ एक्टर संग अपने रिश्ते का ऐलान किया है, तब से उन्हें कम काम मिल रहा है. क्योंकि मेकर्स को लगता है कि अब उनकी काम करने में कोई दिलचस्पी नहीं है!

You Might Also Like

‘रामायण-पार्ट 1’ के ट्रेलर लॉन्च में ‘राम’ ने सीने से धनुष और आंखों में पहना काला चश्मा

धुरंधर पर भारी पड़ सकती है- भक्ति, भाव से सजी “राम”

रश्मिका-विजय एक दूजे के हुए, देखे शादी की अनसीन तस्वीरें

अलविदा… धर्मेंद्र! मुंबई में हुआ अंतिम संस्कार

धर्मेंद्र के हेल्थ को लेकर हेमा मालिनी ने कहा- ‘सब ऊपर वाले के हाथ में है…’

TAGGED:DB NewsDB News UpdateDBNewsupdatedivya bhumi updateHrithik-SabaJbp News
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Email Copy Link Print
What do you think?
Love1
Sad0
Happy0
Surprise0
Angry0
Previous Article “हिंदू समाज में व्यापकता है…’ RSS प्रमुख
Next Article धैर्य से काम लें, जल्दबाजी में निर्णय न करें, जानें आज का भविष्यफल
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

7 दिन में ही 70 रुपये किलो बिकने लगी चीनी
Business 23/08/2026
‘आरक्षण हटाओ आंदोलन’ को खत्म करने देर रात पुलिस ने दिखाई सख्ती…
National 22/08/2026
मैहर शारदा लोक का रास्ता हुआ साफ, जिले को 256 करोड़ के विकास कार्यों की मिली सौगात
Madhya Pradesh 20/08/2026
लाल किले पर PM मोदी ने फहराया तिरंगा
National 15/08/2026
//

यह विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। यह राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, व्यापार, मनोरंजन और क्रिकेट की दुनियां से जुड़े समाचार प्रकाशित करने में अहम भूमिका अदा कर रही है। यह अन्य हिंदी न्यूज साइटों की अपेक्षा सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।

Quick Link

  • About Us
  • Contact
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Sitemap

Top Categories

  • Fashion
  • Health
  • Religion
  • Science
  • Technology
  • Travel

Contact Us

//

Director – Mr. Prince Awasthi 8815353246,

Editor – Miss. Supriya 8815353246.

DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Follow US
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
  • Advertise
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?