Aaj Ka Rashifal, 18 november 2024: आज 18 नवंबर 2024, सोमवार का दिन कैसा रहेगा, इस सवाल का जवाब हर कोई जानना चाहता है. ग्रहों की चाल सभी राशियों को प्रभावित करती है. राशिफल या भविष्यफल से इसका शुभ अशुभ फल जान सकते हैं.
By : एस्ट्रोलॉजर पंडित प्रदीप मिश्रा
Edited by -Supriya
Aaj Ka Rashifal: आज का राशिफल यानि 18 नवंबर 2024, सोमवार का भविष्यफल –
मेष (Aries)-
आज का दिन आपके लिए किसी नये काम की शुरुआत करने के लिए अच्छा रहेगा. आप अपने खर्चों को नियंत्रण करने की कोशिश करेंगे और आप अपनी योजनाओं को बनाने की कोशिश करेंगे. कार्यक्षेत्र में कुछ नई योजना की शुरुआत कर सकते हैं. भौतिक विषयों में आपकी पूरी सोच रहेगी और आपकी सुख समृद्धि बढ़ने से आप प्रसन्न रहेंगे.
वृष (Taurus)-
आज का दिन आपके लिए ऊर्जावान रहने वाला है. आपको किसी विदेश में रह रहे परिजन से कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है. दान धर्म के कार्यों में आपकी काफी रुचि रहेगी. आप अच्छे निवेश को करने की तैयारी कर सकते हैं. आपको अपने करीबियों का पूरा साथ मिलेगा. परिवार में वरिष्ठ सदस्यों की सलाह से आप आगे बढ़ेंगे, तो आप काफी सारी मुश्किलों से आसानी से बाहर निकाल सकेंगे.
मिथुन (Gemini)-
आज का दिन आपके लिए कार्यक्षेत्र में कोई बहुत बड़ी उपलब्धि लेकर आने वाला है. आपको अपने प्रयासों पर पूरा ध्यान देना होगा. आपकी आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहेगी और धन धान्य में वृद्धि होगी. कार्यक्षेत्र में आपको अधिक समय देना होगा. आपको जीवनसाथी के करियर को लेकर कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेना पड़ सकता है.
कर्क (Cancer)-
आज का दिन आपके लिए प्रभाव और प्रताप में वृद्धि लेकर आने वाला है. सेवा क्षेत्र से आपको जुड़ने का मौका मिलेगा. विवाहित जातकों के जीवन में किसी नए मेहमान का आगमन हो सकता है. आप अपने निजी मामलों में सहजता से आगे बढ़े, तो आपके लिए अच्छा रहेगा. घूमने फिरने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी.
सिंह (Leo)-
आज का दिन आपके लिए किसी धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिए रहेगा. कार्यक्षेत्र में आप किसी से बहसबाजी में ना पड़े. सभी क्षेत्रों में आप अच्छा प्रदर्शन करेंगे और आपको अपनी आर्थिक स्थिति को लेकर चिंता सता सकती है. आपके लंबे समय से रुके हुए काम गति पकडे़ंगे. स्वास्थ्य में चल रही समस्याओं को लेकर यदि आपने ढील बरती, तो वह बाद में कोई बड़ी बीमारी बन सकती है.
कन्या (Virgo)-
आज का दिन आपके लिए बहुत ही सोच विचारकर निर्णय लेने के लिए रहेगा. अपनों के साथ विश्वास बनाए रखेंगे. यदि आप किसी से कोई बात बोले, तो उसमें विनम्रता बनाए रखें. परिवार में किसी शुभ और मांगलिक कार्यक्रम पर अच्छा खासा धन खर्च होगा. आपको किसी विपरीत परिस्थिति में भी धैर्य बनाए रखने की आवश्यकता है.
तुला (Libra)-
आज का दिन आपके लिए साख और सम्मान में वृद्धि लेकर आने वाला है. आप सबको साथ लेकर चलने की कोशिश में कामयाब रहेंगे. आपकी नेतृत्व क्षमता बढ़ेगी. आप अपने घर की मरम्मत आदि कराने की भी योजना बना सकते हैं. आप सुख सुविधाओं की वस्तुओं पर अच्छा खासा धन व्यय करेंगे.
वृश्चिक(Scorpio)-
आज का दिन आपके लिए किसी बजट को बनाकर चलने के लिए रहेगा. आप अपने मामलों में लापरवाही ना करें और यदि आपने किसी से धन उधार लिया, तो आपको उसे उतार पाने में मुश्किल होगी. आप अपनी जिम्मेदारी को पूरा करने में कोई कसर ना छोड़ें, नहीं तो लोग आपसे नाराज हो सकते हैं.
धनु (Sagittarius)-
आज का दिन आपके लिए कला व कौशल में सुधार लेकर आएगा. रचनात्मक कार्यों से आपको जुड़ने का मौका मिलेगा. मित्रों के साथ आप किसी मनोरंजन के कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं. यदि आपके परिवार में वरिष्ठ सदस्य कोई सलाह दे, तो आप उस पर अमल अवश्य करें. कार्यक्षेत्र में आप अपनी प्रतिभा से एक अलग जगह बनाने में कामयाब रहेंगे, जिसमें आपको अच्छा लाभ मिलने की संभावना बनती दिख रही है.
मकर (Capricorn)-
आज का दिन आपके लिए सुख-सुविधाओं में वृद्धि लेकर आने वाला है. आपको बड़ों की सोच पर चलना बेहतर रहेगा. घर परिवार में आप भौतिक वस्तुओं पर पूरा ध्यान देंगे. आपको कोई बड़ी उपलब्धि हाथ लग सकती है. अपने परिजनों से आपको तालमेल बनाए रखना होगा. घर परिवार में आपका मान सम्मान बढ़ेगा. आपको किसी नए भवन और मकान आदि की प्राप्ति हो सकती हैं.
कुंभ (Aquarius)-
आज का दिन आपके लिए किसी बड़े लक्ष्य को पूरा करने के लिए रहेगा. आप किसी महत्वपूर्ण चर्चा में सम्मिलित हो सकते हैं और आप सामाजिक कार्यक्रमों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे. आपको अफवाह में आने से बचना होगा, नहीं तो आप किसी गलत बात पर शक कर सकते हैं. सहकारिता का भाव आपके मन में बना रहेगा.
मीन (Pisces)-
आज का दिन आपके लिए धन-धान्य में वृद्धि लेकर आने वाला है. आप अपने कामों में निसंकोच आगे बढ़ेंगे और आपके घर में किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन होने से मेहमानों का आगमन लगा रहेगा. आप सभी को प्रभावित करने की कोशिश करेंगे, जिसमें आप सफल रहेंगे. आपके मान सम्मान में वृद्धि होगी.

