शारदीय नवरात्रि की शुरुआत 3 से 12 अक्टूबर 2024 तक रहेगी. इन 9 दिनों में 9 रंगों का विशेष महत्व
By : DB News Update
Edited By : सुप्रिया
Shardiya Navratri Colours: शारदीय नवरात्रि 3 अक्टूबर 2024 गुरुवार से शुरू हो रही है, जो 12 अक्टूबर तक रहेगी. इन 9 दिनों में 9 रंग के कपड़े पहनकर पूजा-अर्चना करने से मां दुर्गा प्रसन्न होती हैं. हम उन्हीं रंगों के बारे में ज्योतिषाचार्य पंडित प्रदीप मिश्रा से जानकारी लेकर आप तक पहुंचाने की कोशिश कर रहे हैं.
आइए जानते हैं रंग और उनके प्रतीकों के बारे में…
पीला रंग:- हिंदू धर्म में पीला रंग ज्ञान और शिक्षा का रंग माना जाता है. यह देवी स्कन्दमाता का रंग है. इस दिन हल्दी का सेवन करना चाहिए. भोजन में हल्दी का उपयोग करना चाहिए. इस रंग के कपड़े पहनने से मां प्रसन्न होती हैं.
भूरा रंग:- यह शांत व सुरुचिपूर्ण रंग है. नकारात्मक चीजों को नाश करने के लिए यह रंग अहम है. देवी कालरात्रि की पूजा के दौरान इस रंग का उपयोग किया जाता है. बुराई को नष्ट करने के लिए इस रंग का कपड़ा पहनकर पूजा करना चाहिए.
हरा रंग:– यह प्रकृति का रंग है. देवी कात्यायनी की पूजा इसी रंग के कपड़े पहनकर करने से मां प्रसन्न होती हैं और उनका आशिर्वाद प्राप्त होता है. मां कात्यायनी ने राक्षस महिषासुर को हराया था.
नारंगी रंग :- यह ऊष्मा, उर्जा और आग का प्रतीक है. नारंगी रंग का कपड़ा पहनकर देवी कूष्माण्डा की पूजा की जाती है. देवी शैलपुत्री की पूजा के लिए नारंगी रंग के फूलों से सजाया जाना चाहिए, जिससे मां प्रसन्न होती हैं.
सफेद रंग:- पांचवे दिन सफेद रंग के कपड़े पहनना शुभ होगा. यह शांत व सुकून देने वाला रंग है. इस दिन सोमवार है और मां स्कंदमाता की पूजा होगी. सफेद रंग शुद्धता का प्रतीक है.
गुलाबी रंग:- महाष्टमी पर मां महागौरी के पूजन में गुलाबी रंग का इस्तेमाल करें. यह रंग दया, सद्भाव व स्नेह को दर्शाता है. मां महागौरी की कृपा से जीवन में सुख, समृद्धि प्राप्त होती है.
लाल रंग :- मां कात्यायनी की उपासना लाल वस्त्र पहनकर करें. लाल रंग मां दुर्गा को सबसे प्रिय है. ये प्रेम, उत्साह का प्रतीक है. यह प्रचंडता को दर्शाता है. नवरात्रि में इस रंग के कपड़े पहनने पर मां जल्द प्रसन्न होती हैं.
रायल ब्लू: – यह रंग संमृद्धि व शांति का प्रतीक है. इसका उपयोग कालरात्रि को मनाने के लिए किया जाता है. नीले रंग के कपड़े पहनकर देवी पूजा करने से स्वास्थ्य, धन व शक्ति की प्राप्ति होती है.
बैंगनी रंग:- महानवमी पर बैंगनी रंग के कपड़े पहनें. नवदुर्गा की पूजन में बैंगनी रंग का प्रयोग करने से भक्तों को समृद्धि एवं सम्पन्नता की प्राप्ति होती है. 12 अक्टूबर को दुर्गा विसर्जन किया जाएगा.

