By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Reading: ओटीपी के चक्कर में रसोई गैस के लिए तरस रहे उपभोक्ता
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Font ResizerAa
  • National
  • International
  • Politics
  • Religion
  • Technology
Search
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
DB News Update | Divya Bhumi News > Blog > Madhya Pradesh > ओटीपी के चक्कर में रसोई गैस के लिए तरस रहे उपभोक्ता
Madhya Pradesh

ओटीपी के चक्कर में रसोई गैस के लिए तरस रहे उपभोक्ता

DB News
Last updated: 26/11/2025 10:29 PM
DB News
Share
4 Min Read
SHARE

रसोई गैस वितरण कंपनियों ने मोबाइल किया अनिवार्य, कोई रिचार्ज की समस्या से जूझ रहा तो किसी का मोबाइल हो गया गुम.

By : DB News Update | Edited By : प्रिंस अवस्थी

Contents
रसोई गैस वितरण कंपनियों ने मोबाइल किया अनिवार्य, कोई रिचार्ज की समस्या से जूझ रहा तो किसी का मोबाइल हो गया गुम.लाड़ली बहनों को भी नहीं मिल पा रही रसोई गैसकिसी के पास मोबाइल नहीं, तो कोई बुकिंग नहीं कर पा रहा

MP News, Jabalpur: लाड़ली बहनों और उज्जवला योजना के हितग्राहियों को रसोई गैस सिलेण्डर नसीब नहीं हो पा रहे हैं। रसोई गैस वितरण करने वाली एजेंसियों में रसाेई गैस रिफिल कराने वाले उपभोक्ताओं की भीड़ लगी हुई है। अिधकांश उपभोक्ताओं को रसोई गैस समय पर नहीं मिल पा रही है। इसके पीछे का कारण जानने का प्रयास किया गया तो पता चला कि मोबाइल रिफिलिंग में आड़े आ रहा है, क्योंकि जितने भी रसोई गैस उपभोक्ता गैस सिलेण्डर लेकर रिफिल कराने एजेंसी पहुँच रहे हैं, उनसे 100 प्रतिशत ओटीपी (वन टाइम पासवर्ड) माँगा जा रहा है। इसी कारण शहर भर की रसोई गैस वितरण कंपनियों के बाहर गैस रिफिल कराने वालों की भीड़ देखी जा रही है।

इससे न केवल गरीब रसोई गैस उपभोक्ताओं को दिन भर की मजदूरी का नुकसान हो रहा है, बल्कि मोबाइल खरीदने और उसकाे रिचार्ज करने की समस्या खड़ी हो गई है। रसोई गैस वितरण केन्द्र में बैठे कर्मचारी उपभोक्ताओं को दुत्कार कर भगा रहे हैं, जितने उपभोक्ता रसोई गैस रिफिलिंग कराने के लिए पहुँच रहे हैं, उन्हें मोबाइल लाने के लिए बोला जा रहा है। बिना ओटीपी जनरेट कराए रसोई गैस ही नहीं दी जा रही है।

लाड़ली बहनों को भी नहीं मिल पा रही रसोई गैस

केन्द्र व प्रदेश सरकार जिन लाड़ली बहनों को रसोई गैस में सब्सिडी दे रही है, उन लाड़ली बहनों को भी रसोई गैस नहीं मिल पा रही है, क्योंकि कई लाड़ली बहनों का रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर गुम गया है और लाड़ली बहनें रसोई गैस रिफिलिंग का ओटीपी नहीं बता पा रही हैं। लिहाजा उनकी रसोई गैस रिफिल नहीं हो पा रही है। इसके अलावा प्रधानमंत्री उज्जवला योजना की हितग्राही महिलाएँ भी अपनी रसोई गैस इसी समस्या के कारण रिफिल नहीं करा पा रही हैं।

योजना का लाभ लेने से वंचित हो रहीं महिलाएँ/ प्रदेश सरकार ने लाड़ली बहन योजना के अंतर्गत महिलाओं को 450 रुपए में गैस सिलेंडर देना प्रारंभ कर दिया है। लाड़ली बहन योजना की हितग्राही महिलाओं और प्रधानमंत्री उज्जवला योजना की हितग्राही महिलाओं को इस योजना का लाभ मिल रहा है। इन्हें हर महीने सिर्फ 450 रुपए में एक एलपीजी गैस सिलेंडर देने का प्रावधान किया गया है। यानी साल में सिर्फ 12 सिलेंडर ही 450 में मिल रहे हैं, लेकिन मोबाइल में ओटीपी दिखाने के चक्कर में कई महिलाएँ इस योजना से भी वंचित हो रही हैं।

किसी के पास मोबाइल नहीं, तो कोई बुकिंग नहीं कर पा रहा

अिधकांश गरीब उपभोक्ताओं के पास मोबाइल रखने की समस्या है। जिनके पास मोबाइल है भी तो उन्हें रसोई गैस बुक कैसे करना है, इसकी जानकारी ही नहीं है। कुछ उपभोक्ताअों के मोबाइल नंबर रिचार्ज नहीं हैं और कुछ लोगों ने कंपनियों में जो मोबाइल नंबर रजिस्टर्ड कराया है, वह गुम गया है। ऐसे उपभोक्ताओं को रसाई गैस नहीं मिल पा रही है। ऐेसे लोग करीब एक सप्ताह से परेशान हैं, उनकी सुनवाई नहीं हो रही है।

You Might Also Like

मैहर शारदा लोक का रास्ता हुआ साफ, जिले को 256 करोड़ के विकास कार्यों की मिली सौगात

नर्मदा के घाट पर दिखा आस्था का सैलाब, संकल्प के साथ हजारों कांवड़िए तट पर पहुंचे

सोनभद्र की नगरी में प्रवेश करेंगी नर्मदा!

दतिया उपचुनाव में नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने से NH-44 पर उतरे कार्यकता

डबल डेकर ब्रिज से फोरलेन में तब्दील हो गई शास्त्रीब्रिज की डिजाइन

TAGGED:DB NewsDB News UpdateDBNewsupdateDelhi Newsdivya bhumi updateJbp News
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Surprise0
Angry0
Previous Article गेस्ट टीचर्स से बोले PCC चीफ पटवारी ‘शिवराज ही नहीं बल्कि सांसद, विधायकों को भी घेरो…’
Next Article नवरात्रि, दीपावली और छठ पर MP के यात्रियों को रेलवे का तोहफा!
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

7 दिन में ही 70 रुपये किलो बिकने लगी चीनी
Business 23/08/2026
‘आरक्षण हटाओ आंदोलन’ को खत्म करने देर रात पुलिस ने दिखाई सख्ती…
National 22/08/2026
लाल किले पर PM मोदी ने फहराया तिरंगा
National 15/08/2026
देशभक्ति की रंग में रंगा देश…, कहीं सनातन तिरंगा यात्रा तो कहीं स्कूटर रैली निकाली
National 14/08/2026
//

यह विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। यह राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, व्यापार, मनोरंजन और क्रिकेट की दुनियां से जुड़े समाचार प्रकाशित करने में अहम भूमिका अदा कर रही है। यह अन्य हिंदी न्यूज साइटों की अपेक्षा सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।

Quick Link

  • About Us
  • Contact
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Sitemap

Top Categories

  • Fashion
  • Health
  • Religion
  • Science
  • Technology
  • Travel

Contact Us

//

Director – Mr. Prince Awasthi 8815353246,

Editor – Miss. Supriya 8815353246.

DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Follow US
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
  • Advertise
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?