By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Reading: इटली में बतौर मेहमान भारत के पीएम आमंत्रित, मोदी तीसरे कार्यकाल का करेंगे पहला दौरा
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Font ResizerAa
  • National
  • International
  • Politics
  • Religion
  • Technology
Search
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
DB News Update | Divya Bhumi News > Blog > National > इटली में बतौर मेहमान भारत के पीएम आमंत्रित, मोदी तीसरे कार्यकाल का करेंगे पहला दौरा
National

इटली में बतौर मेहमान भारत के पीएम आमंत्रित, मोदी तीसरे कार्यकाल का करेंगे पहला दौरा

DB News
Last updated: 10/04/2026 11:16 AM
DB News
Share
5 Min Read
SHARE

जी7 शिखर सम्मेलन में कनाडा, फ्रांस, जर्मनी, इटली, जापान और यूनाइटेड किंगडम के नेता होंगे शामिल, बाइडन यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की के साथ बैठक करेंगे.

Source : DB News Update

Contents
जी7 शिखर सम्मेलन में कनाडा, फ्रांस, जर्मनी, इटली, जापान और यूनाइटेड किंगडम के नेता होंगे शामिल, बाइडन यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की के साथ बैठक करेंगे.G7 शिखर सम्मेलन 13 से 15 जून तकइटली की प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी ने किया आमंत्रितद्विपक्षीय बैठकें और चर्चाएं करने की उम्मीदभारत और ग्लोबल साउथ के अहम मुद्दों पर चर्चा के लिए निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिकाशिखर सम्मेलन में भाग लेंगे ये शीर्ष नेताभारत स्विट्जरलैंड में शांति शिखर सम्मेलन में लेगा भागइटली में महात्मा गांधी की प्रतिमा तोड़ी

By : DB News Update | Edited By: प्रिंस अवस्थी

PM Modi Italy Visit: G-7, सम्मेलन, नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी7 सम्मेलन में शामिल होने के लिए इटली रवाना होंगे। यह प्रधानमंत्री मोदी का तीसरे कार्यकाल का पहला दौरा है। इटली में जी7 के 50वें सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। यह 14 जून से शुरू होगा और इटली ने भारत को बतौर मेहमान सदस्य आमंत्रित किया है। जी7 शिखर सम्मेलन के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडेन इटली पहुंचे, वहां वो जेलेंस्की से मुलाकात करेंगे।

ब्लूमबर्ग अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन जी7 शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए बुधवार रात इटली पहुंचे, जिसमें कनाडा, फ्रांस, जर्मनी, इटली, जापान और यूनाइटेड किंगडम के नेताओं के अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी विशेष आमंत्रित के रूप में भाग ले रहे हैं।

गुरुवार को बाइडन यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की के साथ बैठक करेंगे। इस दौरान दोनों नेता यूक्रेन के लिए एक द्विपक्षीय सुरक्षा समझौते पर हस्ताक्षर करेंगे, ‘यह स्पष्ट करते हुए कि हमारा (अमेरिकी) समर्थन भविष्य में भी लंबे समय तक बना रहेगा’। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, जलवायु परिवर्तन और आपूर्ति श्रृंखला जैसी कुछ नई महत्वपूर्ण चुनौतियों के अलावा यूक्रेन और मध्य पूर्व में युद्ध के जी-7 शिखर सम्मेलन में हावी रहने की उम्मीद है।

G7 शिखर सम्मेलन 13 से 15 जून तक

G7 शिखर सम्मेलन 13 से 15 जून तक इटली के अपुलीया क्षेत्र में बोर्गो एग्नाज़िया के लक्जरी रिसॉर्ट में आयोजित किया जाएगा। माना जा रहा है कि इसमें यूक्रेन और गाजा में जारी संघर्ष का मुद्दा सबसे ज्यादा हावी रहेगा।

इटली की प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी ने किया आमंत्रित

इटली की प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी ने प्रधानमंत्री मोदी को G7 शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया था। इसी के साथ G7 शिखर सम्मेलन में भारत की यह 11वीं भागीदारी होगी और प्रधानमंत्री मोदी की G7 शिखर सम्मेलन में लगातार पांचवीं भागीदारी होगी।

द्विपक्षीय बैठकें और चर्चाएं करने की उम्मीद

इस शिखर सम्मेलन के दौरान, प्रधानमंत्री मोदी द्वारा G7 और आउटरीच देशों के नेताओं के साथ-साथ अंतर्राष्ट्रीय संगठनों के साथ द्विपक्षीय बैठकें और चर्चाएं करने की उम्मीद है।

भारत और ग्लोबल साउथ के अहम मुद्दों पर चर्चा के लिए निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका

इस संबंध में इटली में भारतीय राजदूत वाणी राव ने कहा है कि प्रधानमंत्री मोदी G7 शिखर सम्मेलन में उपस्थित अन्य विश्व नेताओं के साथ भारत और ग्लोबल साउथ के लिए महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा करने के लिए इस वैश्विक मंच पर महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

वहीं इस संबंध में बुधवार को विदेश सचिव विनय मोहन क्वात्रा ने पत्रकार वार्ता कर जानकारी दी। उन्होंने बताया कि G7 शिखर सम्मेलन में भारत की नियमित भागीदारी वैश्विक चुनौतियों से निपटने के लिए नई दिल्ली के प्रयासों की बढ़ती मान्यता की ओर इशारा करती है।

विदेश सचिव क्वात्रा ने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री मोदी द्वारा अपनी इतालवी समकक्ष जियोर्जिया मेलोनी के साथ भी द्विपक्षीय बैठक करने की उम्मीद है और दोनों नेताओं द्वारा द्विपक्षीय संबंधों के संपूर्ण पहलुओं की समीक्षा किए जाने की उम्मीद है।

शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे ये शीर्ष नेता

शिखर सम्मेलन में भाग लेने वाले शीर्ष नेताओं में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बिडेन, फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉ, जापानी प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा और कनाडाई प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो शामिल होंगे। यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर ज़ेलेंस्की का भी अपने देश में जारी संघर्ष पर एक सत्र होगा।

भारत स्विट्जरलैंड में शांति शिखर सम्मेलन में लेगा भाग

क्वात्रा ने बताया कि भारत स्विट्जरलैंड में यूक्रेन शांति शिखर सम्मेलन में उचित स्तर पर भाग लेगा। हालांकि शिखर सम्मेलन में भारत का प्रतिनिधित्व कौन करेगा इसकी अभी जानकारी नहीं दी गई है।

इटली में महात्मा गांधी की प्रतिमा तोड़ी

इटली के मिलान में कथित तौर पर खालिस्तानी समर्थक तत्वों द्वारा महात्मा गांधी की प्रतिमा तोड़ने के मामले पर विनय क्वान्ना ने कहा कि हमने इसकी रिपोर्ट देखी है। उन्होंने कहा, ‘हमने इसे अधिकारियों के समक्ष उठाया है। प्रतिमा को ठीक कर दिया गया है। विदेश सचिव ने कहा कि महात्मा गांधी की प्रतिमा को नुकसान पहुंचाए जाने को लेकर इटली के अधिकारियों से बातचीत की। इस मामले में कार्रवाई की गई है।

You Might Also Like

‘आरक्षण हटाओ आंदोलन’ को खत्म करने देर रात पुलिस ने दिखाई सख्ती…

लाल किले पर PM मोदी ने फहराया तिरंगा

देशभक्ति की रंग में रंगा देश…, कहीं सनातन तिरंगा यात्रा तो कहीं स्कूटर रैली निकाली

राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर अड़ा विपक्ष, 18वें दिन भी दिखी नोकझोंक

‘NEET-UG का पेपर NTA के एक्सपर्ट्स ने लीक कराया’- CBI

TAGGED:DB NewsDB News UpdateDBNewsupdateDelhi NewsMP NEWSPM Modi Italy VisitPMModi
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Email Copy Link Print
What do you think?
Love1
Sad0
Happy0
Surprise0
Angry0
Previous Article आतंकी हमले से एक जवान शहीद, पुलिस ने एक आतंकी को भी मार गिराया
Next Article पीएम मोदी के तेवर चुनाव के पहले की तुलना में बदले हैं-राहुल
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

7 दिन में ही 70 रुपये किलो बिकने लगी चीनी
Business 23/08/2026
मैहर शारदा लोक का रास्ता हुआ साफ, जिले को 256 करोड़ के विकास कार्यों की मिली सौगात
Madhya Pradesh 20/08/2026
जन्माष्टमी 2026 में कब ? नोट करें तारीख और पूजा का मुहूर्त
Religion 14/08/2026
जिंदगी की उलझनों को सुलझाने का रास्ता बताएगा ‘अंतर्गीता’ ऐप
Technology 12/08/2026
//

यह विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। यह राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, व्यापार, मनोरंजन और क्रिकेट की दुनियां से जुड़े समाचार प्रकाशित करने में अहम भूमिका अदा कर रही है। यह अन्य हिंदी न्यूज साइटों की अपेक्षा सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।

Quick Link

  • About Us
  • Contact
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Sitemap

Top Categories

  • Fashion
  • Health
  • Religion
  • Science
  • Technology
  • Travel

Contact Us

//

Director – Mr. Prince Awasthi 8815353246,

Editor – Miss. Supriya 8815353246.

DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Follow US
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
  • Advertise
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?