Bhopal News: कांग्रेस किसान न्याय यात्रा निकालेगी. इसमें जीतू पटवारी, कमलनाथ और दिग्विजय सिंह भी शामिल होंगे.
By : डीबी न्यूज अपडेट| Edited By: प्रिंस अवस्थी
MP Congress Nyay Yatra: मध्य प्रदेश कांग्रेस आज (20 सितंबर) मध्य प्रदेश के सभी जिलों में किसान न्याय यात्रा निकालने जा रही है. इस यात्रा में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी, पूर्व सीएम कमलनाथ, दिग्विजय सिंह सहित तमाम दिग्गज नेता शामिल रहेंगे. भोपाल में निकाली जाने वाली यात्रा को लेकर ट्रैफिक पुलिस ने मार्ग परिवर्तित किए हैं.
सोयाबीन पर 6000, धान के 3100 और और 2700 रुपये समर्थन मूल्य देने की मांग
किसानों के हित में कांग्रेस की मांग है कि किसानों को सोयाबीन का समर्थन मूल्य 6000 रुपये, धान और गेहूं के 3100 रुपये और 2700 रुपये दिये जाने की सरकार की घोषणा को पूरा किये जाने की मांग की. प्रदेश अध्यक्ष पटवारी ने चेतावनी दी है कि किसानों को 6000 सोयाबीन के 3100 धान और 2700 गेहूं का समर्थन मूल्य नहीं दिया तो कांग्रेस पूरे प्रदेश में जिला स्तर पर और मंडियों में आंदोलन करेगी.
इन मार्गों पर आवागमन प्रतिबंधित
भोपाल में निकाली जाने वाली किसान न्याय यात्रा को लेकर ट्रैफिक पुलिस ने कुछ मार्ग वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित किया है, जबकि कुछ मार्ग परिवर्तित किए हैं. यात्रा को देखते हुए थाना रातीबढ़ क्षेत्र अंतर्गत नीलबढ़ तिराहा/साक्षी ढाबा से सूरज नगर तिराहा के मध्य यात्रा के दौरान दोपहर 2 बजे तक भारी वाहनों का आवागमन पूर्णत: प्रतिबंधित रहेगा.

