By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Reading: कैश कांड की FIR में बीजेपी महासचिव विनोद तावड़े का भी नाम
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Font ResizerAa
  • National
  • International
  • Politics
  • Religion
  • Technology
Search
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
DB News Update | Divya Bhumi News > Blog > Politics > कैश कांड की FIR में बीजेपी महासचिव विनोद तावड़े का भी नाम
Politics

कैश कांड की FIR में बीजेपी महासचिव विनोद तावड़े का भी नाम

DB News
Last updated: 22/10/2026 10:20 PM
DB News
Share
6 Min Read
SHARE

महाराष्ट्र में मतदान से पहले बीजेपी महासचिव पर पैसे बांटने के आरोप का मामला गरमाया हुआ है. इस मुद्दे पर विपक्ष बीजेपी समेत महायुति पर हमलावर है.

Source : MEDIA

Contents
महाराष्ट्र में मतदान से पहले बीजेपी महासचिव पर पैसे बांटने के आरोप का मामला गरमाया हुआ है. इस मुद्दे पर विपक्ष बीजेपी समेत महायुति पर हमलावर है.9 लाख 53 हजार कैश जब्तचुनाव आयोग को जांच करानी चाहिए: तावड़ेचुनाव अधिकारी ने दी ये जानकारीइन पर दर्ज किया गया है केसमारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरलमेरी छवि खराब करने की कोशिश-तावड़ेराहुल गांधी ने क्या कहा था?

By : DB News Update | Edited By: प्रिंस अवस्थी

Maharashtra Assembly Elections 2024: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से ठीक पहले राज्य में उठा सियासी बवाल थमने का नाम नहीं ले रहा है. दरअसल, पालघर के नालासोपारा में पैसे बांटने के आरोप मामले में तुलिंज पुलिस ने बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े का नाम भी आरोपी के कॉलम में लिखा है. इससे पहले खबर थी कि इस मामले में उन पर आरोप नहीं हैं.

9 लाख 53 हजार कैश जब्त

दरअसल, होटल में प्रेस कॉन्फ्रेंस से लेकर और पैसे बांटने के आरोप को लेकर चार एफआईआर दर्ज की गईं, जिनमें पहली एफआईआर में सूत्रों के मुताबिक विनोद तावड़े और राजन नाइक के खिलाफ BNS की धारा 223 और 173 और RP एक्ट की धारा 126 के तहत दर्ज किया गया. पुलिस सूत्रों ने बताया कि इस मामले में पुलिस ने अबतक 9 लाख 53 हजार कैश जब्त किए गए हैं.

जबकि दूसरी एफआईआर में बीजेपी महासचिव विनोद तावड़े और बीजेपी उम्मीदवार राजन नाइक के खिलाफ आचार संहिता के उल्लंघन को लेकर बीएनएस की धारा 223 और आरपी एक्ट की धारा 126 के तहत दर्ज की गई.

चुनाव आयोग को जांच करानी चाहिए: तावड़े

वहीं, विनोद तावड़े ने विपक्ष के आरोपों को खारिज किया है. उन्होंने कहा कि नालासोपारा के विधायकों की एक बैठक चल रही थी. मैं वहां चुनाव आचार संहिता के नियमों को समझाने गया था. तावड़े ने कहा कि चुनाव आयोग के अधिकारियों ने उनकी गाड़ी, बैग और रूम की जांच की है. रूम नंबर 406 से 9 लाख 53 हजार कैश बरामद किए गए हैं. फिर भी मेरा मानना ​​है कि चुनाव आयोग को निष्पक्ष जांच करनी चाहिए.

चुनाव अधिकारी ने दी ये जानकारी

नालासोपारा विधानसभा चुनाव अधिकारी शेखर घाडगे ने बताया कि हमें शिकायत मिली थी कि यहां एक राजनीतिक दल की बैठक चल रही है। जब हमारी टीम यहां पहुंची तो देखा कि एक बैठक चल रही थी. यहां कुछ मात्रा में नकदी जब्त की गई है. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है. दो मामलों की तलाश जारी है. इससे चुनाव पर कोई असर नहीं पड़ेगा.

इन पर दर्ज किया गया है केस

इसके अलावा तीसरी एफआईआर राजन नाइक, विनोद तावड़े, हितेंद्र ठाकुर और क्षितिज ठाकुर के खिलाफ बीएनएस की धारा 223 और आरपी एक्ट की धारा 126 के तहत दर्ज की गई. वहीं चौथी एफआईआर विधायक क्षितिज ठाकुर, प्रतीक ठाकुर सहित 5-6 अन्य लोगों के खिलाफ दर्ज की गई.

मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

बता दें कि शिवसेना (शिंदे गुट) के नेता सुदेश चौधरी ने आरोप लगाया था कि विवांता होटल में क्षितिज ठाकुर और उनके कार्यकर्ताओं ने उनके साथ मारपीट की. उनके साथ मारपीट का वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ है. यह एफआईआर बीएनएस की धारा 118(1), 189 (2), 189 (3) और 115 के तहत दर्ज की गई.

मेरी छवि खराब करने की कोशिश-तावड़े

मीडिया से चर्चा के दौरान तावड़े ने कहा कि वोटिंग की पूर्व संध्या पर 19 नवंबर को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, कांग्रेस नेता राहुल गांधी और पार्टी प्रवक्ता सुप्रिया ने कहा कि विनोद तावड़े को मतदाताओं को 5 करोड़ रुपये बांटते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया और इस तरह के नाटकीय बयान दिए थे. तावड़े ने पलटवार करते हुए कहा कि वे सिर्फ मुझे और मेरी पार्टी को बदनाम करना चाहते थे। मैं गंभीर रूप से आहत हूं। तावड़े ने कहा कि नालासोपारा वाले झूठे मामले में मैंने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी और पार्टी प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत को मानहानि का नोटिस भेजा है, क्योंकि उन्होंने इस मामले में झूठ फैलाकर मेरी और बीजेपी की छवि को नुकसान पहुंचाने का काम किया है.

राहुल गांधी ने क्या कहा था?

तावड़े ने कहा कि सत्य सबके समक्ष है कि चुनाव आयोग और पुलिस की जांच में कथित 5 करोड़ की राशि प्राप्त नहीं हुई. यह मामला पूरी तरह से कांग्रेस की निम्नस्तरीय राजनीति का प्रमाण है. महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी नेता विनोद तावड़े पर पैसे बांटने के आरोप लगे थे. बहुजन विकास आघाड़ी ने आरोप लगाएं हैं कि विनोद तावड़े पांच करोड़ रुपये लेकर मुंबई के एक होटल में पैसे बांटने के लिए पहुंचे थे. इसके बाद इस मामले में राहुल गांधी भी बीजेपी पर हमलावर दिखाई दिए थे. राहुल गांधी ने एक्स पर पोस्ट करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए लिखा था कि मोदी जी, यह 5 करोड़ किसके SAFE से निकला है? जनता का पैसा लौटकर आपको किसने टेंपो में भेजा है? इसके बाद पूरे मामला एक राजनीति बवंडर बना गया था.

You Might Also Like

Cockroach Janta Party धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक नहीं रुकेगी

तमिलनाडु में BJP के हाथ से फिसले पूर्व अध्यक्ष रहे अन्नामलाई

‘अभिषेक बनर्जी को इलाज के लिए हैदराबाद या कहीं और भी ले जाने की व्यवस्था कर सकते हैं….’

BJP ने नितिन नबीन को कार्यकारी अध्यक्ष बनाकर फिर चौंकाया!

CM कुर्सी का झगड़ा: सिद्धारमैया से मिले डीके शिवकुमार

TAGGED:DB NewsDB News UpdateDBNewsupdateDelhi NewsMaharashtra Assembly
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Surprise1
Angry0
Previous Article पंडित प्रदीप मिश्रा ने ये क्या कह दिया…? ‘हिंदू तैयार रखें माला और भाला’
Next Article LIC की वेबसाइट पर हिंदी देख भड़के CM एमके स्टालिन
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

सेमीकंडक्टर समिट-के माध्यम से 10 हजार से अधिक रोजगार सृजित करने का दावा!
Madhya Pradesh 24/10/2026
जबलपुर, भोपाल और इंदौर सहित 7 जिलों में विकसित किए जाएंगे इंडस्ट्रियल हब
Madhya Pradesh 23/10/2026
टी20 के पहले मैच में नमन धीर ने खेली जिताऊ पारी, 4 विकेट से हारा न्यूजीलैंड
Sport 23/10/2026
सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री की ओर एमपी ने बढ़ाए कदम, इंदौर में 23-24 अक्टूबर को होगा मंथन
Madhya Pradesh 22/10/2026
//

यह विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। यह राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, व्यापार, मनोरंजन और क्रिकेट की दुनियां से जुड़े समाचार प्रकाशित करने में अहम भूमिका अदा कर रही है। यह अन्य हिंदी न्यूज साइटों की अपेक्षा सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।

Quick Link

  • About Us
  • Contact
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Sitemap

Top Categories

  • Fashion
  • Health
  • Religion
  • Science
  • Technology
  • Travel

Contact Us

//

Director – Mr. Prince Awasthi 8815353246,

Editor – Miss. Supriya 8815353246.

DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Follow US
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
  • Advertise
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?