By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Reading: लुटेरी दुल्हन- गांव के युवकों की शादी नहीं होने से फर्जी शादी कराने के बहाने  ठगी
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Font ResizerAa
  • National
  • International
  • Politics
  • Religion
  • Technology
Search
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
DB News Update | Divya Bhumi News > Blog > Madhya Pradesh > लुटेरी दुल्हन- गांव के युवकों की शादी नहीं होने से फर्जी शादी कराने के बहाने  ठगी
Madhya Pradesh

लुटेरी दुल्हन- गांव के युवकों की शादी नहीं होने से फर्जी शादी कराने के बहाने  ठगी

DB News
Last updated: 29/03/2026 11:35 AM
DB News
Share
5 Min Read
SHARE

मैहर जिले के अमरपाटन में लुटेरी दुल्हन गैंग ने शादी के बहाने बुलाकर नर्मदापुरम के युवकों से ढाई लाख ठगे

Source : DB News Update

Contents
मैहर जिले के अमरपाटन में लुटेरी दुल्हन गैंग ने शादी के बहाने बुलाकर नर्मदापुरम के युवकों से ढाई लाख ठगेस्कार्पिया गाड़ी में आई फर्जी पुलिसपुलिस के पास मामला पहुंचते ही मचा हड़कंपकैसा है मामला?आमतौर पर कैसे करती है गैंग ठगी?पुलिस की कार्रवाईठगी करने वालों से सावधान रहें?

By : DB News Update | Edited By: प्रिंस अवस्थी

MP News: सतना-मैहर.बेरोजगारी के चलते गांव के युवकों की शादियां नहीं हो रही हैं, इसका फायदा जालसाज उठा रहे हैं. गांव-गांव जाकर युवाओं को शादी कराने के नाम पर ठगी करने लगे हैं. इसका जीता जगता उदाहरण अभी हाल ही में मैहर जिले के अमरपाटन थाना क्षेत्र में देखने को मिला. जहां लुटेरी दुल्हन गैंग का एक कारनामा सामने आया है, उसकी करतूत से पूरे  इलाके में हडक़ंप मचा हुआ है। पुलिस ने बताया कि नर्मदापुरम जिले के ग्राम सेमरीकला निवासी सुजान सिंह के छोटे भाई रघुवीर पटेल की शादी नहीं हो रही थी, जिससे वह काफी परेशान चल रहा था। ऐसे में उसने अपने रिश्तेदार इंदर पटेल निवासी करहीकला थाना अमरपाटन से सम्पर्क किया और शादी का पूरा खर्च उठाने के साथ ही लडक़ी के परिवार की आर्थिक मदद का भरोसा भी दिलाया। इंदर के बुलावे पर दोनों भाई 9 जून को अमरपाटन आए, जहां लडक़ी से मिलाया गया, जिसके आधार कार्ड पर अनीता पांडेय लिखा हुआ था। वहीं रामविश्वास कोल निवासी जरमोहरा और अजय पटेल को लडक़ी के भाइयों के रूप में मिलाया गया। बातचीत के पश्चात 10 जून को मंदिर में शादी कराई गई, जिसमें लगभग डेढ़ लाख का खर्च आया, तो वहीं लडक़ी को खर्च के लिए 80 हजार दिए।

स्कार्पिया गाड़ी में आई फर्जी पुलिस

शादी के बाद दोनों भाई जब दुल्हन की विदाई कराकर जाने लगे, तभी नादन टोला के पास एक स्कार्पियो अचानक गाड़ी के सामने आकर रुक गई, जिससे कुछ लोग नीचे उतरे और पुलिस बताते हुए लडक़ी के अपहरण का आरोप लगाने लगे। सुजान और इंदर के मना करने के बावजूद तथाकथित पुलिसकर्मी भाइयों समेत युवती को स्कार्पियो में बैठाकर कुछ दूर तक ले गए और फिर सूनसान जगह पर सुजान व इंदर को उतारकर चंपत हो गए।

पुलिस के पास मामला पहुंचते ही मचा हड़कंप

इस घटनाक्रम से हैरान-परेशान पीडि़त भटकते हुए रामविश्वास के पास पहुंचे, तो वह विवाद पर उतारू हो गया। अंतत: यह मामला पुलिस के पास पहुंचा, जहां पूछताछ में रामविश्वास ने युवती का पता टिकुरिया टोला-सतना बताया, लेकिन जब पुलिस जांच करने पहुंची तो वहां कोई नहीं मिला। बहरहाल इस सनसनीखेज मामले में पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर गायब लुटेरी दुल्हन और उसके साथियों की तलाश कर रही है।

कैसा है मामला?

नर्मदापुरम के कुछ युवक शादी के लिए अमरपाटन बुलाए गए।
वहां कथित दुल्हन और उसके साथियों ने शादी का नाटक रचा।
इसी दौरान युवकों से करीब ₹2.5 लाख रुपये ठग लिए गए।
पैसे लेने के बाद दुल्हन और गैंग के सदस्य फरार हो गए।

आमतौर पर कैसे करती है गैंग ठगी?

नकली रिश्तेदार या बिचौलिए शादी का प्रस्ताव देते हैं
जल्दी शादी कराने का दबाव बनाया जाता है
दहेज या अन्य खर्च के नाम पर पैसे लिए जाते हैं
शादी के बाद या पहले ही दुल्हन फरार हो जाती है

पुलिस की कार्रवाई

पीड़ितों की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है, पुलिस गैंग की तलाश कर रही है, आसपास के इलाकों में ऐसे गिरोहों की जांच भी तेज की गई है। लेकिन सवाल यह उठता है कि ठगी करने वाली गैंग इतने शातिराना अंदाज में बाहरी युवकों को जाल में कैसे फंसा रही हैं और यदि फंसा रही हैं तो पुलिस के खुफिया एजेंसी को क्यों  पता नहीं है? ऐसे कई सवाल हैं, जो पुलिस पर सवाल खड़े कर रहे हैं। पुलिस भी मूकदर्शक बनी देखती रहती है और ऐसे कृत्यों पर लगाम नहीं  लगा रही है।

ठगी करने वालों से सावधान रहें?

ठगी से बचने के लिए बिना पूरी जांच-पड़ताल के शादी तय न करें, किसी अनजान बिचौलिए पर भरोसा न करें और पैसे देने से पहले परिवार और स्थानीय जांच जरूर कर लें। अन्यथा ऐसी ठगी की घटनाएं होती रहेंगी और इन्हें पकड़ना नामूमकिन हो जाएगा। क्योंकि शादी के मौसम  में ऐसा गिरोह बड़ी तेजी के साथ सक्रिय रहता है। इस गिरोह के बारे में न तो क्षेत्रीय सामाजिक, राजनीतिक रूप से  किसी को मालूम होता है और यदि मालूम भी होताा है तो इस प्रकार का कृत्य करने वालों पर कड़ी कार्रवाई नहीं हो पाती है। इसी कारण ऐसी ठगी करने वालों के हौंसले बुलंद रहते हैं। इसी कारण आए दिन ऐसी घटनाएं सुनने को मिल रही हैं।

You Might Also Like

मैहर शारदा लोक का रास्ता हुआ साफ, जिले को 256 करोड़ के विकास कार्यों की मिली सौगात

नर्मदा के घाट पर दिखा आस्था का सैलाब, संकल्प के साथ हजारों कांवड़िए तट पर पहुंचे

सोनभद्र की नगरी में प्रवेश करेंगी नर्मदा!

दतिया उपचुनाव में नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने से NH-44 पर उतरे कार्यकता

डबल डेकर ब्रिज से फोरलेन में तब्दील हो गई शास्त्रीब्रिज की डिजाइन

TAGGED:DB NewsDB News UpdateDBNewsupdatedivya bhumi updateJbp News
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Surprise0
Angry0
Previous Article डीआईजी के नाम पर सोशल मीडिया में आईडी बनाकर परिचय बढ़ाया और किया दैहिक शोषण
Next Article अमेरिका को रौंदकर भारत ने सुपर-8 में जगह बनाई
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

7 दिन में ही 70 रुपये किलो बिकने लगी चीनी
Business 23/08/2026
‘आरक्षण हटाओ आंदोलन’ को खत्म करने देर रात पुलिस ने दिखाई सख्ती…
National 22/08/2026
लाल किले पर PM मोदी ने फहराया तिरंगा
National 15/08/2026
देशभक्ति की रंग में रंगा देश…, कहीं सनातन तिरंगा यात्रा तो कहीं स्कूटर रैली निकाली
National 14/08/2026
//

यह विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। यह राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, व्यापार, मनोरंजन और क्रिकेट की दुनियां से जुड़े समाचार प्रकाशित करने में अहम भूमिका अदा कर रही है। यह अन्य हिंदी न्यूज साइटों की अपेक्षा सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।

Quick Link

  • About Us
  • Contact
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Sitemap

Top Categories

  • Fashion
  • Health
  • Religion
  • Science
  • Technology
  • Travel

Contact Us

//

Director – Mr. Prince Awasthi 8815353246,

Editor – Miss. Supriya 8815353246.

DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Follow US
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
  • Advertise
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?