By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Reading: पीएम मोदी को 2-3 लाख वोटों से हरा सकती थीं प्रियंका
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Font ResizerAa
  • National
  • International
  • Politics
  • Religion
  • Technology
Search
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
DB News Update | Divya Bhumi News > Blog > National > पीएम मोदी को 2-3 लाख वोटों से हरा सकती थीं प्रियंका
National

पीएम मोदी को 2-3 लाख वोटों से हरा सकती थीं प्रियंका

DB News
Last updated: 10/04/2026 11:19 AM
DB News
Share
6 Min Read
SHARE

 कार्यकता धन्यवाद यात्र के दौरान  राहुल गांधी का बड़ा दावा : यूपी में अहंकार के खिलाफ वोटिंग हुई, देश के प्रधानमंत्री को जनता ने संदेश दिया कि अगर आपने संविधान से खिलवाड़ किया तो अच्छा नहीं होगा।

Source : DB News Update

Contents
 कार्यकता धन्यवाद यात्र के दौरान  राहुल गांधी का बड़ा दावा : यूपी में अहंकार के खिलाफ वोटिंग हुई, देश के प्रधानमंत्री को जनता ने संदेश दिया कि अगर आपने संविधान से खिलवाड़ किया तो अच्छा नहीं होगा।अयोध्या की भांति वाराणसी से भी चुनाव हारते पीएमपूरे देश की राजनीति बदलीकार्यकर्ताओं के प्रति धन्यवाद जताया“सपा कार्यकर्ताओं ने साथ मिलकर लड़ाई लड़ी”प्रियंका ने दी जीत की बधाई

By : DB News Update | Edited By: प्रिंस अवस्थी

नई दिल्ली.कांग्रेस नेता राहुल गांधी और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी मंगलवार को रायबरेली पहुंचीं। जहां दोनों नेताओं ने ‘धन्यवाद यात्रा’ के जरिए रायबरेली की जनता का आभार व्यक्त किया। साथ ही, इस दौरान दोनों नेताओं के निशाने पर बीजेपी रही। यूपी ने अहंकार के खिलाफ वोट किया- राहुल गांधी जनता को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा, ‘आपने फोटो देखी होगी कि नरेंद्र मोदी ने संविधान को अपने माथे से लगा रखा है। ये देश की जनता ने करवाया है। देश के प्रधानमंत्री को जनता ने संदेश दिया कि अगर आपने संविधान से खिलवाड़ किया तो अच्छा नहीं होगा। देश का हर प्रदेश इस चुनाव में एक हो गया था, क्योंकि- देश की आत्मा को समझ आ गया था कि नरेंद्र मोदी जी, अमित शाह जी हिंदुस्तान के संविधान को खत्म करने की कोशिश कर रहे हैं। फिर हमने देखा कि प्रधानमंत्री खुल कर हिंसा और नफरत की राजनीति कर रहे थे। यह हिंदुस्तान की संस्कृति और धर्मों के खिलाफ है। मुझे गर्व है कि उत्तर प्रदेश की जनता ने नफरत, हिंसा, अहंकार के खिलाफ वोट दिया है।’

अयोध्या की भांति वाराणसी से भी चुनाव हारते पीएम

पीएम मोदी को 2-3 लाख वोटों से हार जाते- राहुल गांधी रायबरेली और वायनाड से सांसद राहुल गांधी ने धन्यवाद यात्रा को संबोधित करते हुए कहा, “(भाजपा)अयोध्या की सीट हार गए। राम मंदिर बनाया, जिसकी प्राण-प्रतिष्ठा में एक गरीब आदमी आपने नहीं देखा होगा। जवाब अयोध्या की जनता ने भी दिया है। न केवल अयोध्या, वाराणसी में भी प्रधानमंत्री जान बचा कर निकले हैं। अगर मेरी बहन(प्रियंका गांधी) वाराणसी से लड़ गई होती तो आज हिंदुस्तान के प्रधानमंत्री 2-3 लाख वोटों से वाराणसी का चुनाव हार जाते।”

पूरे देश की राजनीति बदली

TDP और JDU में तनातनी शुरू, अजीत भी कर रहे मांग! राहुल गांधी ने आगे कहा, “किशोरी लाल शर्मा को अमेठी में, मुझे रायबरेली में, उत्तर प्रदेश में INDIA गठबंधन के सांसदों को आपने जिताया है। आपने पूरे देश की राजनीति बदल दी है। पहले पीएम नरेंद्र मोदी कह रहे थे कि मैं काम नहीं करता, भगवान मुझे ऑर्डर देते हैं। उनके कैसे भगवान हैं जो 24 घंटे अडानी और अंबानी की मदद करवाते हैं? आपने देश के प्रधानमंत्री को संदेश भेजा है कि अगर उन्होंने संविधान को छुआ तो देखना उनके साथ आप (जनता) क्या करते हैं।”

कार्यकर्ताओं के प्रति धन्यवाद जताया

राहुल गांधी राहुल गांधी ने कहा, “मैं अपने कार्यकर्ताओं का धन्यवाद करता हूं कि आपने इतनी मेहनत की और इसी के कारण कांग्रेस पार्टी की जीत हुई। कांग्रेस पार्टी रायबरेली, अमेठी, उत्तर प्रदेश और पूरे देश में एक होकर लड़ी। मैं समाजवादी पार्टी से कहना चाहता हूं कि उनके और हमारे कार्यकर्ता ने मिलकर लड़ाई लड़ी। पहली बार मैंने देखा कि INDIA गठबंधन के हर पार्टी के कार्यकर्ता एक साथ हैं, पहले गठबंधन होता था लेकिन शिकायतें आती थीं लेकिन इस बार सब एक होकर लड़े हैं। तमिलनाडू, राजस्थान, मणिपुर, तेलंगाना आदि सब एक हो गए। इसका कारण यह है कि सबको समझ आ गया कि नरेंद्र मोदी, अमित शाह संविधान को खत्म करने की कोशिश कर रहे हैं।”

“सपा कार्यकर्ताओं ने साथ मिलकर लड़ाई लड़ी”

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने धन्यवाद यात्रा को संबोधित करते हुए कहा, “मैं अपने कार्यकर्ताओं का धन्यवाद करता हूं कि आपने इतनी मेहनत की और इसी के कारण कांग्रेस पार्टी की जीत हुई. कांग्रेस पार्टी रायबरेली, अमेठी, उत्तर प्रदेश और पूरे देश में एक होकर लड़ी. मैं समाजवादी पार्टी से कहना चाहता हूं कि उनके और हमारे कार्यकर्ता ने मिलकर लड़ाई लड़ी. पहली बार मैंने देखा कि INDIA गठबंधन के हर पार्टी के कार्यकर्ता एक साथ हैं, पहले गठबंधन होता था लेकिन शिकायते आती थीं लेकिन इस बार सब एक होकर लड़े हैं, इसका कारण यह है कि सबको समझ आ गया कि नरेंद्र मोदी, अमित शाह संविधान को खत्म करने की कोशिश कर रहे हैं.”

प्रियंका ने दी जीत की बधाई

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा कि रायबरेली और अमेठी लोकसभा सीट पर जीत कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत का नतीजा है. इस जीत से साबित हो गया कि प्रदेश और देश के लोग साफ-सुथरी राजनीति चाहते हैं. ये सब आप कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत का परिणाम है. राहुल गांधी रायबरेली के सांसद हैं. आप सभी को बहुत बधाई. आप सभी ने कठिन परिस्थितियों में लड़ाई लड़ी. किशोरी लाल को कमी महसूस नहीं होने दी. दोनों जिलों के जिलाध्यक्ष को बहुत-बहुत धन्यवाद. समाजवादी पार्टी के मंच पर बैठे साथी और कार्यकर्ताओं को मिलाकर हमने सेना बनाई और हमने दोनों जिले जीते. पूरा देश आप की तरफ देख रहा है.

You Might Also Like

‘आरक्षण हटाओ आंदोलन’ को खत्म करने देर रात पुलिस ने दिखाई सख्ती…

लाल किले पर PM मोदी ने फहराया तिरंगा

देशभक्ति की रंग में रंगा देश…, कहीं सनातन तिरंगा यात्रा तो कहीं स्कूटर रैली निकाली

राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर अड़ा विपक्ष, 18वें दिन भी दिखी नोकझोंक

‘NEET-UG का पेपर NTA के एक्सपर्ट्स ने लीक कराया’- CBI

TAGGED:DB News UpdateDBNewsupdateDelhi Newsdivya bhumi updateJbp News
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Email Copy Link Print
What do you think?
Love2
Sad0
Happy0
Surprise0
Angry0
Previous Article अयोध्या मंदिर को चुनावी एजेंडा बनाकर नहीं चमका सकते अपनी राजनीति
Next Article आतंकी हमले से एक जवान शहीद, पुलिस ने एक आतंकी को भी मार गिराया
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

7 दिन में ही 70 रुपये किलो बिकने लगी चीनी
Business 23/08/2026
मैहर शारदा लोक का रास्ता हुआ साफ, जिले को 256 करोड़ के विकास कार्यों की मिली सौगात
Madhya Pradesh 20/08/2026
जन्माष्टमी 2026 में कब ? नोट करें तारीख और पूजा का मुहूर्त
Religion 14/08/2026
जिंदगी की उलझनों को सुलझाने का रास्ता बताएगा ‘अंतर्गीता’ ऐप
Technology 12/08/2026
//

यह विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। यह राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, व्यापार, मनोरंजन और क्रिकेट की दुनियां से जुड़े समाचार प्रकाशित करने में अहम भूमिका अदा कर रही है। यह अन्य हिंदी न्यूज साइटों की अपेक्षा सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।

Quick Link

  • About Us
  • Contact
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Sitemap

Top Categories

  • Fashion
  • Health
  • Religion
  • Science
  • Technology
  • Travel

Contact Us

//

Director – Mr. Prince Awasthi 8815353246,

Editor – Miss. Supriya 8815353246.

DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Follow US
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
  • Advertise
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?