By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Reading: इजरायल ने लेबनान में मचाई तबाही, 1000 रॉकेट लॉन्चर बैरल किए नष्ट
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Font ResizerAa
  • National
  • International
  • Politics
  • Religion
  • Technology
Search
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
DB News Update | Divya Bhumi News > Blog > International > इजरायल ने लेबनान में मचाई तबाही, 1000 रॉकेट लॉन्चर बैरल किए नष्ट
International

इजरायल ने लेबनान में मचाई तबाही, 1000 रॉकेट लॉन्चर बैरल किए नष्ट

DB News
Last updated: 21/11/2025 11:34 AM
DB News
Share
3 Min Read
SHARE

दावा है कि सैकड़ों रॉकेट लॉन्चर उनके देश पर हमले के लिए तैयार थे, जिनको आईडीएफ ने निशाना बनाया है.

By : डीबी न्यूज अपडेट | Edited By: प्रिंस अवस्थी

Contents
दावा है कि सैकड़ों रॉकेट लॉन्चर उनके देश पर हमले के लिए तैयार थे, जिनको आईडीएफ ने निशाना बनाया है.हिजबुल्लाह-इजरायल संघर्ष में अभी तक क्या हुआ-

Israel-Hezbollah War: लेबनान में हुए घातक हमलों में हजारों पेजर और वॉकी-टॉकी ब्लास्ट हुए, जिसमें कम से कम 37 लोगों की मौत हो गई. इसके साथ ही करीब 3 हजार लोग घायल हो गए. इन विस्फोटों के बाद मध्य पूर्व में तनाव बढ़ गया है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार मारे गए लोगों में ईरान समर्थित हिजबुल्लाह आतंकवादी समूह के 25 सदस्य शामिल हैं. हिजबुल्लाह फिलिस्तीनी आतंकवादी समूह हमास का सहयोगी है, जो 7 अक्टूबर को इजरायल पर हमले के बाद से गाजा में युद्ध लड़ रहा है. हिजबुल्लाह ने लेबनान में हजारों पेजर और वॉकी-टॉकी में हुए विस्फोट के लिए इजरायल को जिम्मेदार ठहराया है.

हिजबुल्लाह-इजरायल संघर्ष में अभी तक क्या हुआ-

  • रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, इजरायली सेना ने गुरुवार को कहा कि उसने लेबनान में हिजबुल्लाह के सैकड़ों ठिकानों पर हमला किया है, क्योंकि इन क्षेत्रों में पूर्ण पैमाने पर युद्ध की आशंका बढ़ गई है.
  • इजरायली हमलों में सैकड़ों रॉकेट लॉन्चर बैरल को निशाना बनाया गया, जिनके बारे में इजरायल ने दावा किया है कि वे उनके देश की ओर दागे जाने के लिए तैयार थे. इसके अलावा 1000 रॉकेट लॉन्चर बैरल और अन्य आतंकवादी बुनियादी ढांचे को भी निशाना बनाया गया.
  • इजरायली हमलों के बाद अपने पहले भाषण में हिजबुल्लाह नेता हसन नसरल्लाह ने कहा कि लेबनान और सीरिया में उसके सदस्यों के खिलाफ पेजर और वॉकी-टॉकी से किए गए हमले “रेड लाइन’ को पार कर गए हैं. संगठन अब जवाबी कार्रवाई करेगा और फिलिस्तीनियों के समर्थन में इजरायल के खिलाफ अपनी लड़ाई में पीछे नहीं हटेगा.
  • नसरल्लाह ने इजरायली हमलों को “नरसंहार और संभावित’ युद्ध की कार्रवाई’ बताया. कहा कि तेल अवीव को “कड़ी सजा और न्यायोचित दंड’ का सामना करना पड़ेगा. उन्होंने कहा, “दुश्मन सभी नियंत्रणों, कानूनों और नैतिकताओं से परे चला गया.’
  • एपी की रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिका ने कहा कि पेजर के विस्फोट से पहले इजरायल ने रक्षा सचिव लॉयड ऑस्टिन को सूचित किया था कि लेबनान में एक सैन्य अभियान होने वाला है, लेकिन कोई विस्तृत जानकारी नहीं दी.
  • अधिकारियों ने कहा कि अमेरिका को हमलों की दूसरी लहर के बारे में पहले से कोई चेतावनी नहीं मिली थी, बुधवार को वॉकी-टॉकी रेडियो को निशाना बनाया गया.
  • अमेरिका ने पिछले साल से मध्य पूर्व में अपनी सैन्य उपस्थिति बढ़ाई है . लगभग 40,000 सैनिक, कम से कम एक दर्जन युद्धपोत और चार वायुसेना लड़ाकू जेट स्क्वाड्रन तैनात हैं. पेंटागन की प्रवक्ता सबरीना सिंह ने गुरुवार को कहा, “हमें अपनी सेना की रक्षा करने की क्षमता पर पूरा भरोसा है, अगर हमें इजरायल की रक्षा करने की जरूरत पड़ी तो हम ऐसा कर सकते हैं.’

You Might Also Like

ईरान के बुशहर, कोनारक और सीरिक में धमाके, US बोला- हमारा हाथ नहीं

वेनेजुएला भूकंप में अब तक 235 की मौत, 4300 से ज्यादा घायल, सरकार बोली- 39,000 लोग लापता

LPG पर एक फिर मंडराया संकट! कतर के गैस प्लांट में बड़ा धमाका

G7 में ट्रंप ने कहा- ‘नरेंद्र मोदी की सरलता को कभी भी कमजोर मत आंकिएगा…’

फिलीपींस में 7.7 तीव्रता का आया भयंकर भूकंप, लगातार 3 झटके लगे

TAGGED:DB NewsDB News UpdateDBNewsupdateDelhi Newsdivya bhumi updateIsrael-Hezbollah WarJbp News
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Surprise1
Angry0
Previous Article वाहन सावधानी से चलनाएं, समस्याओं को नजरअंदाज ना करें. जानें आज का भविष्यफल
Next Article MP में कांग्रेस आज निकालेगी किसान न्याय यात्रा, भोपाल में रूट डायवर्ड
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

7 दिन में ही 70 रुपये किलो बिकने लगी चीनी
Business 23/08/2026
‘आरक्षण हटाओ आंदोलन’ को खत्म करने देर रात पुलिस ने दिखाई सख्ती…
National 22/08/2026
मैहर शारदा लोक का रास्ता हुआ साफ, जिले को 256 करोड़ के विकास कार्यों की मिली सौगात
Madhya Pradesh 20/08/2026
लाल किले पर PM मोदी ने फहराया तिरंगा
National 15/08/2026
//

यह विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। यह राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, व्यापार, मनोरंजन और क्रिकेट की दुनियां से जुड़े समाचार प्रकाशित करने में अहम भूमिका अदा कर रही है। यह अन्य हिंदी न्यूज साइटों की अपेक्षा सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।

Quick Link

  • About Us
  • Contact
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Sitemap

Top Categories

  • Fashion
  • Health
  • Religion
  • Science
  • Technology
  • Travel

Contact Us

//

Director – Mr. Prince Awasthi 8815353246,

Editor – Miss. Supriya 8815353246.

DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Follow US
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
  • Advertise
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?