By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Reading: आतंकी हमले से एक जवान शहीद, पुलिस ने एक आतंकी को भी मार गिराया
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Font ResizerAa
  • National
  • International
  • Politics
  • Religion
  • Technology
Search
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
DB News Update | Divya Bhumi News > Blog > Jammu & Kashmir > आतंकी हमले से एक जवान शहीद, पुलिस ने एक आतंकी को भी मार गिराया
Jammu & Kashmir

आतंकी हमले से एक जवान शहीद, पुलिस ने एक आतंकी को भी मार गिराया

DB News
Last updated: 10/04/2026 12:06 PM
DB News
Share
5 Min Read
SHARE

इस हमले के कुछ घंटे बाद मंगलवार देर रात डोडा के छत्तरगला में 4 राष्ट्रीय राइफल्स और पुलिस की जॉइंट चेकपोस्ट पर हुआ।

Source : DB News Update  

Contents
इस हमले के कुछ घंटे बाद मंगलवार देर रात डोडा के छत्तरगला में 4 राष्ट्रीय राइफल्स और पुलिस की जॉइंट चेकपोस्ट पर हुआ।मंगलवार रात को दो आतंकी हमलेडोडा में चेकपोस्ट पर हमला, मुठभेड़ जारी13 अक्टूबर 2025: जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में 2 आतंकी ढेर: 12 घंटे चली मुठभेड़मार्च से अगस्त: एनकाउंटर और फायरिंग में 7 सुरक्षाकर्मी शहीद

By : DB News Update | Edited By: प्रिंस अवस्थी

J&K News: जम्मू-कश्मीर. जम्मू-कश्मीर में आतंकी हमले में एक जवान शहीद हो गया है। मंगलवार रात करीब 8 बजे कठुआ जिले के हीरानगर स्थित सैदा सुखल गांव में आतंकी हमला हुआ। हमले में घायल सीआरपीएफ के कांस्टेबल कबीर दास घायल हो गए थे। बुधवार सुबह इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

यहां आतंकियों की फायरिंग में एक ग्रामीण भी घायल हो गया। पुलिस ने हमला करने वाले दो में से एक आतंकी को मार गिराया है। दूसरा आतंकी गांव में ही कहीं छिपा है। उसने मौके पर पहुंचे DIG और SSP कठुआ की गाड़ी पर की फायरिंग कर दी। दोनों बाल-बाल बच गए। आतंकी और पुलिस के बीच फायरिंग जारी है।

इस हमले के कुछ घंटे बाद मंगलवार देर रात डोडा के छत्तरगला में 4 राष्ट्रीय राइफल्स और पुलिस की जॉइंट चेकपोस्ट पर हुआ। हमले में 5 जवान और 1 एसपीओ घायल हुए हैं। इस हमले की जिम्मेदारी आतंकवादी संगठन कश्मीर टाइगर्स (जेईएम/जैश) ने ली है।

मंगलवार रात को दो आतंकी हमले

पहला: कठुआ में घरों में जाकर पानी मांगा, फिर गोलियां चलाईं मंगलवार रात पहला हमला कठुआ जिले में हीरानगर स्थित सैदा सुखल गांव में हुआ। यहां रात करीब 8 बजे दो आतंकी सीमा पार से घुसे। उन्होंने घरों के दरवाजे खटखटाकर पानी मांगा। शक हुआ तो लोगों ने दरवाजे बंद कर लिए और शोर मचाना शुरू कर दिया। इस पर आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी।

सूचना पर गांव पहुंची पुलिस टीम पर एक आतंकी ने ग्रेनेड फेंकने की कोशिश की। जवाबी गोलीबारी में वह वहीं ढेर हो गया। दूसरे आतंकवादी के छिपे होने की खबर है। उसकी तलाश जारी है।

डोडा में चेकपोस्ट पर हमला, मुठभेड़ जारी

कठुआ में मुठभेड़ चल रही थी, तभी डोडा के भद्रवाह-पठानकोट मार्ग पर छत्तरगला में आतंकियों ने 4 राष्ट्रीय राइफल्स और पुलिस की चेकपोस्ट पर फायरिंग कर दी। इस हमले में 3 सुरक्षाकर्मी घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मुठभेड़ अभी जारी है। मौके पर और सुरक्षाकर्मियों को भेजा गया है।

जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले के छत्रू स्थित कलाबन फॉरेस्ट एरिया में आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिली थी। सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई। आतंकियों की फायरिंग से एक जवान घायल हो गया था।सूत्रों के अनुसार, किश्तवाड़ के छत्रू में आतंकियों का ग्रुप कई महीनों से एक्टिव है। पिछले एक साल के दौरान, ऊंचाई वाले जंगली इलाकों में छिटपुट आतंकी गतिविधियां देखी गई हैं।

13 अक्टूबर 2025: जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में 2 आतंकी ढेर: 12 घंटे चली मुठभेड़

जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में सुरक्षाबलों ने 2 आतंकियों को मार गिराया। 13 अक्टूबर की शाम 7 बजे से भारत-पाकिस्तान बॉर्डर (LOC) के पास कुंबकडी के जंगल में यह ऑपरेशन 12 घंटे तक चला था। आतंकियों ने यहां से घुसपैठ की कोशिश की थी, जिसे सुरक्षाबलों ने नाकाम किया।

8 सितंबर 2025: कश्मीर के कुलगाम में मुठभेड़ के दौरान 2 आतंकी ढेर सेना ने कश्मीर के कुलगाम में मुठभेड़ के दौरान 2 आतंकियों को मार गिराया था। गुड्डर के जंगलों में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ हुई थी। सेना ने इसे ‘ऑपरेशन गुड्‌डर’ नाम दिया था। इस दौरान घायल हुए दो जवान भी शहीद हुए थे।

मार्च से अगस्त: एनकाउंटर और फायरिंग में 7 सुरक्षाकर्मी शहीद

13 अगस्त : 13 अगस्त को जम्मू-कश्मीर के बारामूला में हुई गोलीबारी में भारतीय सेना का एक जवान शहीद हो गया है। LoC पर गोलीबारी की यह घटना उरी सेक्टर में लाइन ऑफ कंट्रोल पर स्थित चुरुंडा गांव के पास हुई थी।

8 मई : LoC पर पाकिस्तानी सेना की गोलाबारी में जवान लांस नायक दिनेश कुमार शहीद हो गए थे। यह गोलाबारी जम्मू-कश्मीर के पुंछ, तंगधार और अन्य सीमावर्ती क्षेत्रों में हुई। शहीद दिनेश कुमार 5 फील्ड रेजिमेंट से थे।

12 अप्रैल : अखनूर में 12 अप्रैल को आतंकवादियों से मुठभेड़ में 9 पंजाब रेजिमेंट के JCO कुलदीप चंद शहीद हो गए थे। अखनूर के केरी बट्टल इलाके में एक रात पहले एनकाउंटर शुरू हुआ था।

You Might Also Like

वैष्णो देवी मार्ग पर भूस्खलन, 30 की मौत, पुल और सड़कें बहीं

किश्तवाड़ में बादल फटा, 38 लोगों की मौत, 35 की हालत नाजुक

सावन के आखिरी सोमवार से पहले अनंतनाग में मिलीं प्राचीन मूर्तियां, शिवलिंग

J&K के कुलगाम में 2 आतंकी ढेर, सुरक्षाबलों ने 3 दहशतगर्दों को घेरा

अमरनाथ यात्रा के लिए सुरक्षा के व्यापक इंतजाम

TAGGED:DB NewsDB News UpdateDBNewsupdateDelhi Newsdivya bhumi update
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Surprise0
Angry0
Previous Article पीएम मोदी को 2-3 लाख वोटों से हरा सकती थीं प्रियंका
Next Article इटली में बतौर मेहमान भारत के पीएम आमंत्रित, मोदी तीसरे कार्यकाल का करेंगे पहला दौरा
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

7 दिन में ही 70 रुपये किलो बिकने लगी चीनी
Business 23/08/2026
‘आरक्षण हटाओ आंदोलन’ को खत्म करने देर रात पुलिस ने दिखाई सख्ती…
National 22/08/2026
मैहर शारदा लोक का रास्ता हुआ साफ, जिले को 256 करोड़ के विकास कार्यों की मिली सौगात
Madhya Pradesh 20/08/2026
लाल किले पर PM मोदी ने फहराया तिरंगा
National 15/08/2026
//

यह विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। यह राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, व्यापार, मनोरंजन और क्रिकेट की दुनियां से जुड़े समाचार प्रकाशित करने में अहम भूमिका अदा कर रही है। यह अन्य हिंदी न्यूज साइटों की अपेक्षा सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।

Quick Link

  • About Us
  • Contact
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Sitemap

Top Categories

  • Fashion
  • Health
  • Religion
  • Science
  • Technology
  • Travel

Contact Us

//

Director – Mr. Prince Awasthi 8815353246,

Editor – Miss. Supriya 8815353246.

DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Follow US
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
  • Advertise
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?