By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Reading: अब दिल्ली की कंपनी बनाएगी कचरे से बिजली
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Font ResizerAa
  • National
  • International
  • Politics
  • Religion
  • Technology
Search
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
DB News Update | Divya Bhumi News > Blog > National > अब दिल्ली की कंपनी बनाएगी कचरे से बिजली
National

अब दिल्ली की कंपनी बनाएगी कचरे से बिजली

DB News
Last updated: 16/10/2025 11:09 AM
DB News
Share
5 Min Read
SHARE

By -DB New update edited by -prince awasthi

MP News, Jabalpur.

कचरे से बिजली बनाने के लिए कठौंदा में लगे वेस्ट टू एनर्जी प्लांट काे आखिरकार नया मालिक मिल ही गया। एनसीएलटी (नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल) ने जो टेंडर जारी किया था, उसमें दिल्ली की कंपनी कुंदन कंसन्ट्रेटस प्राइवेट लिमिटेड का टेंडर स्वीकार हो गया है। हालांकि एनसीएलटी (नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल) को प्लांट की जिम्मेदारी नई कंपनी को सौंपने में अभी समय लगेगा। तब तक प्लांट का संचालन आईआरपी ही करेंगे। हालांकि यह अभी तक नहीं है कि नई कंपनी प्लांट का संचालन पूर्व के अनुबंध के आधार पर करेगी या नहीं। यही वजह है कि नगर निगम ने एनसीएलटी को आवेदन दे दिया है कि प्लांट किसी और को हैंडओवर करने से पहले उनका पक्ष जरूर सुना जाए, ताकि शहर हित के जिन मुद्दों को लेकर प्लांट लगाया गया था वे प्रभावित न हों।

Contents
By -DB New update edited by -prince awasthiMP News, Jabalpur.क्या है मामलानगर निगम को 13 साल करना होगा इंतजारकंपनी अपनी शर्तों पर चला सकती है प्लांटअभी आईआरपी ही संभालेगी जिम्मेदारीप्लांट के संचालन में शुरू से परेशानीप्रोजेक्ट पर एक नजर

क्या है मामला

कठौंदा में वेस्ट टू एनर्जी प्लांट लगाने वाली कंपनी और बैंकों के बीच रुपयों के लेनदेन काे लेकर विवाद चल रहा था। बैंकों का मूल तो दूर कंपनी ब्याज भी नहीं चुका पा रही थी। इसी को लेकर बैंकों ने एनसीएलटी (नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल) में आवेदन दिया था। एनसीएलटी ने प्लांट की देनदारियों को निपटाने के लिए इसे बेचने की जिम्मेदारी सितम्बर 2023 में आईआरपी को सौंपी थी। आईआरपी ने पूरा लेखा-जोखा निकालने के बाद प्लांट बेचने के लिए जो टेंडर निकाला था, उसमें कुंदन कंसन्ट्रेटस प्राइवेट लिमिटेड को प्लांट के संचालन का जिम्मा मिलना तय हो गया है।

नगर निगम को 13 साल करना होगा इंतजार

प्लांट को संचालित करने के लिए नगर निगम भी तैयार था। इसको लेेकर निगम प्रशासन ने एनसीएलटी को पत्र भी लिखा था कि प्लांट की जिम्मेदारी उन्हें सौंपी जाए, लेकिन एनसीएलटी ने उस पर गौर न करते हुए प्लांट के संचालन का जिम्मा कुंदन कंसन्ट्रेटस प्राइवेट लिमिटेड को सौंप दिया। यानी नगर निगम को अब कम से कम 13 साल और इंतजार करना होगा, क्योंकि एग्रीमेंट के तहत एस्सल कंपनी को जमीन और प्लांट को चलाने के लिए कचरा नगर निगम को देना था। प्लांट की लागत और उसके संचालन का खर्च कंपनी को करना है। प्लांट से बनने वाली बिजली को लगातार 20 साल तक बेचकर कंपनी अपना खर्च निकालेगी। इसके बाद पूरा प्लांट नगर निगम को हैंडओवर कर दिया जाएगा।

कंपनी अपनी शर्तों पर चला सकती है प्लांट

कठौंदा में कचरा से बिजली बनाने का प्लांट लगवाने के पीछे नगर निगम का मकसद यह रहा कि शहर का कचरा हर दिन जल जाए, लेकिन अब जिस कंपनी ने प्लांट खरीदा है, वह कचरे का इस्तेमाल करेगी या नहीं यह अभी तय नहीं है। जानकारों का कहना है कि चूंकि प्लांट एनसीएलटी से हैंडओवर हो रहा है, इसलिए कंपनी निगम के अनुबंध की शर्तों को मानने से इंकार भी कर सकती है। ऐसे में शहर के हित भी प्रभावित हो सकते हैं।

अभी आईआरपी ही संभालेगी जिम्मेदारी

एनसीएलटी ने भले ही प्लांट कुंदन कंसन्ट्रेटस प्राइवेट लिमिटेड कंपनी को सौंपने का निर्णय ले लिया है, लेकिन अभी अगले कुछ माह संचालन का काम आईआरपी ही करेगी। प्लांट का संचालन जैसे हो रहा था, वैसे ही होगा, क्योंकि एनसीएलटी को देनदारियाँ निपटाने के साथ कागजी खानापूर्ति में कम से कम 6 माह का समय लगने की संभावना व्यक्त की जा रही है। इस दौरान प्लांट से होने वाली कमाई आईआरपी के खाते में जाएगी, वहीं जो भी खर्चा हो रहा है, उसका भुगतान भी आईआरपी ही करेंगे।

प्लांट के संचालन में शुरू से परेशानी

जानकारी के अनुसार कठौंदा में लगे वेस्ट टू एनर्जी प्लांट को चलाने में एस्सल कंपनी को शुरू से परेशानी हो रही है। इसी वजह से कंपनी प्लांट को बेचने सालों से प्रयास कर रही है। करीब दो साल पहले दुबई की अवार्डा कंपनी से डील लगभग फाइनल भी हो गई थी लेकिन दस्तावेजी कार्रवाई पूरी होती, उससे पहले ही बैंकों ने आपत्ति लगा दी। उधर एस्सल ग्रुप की देनदारी स्पष्ट न होने से अर्वाडा कंपनी ने भी प्लांट खरीदने से मना कर दिया था।

प्रोजेक्ट पर एक नजर

> 11.5 मेगावॉट का है वेस्ट टू एनर्जी प्लांट।

> 200 करोड़ है प्लांट की लागत।

> 450 टन कचरा हर दिन देता है नगर निगम।

> 20 साल के बीओडी पर कंपनी ने बनाया है ।

> 1 रुपए सालाना लीज पर नगर निगम ने दी है प्लांट की जमीन।

You Might Also Like

‘आरक्षण हटाओ आंदोलन’ को खत्म करने देर रात पुलिस ने दिखाई सख्ती…

लाल किले पर PM मोदी ने फहराया तिरंगा

देशभक्ति की रंग में रंगा देश…, कहीं सनातन तिरंगा यात्रा तो कहीं स्कूटर रैली निकाली

राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर अड़ा विपक्ष, 18वें दिन भी दिखी नोकझोंक

‘NEET-UG का पेपर NTA के एक्सपर्ट्स ने लीक कराया’- CBI

TAGGED:DB NewsDB News UpdateDBNewsupdateDelhi Newsdivya bhumi updateJbp News
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Surprise0
Angry0
Previous Article नवरात्रि के 9 दिन भक्तों के लिए कौन से 9 रंग हैं खास? जो शुभता के हैं प्रतीक, जानें…
Next Article NH-30 की सर्विस रोड व ओवरब्रिज की बारिश में गुणवत्ता की पोल खुली
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

7 दिन में ही 70 रुपये किलो बिकने लगी चीनी
Business 23/08/2026
मैहर शारदा लोक का रास्ता हुआ साफ, जिले को 256 करोड़ के विकास कार्यों की मिली सौगात
Madhya Pradesh 20/08/2026
जन्माष्टमी 2026 में कब ? नोट करें तारीख और पूजा का मुहूर्त
Religion 14/08/2026
जिंदगी की उलझनों को सुलझाने का रास्ता बताएगा ‘अंतर्गीता’ ऐप
Technology 12/08/2026
//

यह विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। यह राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, व्यापार, मनोरंजन और क्रिकेट की दुनियां से जुड़े समाचार प्रकाशित करने में अहम भूमिका अदा कर रही है। यह अन्य हिंदी न्यूज साइटों की अपेक्षा सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।

Quick Link

  • About Us
  • Contact
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Sitemap

Top Categories

  • Fashion
  • Health
  • Religion
  • Science
  • Technology
  • Travel

Contact Us

//

Director – Mr. Prince Awasthi 8815353246,

Editor – Miss. Supriya 8815353246.

DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Follow US
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
  • Advertise
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?