By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Reading: पंडित प्रदीप मिश्रा ने ये क्या कह दिया…? ‘हिंदू तैयार रखें माला और भाला’
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Font ResizerAa
  • National
  • International
  • Politics
  • Religion
  • Technology
Search
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
DB News Update | Divya Bhumi News > Blog > Madhya Pradesh > पंडित प्रदीप मिश्रा ने ये क्या कह दिया…? ‘हिंदू तैयार रखें माला और भाला’
Madhya PradeshReligion

पंडित प्रदीप मिश्रा ने ये क्या कह दिया…? ‘हिंदू तैयार रखें माला और भाला’

DB News
Last updated: 14/11/2025 10:52 AM
DB News
Share
4 Min Read
SHARE

हिंदूओं को ‘जागृत’ करने के लिए 21 नवंबर को निकाली जा रही पदयात्रा

By : DB News Update | Edited By: प्रिंस अवस्थी
Dhirendra Krishna Shastri and Pandit Pradeep Mishra: पंडित प्रदीप मिश्रा एक बार फिर सुर्खियों में हैं. उन्होंने हिंदुओं को जागृत करने का प्रयास किया है. हर समय राम-कृष्ण और भगवान शंकर की कथा के माध्यम से हिंदुओं को एकजुट रहने की सलाह देते रहते हैं और अब जिन हाथों में तुलसी की माला जपने की बात हर कथा में बताते थे. उनके द्वारा एक बार फिर हिंदुओं को एकजुट करने का प्रयास किया जा रहा है. मध्य प्रदेश के दो प्रसिद्ध कथावाचक पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री और पंडित प्रदीप मिश्रा इस दिशा में कदम बढ़ा दिया है. हिंदुओं को जागृत करने के लिए जहां 21 नवंबर को बागेश्वर धाम के महंत धीरेन्द्र शास्त्री 160 किलोमीटर की पैदल यात्रा निकालने जा रहे हैं तो वहीं पंडित प्रदीप मिश्रा हिंदुओं से पूछ रहे हैं कि घरों में कितने हथियार हैं?

Contents
हिंदूओं को ‘जागृत’ करने के लिए 21 नवंबर को निकाली जा रही पदयात्राबागेश्वर धाम से शुरू होगी यात्रा‘अब राम-कृष्ण नहीं आने वाले’- धीरेंद्र शास्त्री‘आपके घर में कितने हथियार हैं?’

बागेश्वर धाम से शुरू होगी यात्रा

बागेश्वर धाम के महंत पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री बागेश्वर धाम से ओरछा तक 160 किलोमीटर तक की पैदल यात्रा करने जा रहे हैं. ये यात्रा 21 नवंबर को बागेश्वर धाम से शुरू होगी जो 29 नवंबर को ओरछा में खत्म होगी. पदयात्रा को लेकर प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां शुरू हो चुकी है. ये पदयात्रा 21 नवंबर को छतरपुर स्थित बागेश्वर धाम से शुरू होकर 26 नवंबर को निवाड़ी जिले की सीमा में प्रवेश करेगी, जहां रात के विश्राम के बाद 27 नवंबर की सुबह यात्रा प्रारंभ होगी. 28 नवंबर को सुबह यात्रा प्रारंभ होकर ओरछा के पहले रात्रि विश्राम करने के बाद 29 नवंबर को यात्रा ओरछा में श्री राम राजा दरबार पहुंचकर खत्म होगी.

‘अब राम-कृष्ण नहीं आने वाले’- धीरेंद्र शास्त्री

बागेश्वर धाम के महंत पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने मीडिया को दिए इंटरव्यू में कहा कि तुम कह रहे हो कि बच्चे दो ही अच्छे और चाचा के बच्चे 30 अच्छे. आगे चलकर इन्हीं लोगों का तुम्हारे परिवार पर अधिकार होगा. ये बात हिंदूओं को आज समझ नहीं आ रही है कल यही चिल्लाएंगे, कल यही रोएंगे. इसलिए हम कह रहे हैं कि कहीं देर ना हो जाए, फिर बाद में मत कहना कि किसी ने जगाया नहीं, क्योंकि अब राम-कृष्ण नहीं आने वाले हैं. अब तो आपको खुद ही राम बनना पड़ेगा.

‘आपके घर में कितने हथियार हैं?’

वहीं, हिंदूओं को जागाने की अलख में सीहोर स्थित कुबेरेश्वर धाम के पंडित प्रदीप मिश्रा ने कहा कि आप कब जागोगे, हम नहीं जागाएंगे. आपको जागना है क्योंकि राष्ट्र आपको बचाना है. आज जातियों में बंट रहे हैं. जब धर्म रूपी घर ही नहीं रहेगा, तो जातियों का क्या करोगे. अभी हम पूछेंगे कि सनातनियों के घर में कितनी तलवारें हैं? सनातनियों के घर में कितने डंडे हैं? सनातनियों के घर में कितने फर्से हैं? सनातनियों के घर में कितनी बरछी है? सनातनियों के घर में कितने औजार है? कितनी गुप्तियां हैं मालूम पड़ा एक तो पड़ी होगी, उसमें भी जंग लग रही होगी. पंडित प्रदीप मिश्रा का ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.

You Might Also Like

मैहर शारदा लोक का रास्ता हुआ साफ, जिले को 256 करोड़ के विकास कार्यों की मिली सौगात

जन्माष्टमी 2026 में कब ? नोट करें तारीख और पूजा का मुहूर्त

नर्मदा के घाट पर दिखा आस्था का सैलाब, संकल्प के साथ हजारों कांवड़िए तट पर पहुंचे

गुरु पूर्णिमा के बीज मंत्र को सिद्ध करने का बन रहा दुर्लभ संयोग, जानें विधि

कब है गुरु पूर्णिमा? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

TAGGED:DB NewsDB News UpdateDBNewsupdateDhirendra Krishna ShastriJbp NewsPandit Pradeep Mishra News
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Surprise1
Angry0
Previous Article MP सरकार अब मनाए गीता जयंती, CM का ऐलान
Next Article कैश कांड की FIR में बीजेपी महासचिव विनोद तावड़े का भी नाम
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

7 दिन में ही 70 रुपये किलो बिकने लगी चीनी
Business 23/08/2026
‘आरक्षण हटाओ आंदोलन’ को खत्म करने देर रात पुलिस ने दिखाई सख्ती…
National 22/08/2026
लाल किले पर PM मोदी ने फहराया तिरंगा
National 15/08/2026
देशभक्ति की रंग में रंगा देश…, कहीं सनातन तिरंगा यात्रा तो कहीं स्कूटर रैली निकाली
National 14/08/2026
//

यह विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। यह राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, व्यापार, मनोरंजन और क्रिकेट की दुनियां से जुड़े समाचार प्रकाशित करने में अहम भूमिका अदा कर रही है। यह अन्य हिंदी न्यूज साइटों की अपेक्षा सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।

Quick Link

  • About Us
  • Contact
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Sitemap

Top Categories

  • Fashion
  • Health
  • Religion
  • Science
  • Technology
  • Travel

Contact Us

//

Director – Mr. Prince Awasthi 8815353246,

Editor – Miss. Supriya 8815353246.

DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Follow US
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
  • Advertise
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?