By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Reading: द.अफ्रीका के खिलाफ सबसे तेज सेंचुरी लगाने वाले खिलाड़ी बनें संजू
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Font ResizerAa
  • National
  • International
  • Politics
  • Religion
  • Technology
Search
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
DB News Update | Divya Bhumi News > Blog > Sport > द.अफ्रीका के खिलाफ सबसे तेज सेंचुरी लगाने वाले खिलाड़ी बनें संजू
Sport

द.अफ्रीका के खिलाफ सबसे तेज सेंचुरी लगाने वाले खिलाड़ी बनें संजू

DB News
Last updated: 11/04/2026 12:27 PM
DB News
Share
5 Min Read
SHARE

टी-20 में लगातार दो शतक लगाने वाले पहले भारतीय: लगाई, इस साल 7वीं बार भारत का 200+ स्कोर, संजू सैमसन टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट में भारत के लिए लगातार दो शतक बनाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं.

Source : DB News Update

Contents
टी-20 में लगातार दो शतक लगाने वाले पहले भारतीय: लगाई, इस साल 7वीं बार भारत का 200+ स्कोर, संजू सैमसन टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट में भारत के लिए लगातार दो शतक बनाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं.इस मैच में कई रिकार्ड्स बने…लगातार दो टी-20 मैच में शतक लगाने वाले बल्लेबाज बनेंएक साल में सबसे ज्यादा 200+ रनभारत आखिरी पांच ओवरों में सिर्फ 35 रन ही बना सकाभारत बनाम दक्षिण अफ्रीका पहला टी20 मैच का लाइव स्कोरजबरदस्त लय में थे संजू

By : DB News Update | Edited By: प्रिंस अवस्थी

Sanju Samson T220I century vs South Africa: भारत ने साउथ अफ्रीका को पहले टी-20 में 61 रन से हरा दिया. डरबन के किंग्समीड स्टेडियम में संजू सैमसन की सेंचुरी की मदद से भारत ने 202 रन बनाए. जवाब में साउथ अफ्रीका 17.5 ओवर में 141 रन बनाकर सिमट गया. संजू सैमसन टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट में भारत के लिए लगातार दो शतक बनाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं. साउथ अफ्रीका के खिलाफ किंग्समिड के ऐतिहासिक मैदान पर संजू ने सिर्फ 47 गेदों में अपने करियर का दूसरा शतक ठोक दिया। आउट होने से पहले संजू ने 50 गेंदों में 107 रन की धमाकेदारी पारी खेली, जिसमें सात चौके और 10 छक्के शामिल रहे.

इस मैच में कई रिकार्ड्स बने…

संजू सैमसन पहले भारतीय बने जिन्होंने टी-20 की दो लगातार पारियों में शतक लगाया, एक साल में भारत ने सातवीं बार 200+ रन का स्कोर खड़ा किया, एक टी-20 इनिंग में छक्कों के मामले में संजू ने रोहित शर्मा की बराबरी की.

लगातार दो टी-20 मैच में शतक लगाने वाले बल्लेबाज बनें

संजू सैमसन दुनिया के चौथे और भारत के पहले बल्लेबाज बन गए हैं, जिन्होंने लगातार दो टी-20 मैच में 2 शतक लगा दिए हैं. उनसे पहले फिल सॉल्ट, गुस्ताव मेकॉन और राइली रूसो ये रिकॉर्ड बना चुके हैं.

एक साल में सबसे ज्यादा 200+ रन

भारतीय टीम ने लगातार दूसरे साल टी-20 में 7 बार 200 या उससे ज्यादा स्कोर बनाए हैं. डरबन में भारत ने साउथ अफ्रीका को 203 रन का टारगेट देकर ये उपलब्धि हासिल की. भारतीय टीम के अलावा जापान ने इसी साल 7 बार 200 से ज्यादा का स्कोर खड़ा किया है.

भारत आखिरी पांच ओवरों में सिर्फ 35 रन ही बना सका

सैमसन के आउट होते ही भारत आखिरी पांच ओवरों में सिर्फ 35 रन ही बना सका, जो आगे चलकर उनके लिए भारी पड़ सकता है। उनके शानदार प्रदर्शन से 250 के करीब स्कोर की उम्मीद जगी थी, लेकिन तेज गेंदबाज जेराल्ड कोएत्ज़ी (4 ओवर में 3/37) और मार्को जानसेन (4 ओवर में 1/24) ने अंतिम ओवरों में बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए न सिर्फ विकेट लिए बल्कि काफी डॉट बॉल डालकर सैमसन द्वारा पहले 15 ओवरों में मचाए गए नुकसान को भी कम कर दिया।

भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका पहला टी20 मैच का लाइव स्कोर

“मैं पूरी तरह से लय में था, गेंद अपने आप ही लय में आ रही थी, इसलिए मैंने उसे वैसे ही चलने दिया। यह वास्तव में एक अच्छा सवाल है, अगर गेंद मारने के लिए सही जगह पर हो तो मारो। एक समय में एक ही गेंद पर ध्यान केंद्रित करो, इससे मदद मिलती है। विकेट भी यहाँ अहम भूमिका निभाता है, अतिरिक्त उछाल होता है और भारत से आने के कारण हमें विकेट को समझने में समय लगता है,” सैमसन ने पारी के विराम के दौरान ब्रॉडकास्टरों से कहा।
“अगर मैं ज्यादा सोचूंगा तो भावुक हो जाऊंगा। मैंने इस पल का 10 साल से इंतजार किया है, मैं बहुत खुश, आभारी और धन्य महसूस कर रहा हूं। लेकिन मैं अपने पैर जमीन पर रखना चाहता हूं, वर्तमान क्षण में जीना चाहता हूं और इसका आनंद लेना चाहता हूं,” उन्होंने आगे कहा।

जबरदस्त लय में थे संजू

साउथ अफ्रीकी टीम ने टॉस जीतकर जब भारत को पहले बल्लेबाजी के लिए बुलाया तो संजू सैमसन के साथ अभिषेक शर्मा ने पारी का आगाज किया। अभिषेक भले ही जल्दी आउट हो गए, लेकिन संजू ने कप्तान सूर्यकुमार यादव और फिर तिलक वर्मा के साथ शानदार साझेदारी की। मैदान के चारों ओर प्रोटियाज गेंदबाजों की धुनाई की। केशव महाराज और नकाबायोमजी पीटर जैसे स्पिनर्स को तो खुलकर शॉट्स मारे। संजू सैमसन ने 27 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा किया था, लेकिन अगले 50 रन बनाने के लिए सिर्फ 20 गेंदें खेली। उन्होंने 15वें ओवर में केशव महाराज की गेंद पर सिंगल लेकर अपना शतक पूरा किया। इसी के साथ सूर्यकुमार यादव के रिकॉर्ड को तोड़ दिया, जो उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भारत के लिए सबसे तेज टी-20 शतक का लगाया था।

You Might Also Like

स्पेन की जीत का जश्न मनाने में ट्रंप ने खलल डाला, सोशल मीडिया में हुए ट्रोल

39 वर्षीय रोहित शर्मा ने जड़ा 34वां शतक, लॉर्ड्स में वनडे शतक लगाने वाले सबसे उम्रदराज बल्लेबाज बने

वर्ल्ड कप 2027 से रोहित शर्मा को बाहर करने की प्लानिंग?

INDIA की शर्मनाक हार, छिना नंबर-1 का ताज, टी-20 सीरीज पर इंग्लिश टीम का कब्जा

श्रेयस अय्यर की कप्तानी पर लगा बड़ा ‘कलंक’, लगातार मैच हारने की लिस्ट में पहले पायदान पर पहुंचे

TAGGED:DB NewsDB News UpdateDBNewsupdatedivya bhumi updateJbp News
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Email Copy Link Print
What do you think?
Love1
Sad0
Happy0
Surprise0
Angry0
Previous Article यह ग्रह अशुभ होने के बाद भी गरीबों की सेवा करने से शुभ फल देता है, जानें…
Next Article MVA को समर्थन देने के लिए उलेमा बोर्ड ने रखी 17 शर्तें!
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

7 दिन में ही 70 रुपये किलो बिकने लगी चीनी
Business 23/08/2026
‘आरक्षण हटाओ आंदोलन’ को खत्म करने देर रात पुलिस ने दिखाई सख्ती…
National 22/08/2026
मैहर शारदा लोक का रास्ता हुआ साफ, जिले को 256 करोड़ के विकास कार्यों की मिली सौगात
Madhya Pradesh 20/08/2026
लाल किले पर PM मोदी ने फहराया तिरंगा
National 15/08/2026
//

यह विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। यह राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, व्यापार, मनोरंजन और क्रिकेट की दुनियां से जुड़े समाचार प्रकाशित करने में अहम भूमिका अदा कर रही है। यह अन्य हिंदी न्यूज साइटों की अपेक्षा सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।

Quick Link

  • About Us
  • Contact
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Sitemap

Top Categories

  • Fashion
  • Health
  • Religion
  • Science
  • Technology
  • Travel

Contact Us

//

Director – Mr. Prince Awasthi 8815353246,

Editor – Miss. Supriya 8815353246.

DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Follow US
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
  • Advertise
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?