By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Reading: 6 बार लोकसभा पहुंचे सांसद को राज्यमंत्री बनना मंजूर नहीं
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Font ResizerAa
  • National
  • International
  • Politics
  • Religion
  • Technology
Search
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
DB News Update | Divya Bhumi News > Blog > Madhya Pradesh > 6 बार लोकसभा पहुंचे सांसद को राज्यमंत्री बनना मंजूर नहीं
Madhya Pradesh

6 बार लोकसभा पहुंचे सांसद को राज्यमंत्री बनना मंजूर नहीं

DB News
Last updated: 28/03/2026 11:41 PM
DB News
Share
6 Min Read
SHARE

मोदी कैबिनेट में जगह नहीं मिलने खफा नजर आ रहे हैं मंडला मध्य प्रदेश के सांसद, कुलस्ते अटल बिहारी वाजपेयी के कार्यकाल में भी राज्यमंत्री रह चुके हैं।

Source : DB News Update

Contents
मोदी कैबिनेट में जगह नहीं मिलने खफा नजर आ रहे हैं मंडला मध्य प्रदेश के सांसद, कुलस्ते अटल बिहारी वाजपेयी के कार्यकाल में भी राज्यमंत्री रह चुके हैं।कुलस्ते ने क्या कहा?कद्दावर सांसद मोदी सरकार 3.0 में शामिल हैंमोदी मंत्रिमंडल में ग्रामीण विकास राज्यमंत्री में शामिल थे कुलस्ते

By : DB News Update | Edited By: प्रिंस अवस्थी

नई दिल्ली MP News Jabalpur: मध्यप्रदेश के मंडला लोकसभा सीट से लगातार तीसरी बार चुनाव जीत कर संसद पहुंचने वाले आदिवासी नेता फग्गन सिंह कुलस्ते को इस बार मोदी कैबिनेट में जगह नहीं मिली। कैबिनेट में जगह नहीं मिलने पर उनकी प्रतिक्रिया सामने आई है। बता दें कि फग्गन सिंह कुलस्ते इससे पहले तीन पर अलग-अलग प्रभार के साथ केंद्रीय कैबिनेट में राज्यमंत्री का पदभार संभाल चुके हैं। मोदी सरकार के पिछले कार्यकाल में वह ग्रामीण विकास राज्यमंत्री थे और पहले कार्यकाल में उन्होंने स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्यमंत्री का पदभार संभाला था। कुलस्ते अटल बिहारी वाजपेयी के कार्यकाल में भी राज्यमंत्री रह चुके हैं। उन्होंने 1999 से 2004 तक आदिवासी और संसदीय मामलों के राज्यमंत्री का पद संभाला था। लोकसभा चुनाव 2024 में बहुमत का आंकड़ा पार कर नेशनल डेमोक्रेटिक अलायंस (एनडीए) ने तीसरी बार केंद्र में सरकार बनाई है। 9 जून को नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति भवन में आयोजित भव्य कार्यक्रम के दौरान कैबिनेट मंत्रियों के साथ पद और गोपनीयता की शपथ ली थी। पीएम मोदी के साथ 72 मंत्रियों ने शपथ ली थी जिसमें से 30 को कैबिनेट मंत्री और 36 को राज्यमंत्री बनाया गया। वहीं 5 मंत्रियों को स्वतंत्र प्रभार दिया गया है#

कुलस्ते ने क्या कहा?

मोदी 3.0 कैबिनेट में जगह नहीं मिलने पर आदिवासी भाजपा नेता और मंडला सीट से लगातार 6 बार सांसद बने फग्गन सिंह कुलस्ते ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। कुलस्ते ने कहा कि तीन बार राज्यमंत्री बनने के बाद चौथी बार फिर से राज्यमंत्री बनना सही नहीं रहेगा। बीजेपी सांसद ने बताया कि यही वजह है कि उन्होंने राज्यमंत्री पद से साफ इंकार कर दिया। भाजपा के पाले में अहम मंत्रालय केंद्र की भाजपा सरकार ने कई बड़े मंत्रालय अपने पास ही रखे हैं। इनमें रक्षा, गृह, स्वस्थ्य, परिवहन, विदेश, वित्त, शिक्षा, कपड़ा, ऊर्जा, शहरी विकास, कृषि, वाणिज्य, और ऊर्जा जैसे मंत्रालय अपने पास रखे हैं। इसके अलावा भाजपा ने जहाजरानी एवं जलमार्ग, उपभोकता , अक्षय ऊर्जा, दूरसंचार मंत्रालय, पर्यावरण मंत्रालय, पर्यटन, महिला एवं बाल विकास मंत्रालय और श्रम मंत्रालय भी रखे हैं। खेल मंत्रालय, कोयला और खनन, जलशक्ति मंत्रालय को भी शामिल किया गया है। मोदी सरकार में रामदास आठवले को सामाजिक न्याय विभाग का राज्य मंत्री के तौर पर चुना गया है। जबकि, अनुप्रिया पटेल को स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय में राज्य मंत्री और केमिकल फर्टिलाइजर विभाग का राज्य मंत्री का जिम्मा दिया गया है।

कद्दावर सांसद मोदी सरकार 3.0 में शामिल हैं

मोदी सरकार 3.0 में कैबिनेट मंत्रियों में भाजपा ने कद्दावर सांसदों को शामिल किया है। इनमें राजनाथ सिंह को रक्षा मंत्रालय , अमित शाह को गृह मंत्रालय, और नितिन गडकरी को सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय रिपीट किया गया है। जबकि, जगत प्रकाश नड्डा को स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण और रसायन एवं उवर्रक, शिवराज सिंह चौहान को कृषि, किसान कल्याण एवं ग्रामीण विकास और निर्मला सीतारमण को वित्त एवं कारपोरेट मामले सौंपा गया है। डॉ एस जयशंकर को विदेश, मनोहर लाल खट्टर को ऊर्जा एवं शहरी विकास, एच डी कुमारस्वामी को भारी उद्योग एवं इस्पात और पीयूष गोयल को वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय सौंपा। धर्मेंद्र प्रधान को शिक्षा और जीतन राम मांझी को सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्यम दिया गया। राजीव रंजन उर्फ लल्लन सिंह को पंचायती राज, मछळी पालन, पशुपालन एवं डेयरी और सर्वानंद सोनोवाल को बंदरगाह, जहाजरानी एवं जलमार्ग मंत्रालय दिया गया है।

मोदी मंत्रिमंडल में ग्रामीण विकास राज्यमंत्री में शामिल थे कुलस्ते

बता दें कि कुलस्ते पिछले मोदी मंत्रिमंडल में ग्रामीण विकास राज्यमंत्री थे। वह नरेंद्र मोदी के पहले कार्यकाल के दौरान स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्यमंत्री थे। वह 1999 से 2004 के बीच अटल बिहार वाजपेयी के कार्यकाल के दौरान आदिवासी और संसदीय मामलों के राज्यमंत्री पद भी संभाल चुके हैं। उन्होंने पिछले साल विधानसभा चुनाव भी लड़ा था लेकिन हार गए थे।

केंद्र सरकार के ग्रामीण विकास मंत्रालय के अनुसार, फग्गन सिंह कुलस्ते का जन्म 18 मई 1959 को मंडला के बाराबटी जिले में हुआ था। कुलस्ते की पढ़ाई की बात करें तो उनके पास एमए, बीएड और एलएलबी की डिग्री है।
कुलस्ते ने अपनी पढ़ाई मंडला कॉलेज, डॉ. हरि सिंह गौर विश्वविद्यालय, सागर और रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय और जबलपुर से कंप्लीट की है। उन्होंने सावित्री कुलस्ते से शादी की है और उनकी तीन बेटियां और एक बेटा है।

You Might Also Like

मैहर शारदा लोक का रास्ता हुआ साफ, जिले को 256 करोड़ के विकास कार्यों की मिली सौगात

नर्मदा के घाट पर दिखा आस्था का सैलाब, संकल्प के साथ हजारों कांवड़िए तट पर पहुंचे

सोनभद्र की नगरी में प्रवेश करेंगी नर्मदा!

दतिया उपचुनाव में नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने से NH-44 पर उतरे कार्यकता

डबल डेकर ब्रिज से फोरलेन में तब्दील हो गई शास्त्रीब्रिज की डिजाइन

TAGGED:DB NewsDB News UpdateDBNewsupdateDelhi Newsdivya bhumi updateMP NEWSPMModi
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Email Copy Link Print
What do you think?
Love3
Sad0
Happy0
Surprise0
Angry0
Previous Article NEET मामले में गड़बड़ी करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा
Next Article कश्मीर के बांदीपोरा में आतंकियों और पुलिस के बीच मुठभेड़
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

7 दिन में ही 70 रुपये किलो बिकने लगी चीनी
Business 23/08/2026
‘आरक्षण हटाओ आंदोलन’ को खत्म करने देर रात पुलिस ने दिखाई सख्ती…
National 22/08/2026
लाल किले पर PM मोदी ने फहराया तिरंगा
National 15/08/2026
देशभक्ति की रंग में रंगा देश…, कहीं सनातन तिरंगा यात्रा तो कहीं स्कूटर रैली निकाली
National 14/08/2026
//

यह विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। यह राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, व्यापार, मनोरंजन और क्रिकेट की दुनियां से जुड़े समाचार प्रकाशित करने में अहम भूमिका अदा कर रही है। यह अन्य हिंदी न्यूज साइटों की अपेक्षा सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।

Quick Link

  • About Us
  • Contact
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Sitemap

Top Categories

  • Fashion
  • Health
  • Religion
  • Science
  • Technology
  • Travel

Contact Us

//

Director – Mr. Prince Awasthi 8815353246,

Editor – Miss. Supriya 8815353246.

DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Follow US
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
  • Advertise
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?