सुरक्षा एजेंसियों में मच गया हड़कंप, उच्च स्तर की जांच शुरू, इस तरह की धमकियों ने राजनीतिक हलकों में चिंता बढ़ा दी है
By : DB News Update | Edited By : प्रिंस अवस्थी
DeathThreat: CM Yogi : यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जान से मारने की धमकी दी गई है, जो महाराष्ट्र की मुंबई पुलिस के कंट्रोल रूम में एक धमकी भरे संदेश के जरिए आई है. इस संदेश में सीएम योगी का स्पष्ट उल्लेख किया गया है, जिससे सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार धमकी मिलने के बाद से ही महाराष्ट्र पुलिस सक्रिय हो गई है और आरोपी की पहचान के लिए जांच शुरू कर दी है. पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए उच्च स्तर की जांच शुरू की है, ताकि आरोपी को जल्दी से जल्दी पकड़ा जा सके. इस तरह की धमकियों ने राजनीतिक हलकों में चिंता बढ़ा दी है, और सीएम की सुरक्षा को लेकर सवाल उठने लगे हैं.

