Upchunav New Voting Date: झारखंड और महाराष्ट्र के विधानसभा चुनाव के साथ इन दोनों राज्यों में उपचुनाव कराए जा रहे हैं. अब चुनाव आयोग ने यहां वोटिंग की डेट में बदलाव कर दिया है.
BY : DB News Update | Edited By : प्रिंस अवस्थी
Upchunav New Voting Date. महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनाव के साथ पंजाब, केरल और उत्तर प्रदेश में उपचुनाव कराए जाने का ऐलान किया गया था. अब चुनाव आयोग की तरफ से यह जानकारी दी जा रही है कि उपचुनाव की तारीखों में बदलाव किया गया है.
13 नवंबर की जगह अब 20 नवंबर को सभी स्थानों पर उपचुनाव के लिए मतदान होगा. इसके बाद 23 नवंबर को नतीजों की घोषणा की जाएगी. त्योहारों की वजह से चुनाव आयोग ने उपचुनाव में मतदान की तारीख में बदलाव किया है. चुनाव आयोग से मांग की गई थी की तारीखों में बदलाव किया जाए, जिसे स्वीकार कर लिया गया.
त्यौहार की वजह से किया गया बदलाव
केरल की पलक्कड़ सीट पर कांग्रेस ने “कल्पती रथोत्सवम” त्यौहार की वजह से तारीख में बदलाव की मांग की थी मांग. 13 से 15 नवंबर तक यह त्योहार मनाया जाना है. उधर, यूपी में BJP, BSP और RLD ने कार्तिक पूर्णिमा की वजह से की थी तारीख में बदलाव की मांग की थी. पंजाब में कांग्रेस ने श्री गुरुनानक देव जी के 555वें प्रकाश पर्व पर और 13 नवंबर से होनेवाले अखंड पाठ की वजह से तारीख में बदलाव की मांग की थी. चुनाव आयोग ने सभी की भावनाओं को समझते हुए तारीख में बदलाव का ऐलान किया.
11 राज्यों की 33 सीटों पर तारीख में बदलाव नहीं चुनाव आयोग के आज की घोषणा में 11 राज्यों की 33 सीटों पर तारीख में बदलाव नहीं किया गया है. यानी यहां 13 नवंबर को ही वोटिंग होगी। इसी दिन झारखंड विधानसभा की 43 सीटों पर मतदान होंगे. इसके साथ ही केरल की वायनाड लोकसभा सीट पर भी उपचुनाव होंगे. चुनाव आयोग ने 15 अक्टूबर को महाराष्ट्र-झारखंड के साथ 14 राज्यों की 48 विधानसभा और 2 लोकसभा सीटों पर उपचुनाव की तारीखों की घोषणा की थी.
13 की जगह 20 नवंबर को उपचुनाव
कांग्रेस, भाजपा, बसपा, रालोद और अन्य राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय दलों के अनुरोध पर और कम मतदान की किसी भी संभावना को खारिज करने के लिए चुनाव आयोग ने ये फैसला लिया है. तीन राज्यों केरल, पंजाब और उत्तर प्रदेश में विधानसभा क्षेत्रों में उपचुनाव 13 नवंबर की जगह अब 20 नवंबर को होगा.
23 नवंबर को आएंगे नतीजे
देशभर के तमाम राज्यों में होने वाले उपचुनाव के नतीजे 23 नवंबर को आएंगे। दरअसल, झारखंड और महाराष्ट्र विधानसभा के चुनावी नतीजे भी इसी दिन आने हैं. झारखंड में 13 और 20 नवंबर को दो चरण में वोटिंग होनी है। वहीं, महाराष्ट्र में एक ही चरण में 20 नवंबर को वोटिंग होगी.
राजस्थान में उपचुनाव के लिए घर से वोटिंग शुरू
राजस्थान में सात विधानसभा क्षेत्रों में उपचुनाव के लिए 2,365 बुजुर्गों और 828 दिव्यांगों समेत कुल 3,193 मतदाताओं ने सोमवार को अपने घरों से डाक के जरिए मतदान शुरू कर दिया. एक अधिकारी ने बताया कि मतदान दल पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार इन मतदाताओं के घर पहुंचना शुरू हो गए हैं.
उन्होंने कहा कि राजनीतिक दलों और उम्मीदवारों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में मतदान की गोपनीयता बनाए रखी जाती है. मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवीन महाजन ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार 85 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों और 40 प्रतिशत से अधिक दिव्यांग मतदाताओं को उनकी सहमति से घर से मतदान की सुविधा दी जाती है.
इन सीटों पर वोटिंग
सात सीटों – रामगढ़, दौसा, देवली-उनियारा, झुंझुनू, खींवसर, सलूंबर और चौरासी में 13 नवंबर को ईवीएम आधारित मतदान होगा और 23 नवंबर को नतीजे घोषित किए जाएंगे. उपचुनाव के लिए उम्मीदवारों की अंतिम सूची तैयार होने और मतपत्र प्रकाशित होने के बाद घर से मतदान कराया गया.
48 विधानसभा सीटों में से 42 के विधायक सांसद बने हैं. इनमें सबसे ज्यादा कांग्रेस के 11, भाजपा के 9, सपा- टीएमसी के 5-5 और अन्य दलों के 12 विधायक शामिल हैं. बाकी 6 में से तीन सीटें निधन से खाली हुईं. सपा विधायक के जेल जाने से, सिक्किम में 2 के इस्तीफे और मध्य प्रदेश में एक विधायक के पार्टी बदलने से सीट खाली हुई. केरल की वायनाड सीट राहुल गांधी के इस्तीफे और महाराष्ट्र की नांदेड़ सीट कांग्रेस सांसद के निधन से खाली हुई है.
