BY : DB News Update | Edited By : प्रिंस अवस्थी
PM Kisan 18th Installment Update– केंद्र सरकार किसानों को किसान सम्मान निधि योजना के तहत हर साल 6 हजार रुपये देती है. तीन किस्तों में 2-2 हजार रुपये किसानों के बैंक खातों में डाले जाते हैं. अब तक किसानों को पीएम किसान की 17 किस्तें जारी हो चुकी हैं. 5 अक्टूबर को 18वीं किस्त के दो हजार रुपयेके किसानों खाते में डाले जाएंगे. पीएम किसान योजना का लाभ देश के नौ करोड़ से ज्यादा किसान उठा रहे हैं.
PM Kisan योजना के तहत KYC कराने पर मिलेगा लाभ
पीएम किसान की 18वीं किस्त में कुछ किसानों को दो की बजाय 4 हजार रुपये भी मिलेंगे. इसका कारण यह है कि कागजातों में कमी या केवाईसी न कराने की वजह से इन किसानों को 17वीं किस्त के पैसे नहीं मिले थे. अब जिन किसानों की 17वीं किस्त अटकी थी उन्होंने अपने डॉक्यूमेंट अपडेट कर दिए हैं या पीएम किसान खाते की केवाईसी पूरी कर ली है, उन्हें 18वीं किस्त के साथ ही 17वीं किस्त के पैसे भी मिल जाएंगे.
पीएम किसान योजना (PM Kisan Yojana) में रजिस्ट्रेशन कराते वक्त कोई जानकारी भरने में गलती करना, पता या गलत बैंक अकाउंट दे देना और एनपीसीआई में आधार सीडिंग नहीं होने,पब्लिक फाइनेंशिनेंयल मैनेजमेंट सिस्टम (PFMS) द्वारा रिकॉर्ड स्वीकार नहीं करने या किसान द्वारा ई-केवाईसी नहीं कराने के कारण किस्त अटक सकती है.
2019 में शुरू हुई थी योजना
- पीएम किसान योजना किसानों को वित्तीय सहायता प्रदान करने के उद्देश्य से शुरू की गई एक योजना है। केंद्र सरकार ने इस योजना को फरवरी 2019 में लागू किया है और तब से केंद्र सरकार किसानों को फसल सहायता के रूप में सालाना 6 हजार रुपये दे रही है.
- केंद्र सरकार यह 6 हजार रुपये तीन किस्तों में किसानों के खाते में जमा करती रही है. केंद्र यह वित्तीय सहायता अप्रैल-जुलाई, अगस्त-नवंबर, दिसंबर-मार्च के दौरान 2-2 हजार रुपये की तीन किस्तों में देती है.
- पीएम किसान योजना के लाभार्थियों की लिस्ट ऑनलाइन उपलब्ध है. इसलिए किसान यह आसानी से जांच सकते हैं कि उन्हें प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 18वीं किस्त मिलेगी या नहीं.

