उड़ते वक्त आसमान में आग लगी, खेत में जलते हुए गिरा, 2 पायलट्स ने कूदकर बचाई जान
By : DB News Update | Edited By : प्रिंस अवस्थी
Uttar Pradesh Agra Indian Army Plane crash आगरा में सोमवार को एयरफोर्स का एयरक्राफ्ट क्रैश हो गया. उड़ते वक्त ही विमान में आग लग गई. पलक झपकते ही आग का गोला बना विमान खेत में आ गिरा. हादसे के वक्त विमान में 2 पायलट थे. दोनों आग लगने से चंद सेकंड पहले ही विमान से बाहर निकल आए. गनीमत है कि हादसे में जानमाल का नुकसान नहीं हुआ. यह दुर्घटना आगरा के कागारौल इलाके के सोंगा गांव के पास स्थित खाली खेतों में हुई है.
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों के अधिकारी मौके पर रवाना हो गए हैं. स्थानीय पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच रही है. खेतों में विमान को गिरता देख गांव के लोग भी तुरंत वहां पहुंच गए. विमान में लगी आग और जलती हुई तस्वीरों ने लोगों में भय व्याप्त है. हादसे के तुरंत बाद जांच के आदेश जारी किए गए हैं और सभी संबंधित एजेंसियों को सतर्क कर दिया गया है ताकि मामले की गहन पड़ताल की जा सके.

