शनि को नवग्रह में सबसे प्रभावशाली ग्रह माना जाता है. जो लोग जरुरतमंदों की निस्वार्थ भावना से सेवा करते हैं उन्हें शनि मालामाल कर देते हैं.
Source : DB News Update
By : DB News Update | Edited By : प्रिंस अवस्थी
Shani Dev: शनि गरीब एवं जरुरतमंद लोगों का प्रतिनिधित्व करता है. ऐसे में जो लोग गरीब, विकलांग, वृद्ध और जरुरतमंद व्यक्तियों की सेवा और उनके साथ अच्छा व्यवहार करते हैं उन्हें शनि के शुभ परिणाम मिलता है. गरीब की मानसिक, आर्थिक रूप से मदद करने पर कुंडली में शनि ग्रह मजबूत होता है. तरक्की के रास्ते खुलते हैं और धन आगमन नहीं रुकता. आइए जानते हैं ज्योतिषाचार्य पंडित प्रदीप मिश्रा से शनि की महिमा और उनके द्वारा किए जाने वाले न्याय के बरे में…
शनिवार को मंदिर के बाहर बैठे गरीब की करें मदद
शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या से मुक्ति पाना है तो सप्ताह के किसी भी दिन खासकर शनिवार को मंदिर के बाहर बैठे, राह चलते जरुरतमंद, आपके घर में काम करने वाले लोगों की यथाशक्ति मदद करें. उन्हें अन्न, धन, वस्त्र दान दें.
संतान की प्राप्ति और अड़चनें होंगी दूर
इस उपाय से शनि देव प्रसन्न होते हैं. मान्यता है इससे संतान प्राप्ति में आ रही अड़चने दूर होती है. व्यक्ति वैवाहिक जीवन में भी खुशहाली पाता है.
सरसो के तेल का है बड़ा महत्व
शनि देव को प्रसन्न करने के लिए गरीबों को काले तिल से बने मिष्ठान, सरसों का तेल दान करना चाहिए. शनि देव की प्रसन्नता प्राप्त करने के लिए शनिवार की शाम पीपल वृक्ष की तीन बार परिक्रमा करें. सरसों के तेल का दीपक लगाकर शनि चालीसा का पाठ करें और जरुरतमंदों को मीठा दान करें.
स्वामित्व पर निर्भर करता है ग्रह का शुभ या अशुभ फल भाव
बहुत से लोगों का प्रश्न होता है कि कोई भी ग्रह हमें जो फल देगा वह शुभ होगा या खराब होगा, इसके लिए ग्रहों की नैसर्गिक शुभता अशुभता से अधिक महत्वपूर्ण यह है कि हमारी कुंडली में वह ग्रह किन भावों का स्वामित्व लेकर बैठा है. ग्रह अगर योग कारक है तो वह अपनी क्षमता अनुसार शुभ फल ही देगा परंतु 6, 8, 12 का स्वामी हुआ तो उन भावों के परिणाम देगा.
गरीब को भी अमीर बना देता है ये राजयोग
वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, यदि दु:ख, बीमारी, शोक, दारिद्रय, मृत्यु आदि के कारक ग्रह शनि तुला राशि में विराजमान हो, तो शश राजयोग बेहद शुभ फल प्रदान करता है. बता दें कि शनि देव की उच्च राशि तुला है इसलिए जिस व्यक्ति की कुंडली में ये राजयोग बनता है वह गरीब से गरीब परिवार में जन्म लेकर भी अमीर बनता है और खूब नाम कमाता है. इतना ही नहीं, इन लोगों की आर्थिक स्थिति भी काफी मजबूत होती है. ये लोग खूब पैसे वाले होते हैं और इन्हें कभी भी आर्थिक समस्याओं का सामना नहीं करना पड़ता. ये लोग बहुत धनवान भी होते हैं. इतना ही नहीं, ये लोग जरूरतमंदों की भी मदद करने के लिए आगे आते हैं.
शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए करें ये काम
- शनि की ढैय्या और साढ़ेसाती से मुक्ति पाना चाहते हैं तो हफ्ते में किसी भी दिन मंदिर के बाहर बैठे लोगों की मदद करें. जरुरतमंद लोगों को अन्न, धन और वस्त्र दान करें. इससे कई गुणा लाभ की प्राप्ति होती है.
- – अगर संतान प्राप्ति में अड़चने आ रही है तो शनिवार के दिन गरीबों से लेकर पशुओं को रोटी खिलाएं. बुजुर्गों की सेवन करें. इससे रुकावटे दूर होती हैं. संतान की प्राप्ति होती है. वैवाहिक जीवन में खुशहाली आती है.
- – शनिवार के दिन शनिदेव की कृपा प्राप्ति के लिए तिल से बनी मिठाईयों के अलावा सरसों का तेल दान करें. ऐसा करने से हर काम बनते चले जाते हैं.
- – शनिदेव ही एक ऐसे ग्रह हैं, जो गरीब और जरुरतमंदों प्रतिनिधित्व करते हैं. ऐसे में जो भी व्यक्ति गरीब, बुजुर्ग या विकलांग की मदद करता है. उनके साथ अच्छा व्यवहार करता है. ऐसे व्यक्ति को शनिदेव की कृपा प्राप्त होती है. उनके सभी पाप और दोष नष्ट हो जाते हैं.
- – शनिदेव की कृपा प्राप्ति के लिए गरीब या मानसिक, शारीरिक या फिर आर्थिंक रूप से मदद करने पर शनिदेव प्रसन्न होते हैं. इसेस व्यक्ति की तरक्की होती है और इनकम के सोर्स बढ़ने लगते हैं.
Disclaimer: यह सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि DBNewsupdate.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

