हर साल शाहरुख अपने जन्मदिन के मौके पर ‘मन्नत’ से लोगों को अपनी झलक दिखाते हैं, लेकिन इस बार उनके घर के बाहर किसी को भी खड़ा नहीं होने दिया जा रहा है.
By : DB News Update | Edited By : प्रिंस अवस्थी
Shah Rukh Khan Birthday: बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान का आज 59वें जन्मदिन है. हर साल उनके जन्मदिन पर उनके घर मन्नत के बाहर हजारों फैंस की भीड़ जुटती है. लेकिन आज ऐसा पहली बार हो रहा है जब शाहरुख खान के बर्थडे पर उनके घर के बाहर सन्नाटा पसरा हुआ है.
दरअसल, पुलिस ने शाहरुख के घर ‘मन्नत’ के बाहर इकट्ठा हजारों की संख्या में जुटी भीड़ को वहां से हटाया और सुबह से किसी को भी वहां खड़े रहने की इजाजत नहीं दी. सुरक्षा कारणों से शाहरुख के फैन्स को मन्नत के बाहर खड़ा नहीं होने दिया जा रहा है.
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक हर साल शाहरुख अपने जन्मदिन के मौके पर ‘मन्नत’ से लोगों को अपनी झलक दिखताले हैं. बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद अब यहां नजारा कुछ और है और बॉलीवुड की तमाम हस्तियां और पुलिस अलर्ट पर है और यह जानकारी मिली है कि इसी वजह है कि (पुलिस की सलाह पर) शाहरुख आज अपनी झलक दिखलाने बाहर नहीं आएंगे.

